Fri Sep 11, 2026 | 07:35 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

क्या हलीम के बीज सच में हेयर फॉल कंट्रोल करते हैं? एक्‍सपर्ट से जानें

हेयर फॉल पर ब्रेक लगाना है? हलीम सीड्स का सेवन करें इससे बालों का झड़ना कंट्रोल होता है। हलीम के सीड्स में व‍िटाम‍िन-ए, सी, के जैसे पोषक तत्‍व मौजूद होते हैं ज‍िनकी मदद से बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद म‍िलती है।

आज के समय में हेयर फॉल हर तीसरे व्‍यक्‍त‍ि की परेशानी बन चुकी है। जैसे-जैसे काम का दबाव, लाइफस्‍टाइल, हार्मोनल असंतुलन, पोषण की कमी और प्रदूषण जैसी समस्‍याएं बढ़ रही है, बाल भी कमजोर होते जा रहे हैं। ऐसा कहा जाता है क‍ि अच्‍छे द‍िखने वाले बाल, अच्‍छी सेहत का प्रतीक होते हैं, लेक‍िन जब सेहत ही अच्‍छी न हो, तो बाल भी कैसे हेल्‍दी रह सकते हैं? बाजार में कई हेयर प्रोडक्‍ट्स मिलते हैं, जो हेयर फॉल को कंट्रोल करने का वादा करते हैं, लेक‍िन र‍िजल्‍ट जीरो रहता है। ऐसे में आप कुछ ऐसे घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं जो द‍िखने में तो साधारण लगते हैं पर इनका असर अच्‍छा होता है। ऐसा ही एक नुस्‍खा है हलीम के बीज जो बालों, त्‍वचा और सेहत के ल‍िए फायदेमंद माने जाते हैं। कुछ लोग हलीम के बीजों को हेयर फॉल के ल‍िए असरदार मानते हैं। इस लेख में जानेंगे क‍ि क्‍या वाकई हलीम के बीजों का सेवन करने से हेयर फॉल कंट्रोल होता है? इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Dr. Shrey Sharma, Ayurveda Expert, Ramhans Charitable Hospital, Haryana से बात की।

हलीम के बीज से क्‍या वाकई हेयर फॉल कंट्रोल होता है?- Does Halim Seeds Really Controls Hair Fall

halim-seeds-benefits-for-hair-fall

हां, हलीम के बीज का सेवन करने से हेयर फॉल कंट्रोल होता है। Ayurveda Expert Dr. Shrey Sharma ने बताया क‍ि हलीम के बीज में व‍िटाम‍िन-ए, सी, के, मैग्नीशियम, कैल्श‍ियम जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। इन पोषक तत्‍वों की मदद से बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद म‍िलती है। हलीम के बीज में ओमेगा-3 फैटी एस‍िड, फोलेट, प्रोटीन, आयरन जैसे तत्‍व भी पाए जाते हैं जो बालों की जड़ों को पोषण देने में मदद करते हैं। हलीम के बीज छोटे होते हैं और ये लाल या भूरे रंग के बीज होते हैं।

यह भी पढ़ें- दूध में भीगे हलीम के बीज खाने से शरीर को मिलते हैं कई जबरदस्त फायदे, इस तरह से करें सेवन

मह‍िलाओं के ल‍िए बेहद फायदेमंद हैं हलीम के बीज: Dr. Shrey Sharma

Ayurveda Expert Dr. Shrey Sharma ने बताया क‍ि वैसे तो हलीम के बीज सभी के ल‍िए फायदेमंद हैं लेक‍िन ये खासतौर पर मह‍िलाओं से संंबंध‍ित समस्‍याओं को दूर करने में मदद करते हैं। जैसे-

  • ब्रेस्‍टफीड‍िंग मदर्स में ये बीज ब्रेस्‍टम‍िल्‍क की क्‍वॉल‍िटी और मात्रा दोनों को बढ़ाते हैं।
  • ये सीड्स पीर‍ियड्स की अन‍ियम‍ितता को दूर करने में फायदेमंद होते हैं।
  • मह‍िलाओं में बोन्‍स और दांतों की सेहत के ल‍िए हलीम के सीड्स लाभकारी होते हैं।
  • ये सीड्स वेट लॉस में मदद करते हैं।
  • इन सीड्स की मदद से इम्‍यून‍िटी को बढ़ाने में भी मदद म‍िलती है।

यह भी पढ़ें- महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं हलीम (चमसुर) के बीज, जानें खाने का सही तरीका

हेयर फॉल कंट्रोल करने के ल‍िए हलीम के सीड्स का सेवन कैसे करें?- How To Consume Halim Seeds

  • हेयर फॉल कंट्रोल करने के ल‍िए एक चम्‍मच हलीम के बीजों को रातभर पानी में भ‍िगोकर रख दें।
  • सुबह इसे दूध, पानी, दही या स्‍मूदी में म‍िलाकर सेवन करें।
  • द‍िनभर में एक चम्‍मच से ज्‍यादा मात्रा का सेवन न करें वरना गैस या ब्‍लोट‍िंग की समस्‍या हो सकती है।

न‍िष्‍कर्ष:

हलीम के सीड्स का सेवन करने से हेयर फाॅल को कंट्रोल करने में मदद म‍िलती है। एक चम्‍मच हलीम के सीड्स को रातभर पानी में भि‍गोकर रखें और सुबह दही, पानी या दूध के साथ सेवन करें।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • हलीम के बीज हेयर फॉल में कैसे मदद करते हैं?

    हलीम के सीड्स में आयरन होता है जो ब्‍लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और हेयर फाॅल को कंट्रोल करता है। वहीं प्रोटीन और अमीनो एस‍िड बालों की ग्रोथ को सपोर्ट करते हैं।
  • हलीम के बीज क‍िसे नहीं खाने चाह‍िए?

    ज‍िन लोगों को थायराइड है, जो लोग हार्मोनल समस्‍याओं से जूझ रहे हैं, ज‍िनका बीपी लो रहता है और ज‍िन्‍हें बार-बार गैस या ब्‍लोट‍िंग होती है उन्‍हें हलीम के बीज का सेवन नहीं करना चाह‍िए।
  • हलीम के बीज खाने के क्‍या फायदे हैं?

    हलीम के बीज का सेवन करने से हेयर ग्रोथ होती है, इम्‍यून‍िटी मजबूत होती है, हीमोग्‍लोब‍िन बढ़ता है, पाचन सुधरता है और कमजोरी दूर होती है।

Read Next

कंघी करते समय हाथों में आ जाते हैं मुट्ठी भर बाल? नारियल तेल में इन 2 चीजों को मिलाकर करें इस्तेमाल

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 08, 2026 14:09 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Jan 08, 2026 14:09 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Jan 08, 2026 14:09 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content