Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Neha Mohan Sinha , Clinical Nutrition and Dietetics

हार्मोन बैलेंस, इम्यूनिटी बढ़ाने और हार्ट को हेल्दी रखने के लिए फायदेमंद हैं ये 3 सीड्स

सीड्स भले ही द‍िखने में छोटे लगते हैं, लेक‍िन इनमें बड़े लाभ छुपे होते हैं। मजबूत इम्‍यून‍िटी, अच्‍छी हार्ट हेल्‍थ और हार्मोन्‍स के संतुल‍न के ल‍िए तीन फायदेमंंद सीड्स के फायदे जान लें। 

सीड्स में हेल्‍दी फैट्स, प्रोटीन, फाइबर, व‍िटाम‍िन्‍स, म‍िनरल्‍स और एंटी-ऑक्‍सीडेंट्स जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। कुछ सीड्स हार्मोनल संंतुल‍न, इम्‍यून‍िटी मजबूत करने और हार्ट हेल्‍थ को सपोर्ट करने के ल‍िए फायदेमंंद माने जाते हैं। जब हम खान-पान का ख्‍याल नहींं रखते हैं, स्‍ट्रेस में होते हैं, नींद पूरी नहीं होती है, तो इसका बुरा असर हार्मोन्‍स, इम्‍यून‍िटी और हार्ट हेल्‍थ पर होता है। अच्‍छी सेहत के ल‍िए कुछ खास सीड्स हैं ज‍िनके बारे में आपको बताएंगे। ये सीड्स इम्‍यून‍िटी, हार्ट हेल्‍थ और हार्मोन्‍स को बेहतर रखने में मदद करते हैं। सीड्स के फायदे जानने के लि‍ए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।

1. हलीम सीड्स

हलीम सीड्स इम्‍यून‍िटी बढ़ाने के ल‍िए फायदेमंद माने जाते हैं। इसमें एंटीऑक्‍सीडेंट्स होते हैं। इसके अलावा इनमें फोलेट, कैल्‍शि‍यम, प्रोटीन, आयरन जैसे पोषक तत्‍व भी मौजूद होते हैं ज‍िससे हार्मोनल बैलेंस और एनर्जी लेवल को बढ़ाने में मदद म‍िलती है। साथ ही हलीम सीड्स ब्‍लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं और लो आयरन लेवल के कारण होने वाली कमजोरी को भी दूर करते हैं। हलीम सीड्स को भ‍िगोकर दूध के साथ ले सकते हैं या इसे लड्डू और स्‍मूदी में डालकर भी पी सकते हैं।

यह भी पढ़ें- पेट साफ करने के लिए फायदेमंद हैं ये 3 सीड्स, न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट से जानें फायदे

2. फ्लैक्‍स सीड्स

flax-seeds-benefits

हार्मोनल बैलेंस के ल‍िए फ्लैक्‍स सीड्स का सेवन भी फायदेमंद होता है। फ्लैक्‍स सीड्स में ओमेगा 3 और फाइबर जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। ओमेगा 3 हार्ट हेल्‍थ के ल‍िए फायदेमंद होते हैं। इससे कोलेस्‍ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है और सूजन को भी कंंट्रोल करने में मदद म‍िलती है।

यह भी पढ़ें- क्‍या कद्दू के बीज खाने से पुरुषों में वाकई बढ़ता है टेस्टोस्टेरोन? एक्‍सपर्ट से जानें

3. कद्दू के बीज

कद्दू के बीज में ज‍िंंक, मैग्नीशियम, हेल्‍दी फैट्स और एंटी-ऑक्‍सीडेंट्स पाए जाते हैं। ज‍िंक की मदद से इम्‍यून‍ स‍िस्‍टम को मजबूत बनाने में मदद म‍िलती है। वहीं ग्नीशियम से मसल फंक्‍शन को सपोर्ट म‍िलता है, नींद की क्वालिटी बेहतर होती है और हार्ट हेल्‍थ को सपोर्ट म‍िलता है। कद्दू के बीज में हेल्‍दी फैट्स और एंटी-ऑक्‍सीडेंट्स पाए जाते हैं ज‍िससे ऑक्‍सीडेट‍िव स्‍ट्रेस को कम करने में मदद म‍िलती है। कद्दू के बीजोंं को सूप, सलाद और नाश्‍ते में भी शाम‍िल क‍िया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- चिया सीड्स खाने का सही तरीका क्या है? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया पानी और दही के साथ इसके अलग-अलग फायदे

सीड्स को डाइट में शाम‍िल कैसे करें?

  • सीड्स को स्‍मूदीज या शेक में म‍िलाकर खा सकते हैं।
  • सीड्स को सलाद और सूप के ऊपर डालकर खाएं।
  • सीड्स को दही या ओटमील के साथ म‍िलाकर खा सकते हैं।
  • सीड्स की होममेड बार या लड्डू बनाकर खा सकते हैं।
  • सीड्स को रोस्‍ट करके भी खा सकते हैं।

नि‍ष्‍कर्ष:

हार्ट हेल्‍थ, इम्‍यून‍िटी और हार्मोन्‍स के संतुलन के ल‍िए कद्दू के बीज, फ्लैक्‍स सीड्स और हलीम के बीजों का सेवन कर सकते हैं। ये सीड्स इम्‍यून‍िटी को मजबूत बनाते हैं, कार्ड‍ियोवैस्‍कुलर हेल्‍थ को सपोर्ट करते हैं और हार्मोन्‍स का सही संतुल‍न बनाने में शरीर की मदद करते हैं।

Read Next

भोजन में फाइबर बढ़ाने का काम करते हैं ये 5 हेल्दी फूड्स, खाकर पाचन भी रहता है दुरुस्त

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 11, 2026 18:19 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • May 11, 2026 18:19 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Neha Mohan Sinha

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content