चिया सीड्स को अक्सर वेट लॉस के लिए असरदार माना जाता है। लोग वजन कम करने के लिए इन छोटे-छोटे सीड्स का सेवन करते हैं, लेकिन इन्हें खाने का सही तरीका मालूम न होने के कारण लोग अक्सर गलती कर बैठते हैं और वजन पर इन सीड्स का कोई खास असर देखने को नहीं मिलता है। चिया सीड्स साल्विया हिस्पैनिका (Salvia Hispanica) नाम के प्लांट से मिलते हैं। इन सीड्स को आमतौर पर प्रोसेस करने की जरूरत नहीं होती और इन्हें होल ग्रेन की तरह डाइट में शामिल किया जाता है। ये सीड्स फाइबर, ओमेगा 3 फैटी एसिड्स और प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत होते हैं। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, वे इसे डाइट में शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं, वेट लॉस के लिए चिया सीड्स का सेवन कैसे करें? बेहतर जानकारी के लिए हमने Smita Singh, Chief Dietitian At Midland Hospital & Director At Wellness Diet Clinic, Lucknow से बात की।
साल 2023 में Journal Of Medical And Health Sciences में प्रकाशित एक रिव्यू के मुताबिक, सात अध्ययनों में ओवरवेट वयस्कों को शामिल किया गया। चार अध्ययनों में चिया सीड्स के साथ कम कैलोरी वाली डाइट दी गई, जबकि तीन अध्ययनों में डाइट में कोई बदलाव नहीं किया गया। परिणाम में चिया सीड्स को लो कैलोरी वाली डाइट के साथ लेने से वेट लॉस में मदद मिली। इसलिए स्टडी के मुताबिक, चिया सीड्स को लो कैलोरी डाइट के साथ लेना, वेट लॉस के लिए ज्यादा मददगार साबित हो सकता है।
वेट लॉस के लिए क्यों फायदेमंद हैं चिया सीड्स?
how-to-consume-chia-seeds-for-weight-loss
- चिया सीड्स डाइजेशन को बेहतर बनाते हैं क्योंकि इनका फाइबर कंटेंट ज्यादा होता है।
- चिया सीड्स पानी को एब्जॉर्ब कर लेते हैं जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है जिससे ओवरईटिंग से बचाव होता है।
- इससे फूड क्रेविंग्स को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।
एक चम्मच चिया सीड्स में करीब 60 कैलोरी
- एक चम्मच या 15 ग्राम चिया सीड्स में करीब 60 कैलोरी होती है।
- इसमें करीब 5 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 4 ग्राम फैट होता है।
- प्रोटीन करीब 2.3 ग्राम होता है।
- इसके अलावा चिया सीड्स में आयरन, फाइबर और कुछ मात्रा में कैल्शियम भी मौजूद होता है।
यह भी पढ़ें- सब्जियां नहीं पसंद तो फाइबर के लिए खा सकते हैं ये 10 फूड्स
वेट लॉस के लिए चिया सीड्स का सेवन कैसे करें?
- चिया सीड्स पानी को एब्जॉर्ब कर लेते हैं इसलिए इन्हें रातभर भिगोकर फिर सुबह सेवन करना चाहिए।
- चिया सीड्स को किसी लिक्विड फूड्स जैसे ओटमील या स्मूदी के साथ लेना भी बेहतर माना जाता है।
- ड्राई चिया सीड्स नहीं खाना चाहिए। खासकर अगर पाचन संबंधित समस्याएं हैं, तो ड्राई या रोस्टेड चिया सीड्स लेने से बचें।
चिया सीड्स को पानी के साथ ले सकते हैं
चिया सीड्स को वेट लॉस के लिए खाने का सबसे अच्छा तरीका है चिया सीड्स को पानी के साथ लेना। एक से डेढ़ चम्मच चिया सीड्स को एक कप पानी में 5 से 10 मिनट तक भिगोकर रखें। इसके बाद थोड़ा पानी और डालकर चिया सीड्स वॉटर तैयार हो जाएगा। इसे सादा ले सकते हैं या इसमें नींबू का रस मिलाकर भी पी सकते हैं।
चिया सीड्स पुडिंग
एक से डेढ़ चम्मच चिया सीड्स को पानी या दूध में भिगोकर रखें। अगर प्लांट बेस्ड मिल्क पीते हैं, तो बादाम या सोया मिल्क भी एड कर सकते हैं। 15 मिनट तक इसे फ्रिज में रखें। इसके बाद मिश्रण में ताजे कटे फल डालें। इसमें नट्स और थोड़ा दालचीनी पाउडर भी मिला सकते हैं।
ओट्स और चिया सीड्स
रोल्ड ओट्स और चिया सीड्स को पानी या दूध में भिगोकर रातभर के लिए फ्रिज में रख दें। सुबह इसमें थोड़ा सा शहद और फलों को ऐड करके सेवन कर सकते हैं।
एक दिन में कितनी मात्रा में चिया सीड्स खाएं?
एक दिन में करीब 15 से 30 ग्राम चिया सीड्स यानी 1 से 2 चम्मच जितनी मात्रा ले सकते हैं। चिया सीड्स दो रंग में आते हैं काले और सफेद। दोनों चिया सीड्स की न्यूट्रिशनल वैल्यू लगभग एक होती है, बस रंग का अंतर होता है। अपनी सुविधानुसार सीड्स का चुनाव कर सकते हैं।
चिया सीड्स खाने का सही समय क्या है?
चिया सीड्स को सुबह खाली पेट खाना ज्यादा बेहतर माना जाता है। इसके अलावा दिन में किसी भी समय अपनी दिनचर्या के मुताबिक, इसका सेवन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- बहुत ज्यादा चिया सीड्स खाने से सेहत को हो सकते हैं ये 6 नुकसान, एक्सपर्ट से जानें सही मात्रा
चिया सीड्स के नुकसान भी हैं?
जरूरत से ज्यादा मात्रा में चिया सीड्स का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इनमें फाइबर कंटेंट ज्यादा होता है। इसे ज्यादा मात्रा में लेने से पेट दर्द, एसिडिटी, डायरिया या पेट में गैस की समस्या हो सकती है।
केवल चिया सीड्स के सेवन से वजन कम नहीं होता। यह कोई जादुई तरीका नहीं है। वेट लॉस के लिए हेल्दी फूड्स के अलावा डाइट, एक्सरसाइज, हेल्दी लाइफस्टाइल और कैलोरी इंटेक पर भी गौर करने की जरूरत है।
निष्कर्ष:
चिया सीड्स को वेट लॉस के लिए एक हेल्दी सुपरफूड माना जाता है। इसे ड्राई खाने के बजाय रातभर भिगाेकर खाना ज्यादा सेहतमंद हो सकता है। एक दिन में करीब 15 से 30 ग्राम चिया सीड्स ले सकते हैं। अधिक मात्रा में लेने से पाचन संबंधित समस्या जैसे गैस, ब्लोटिंग वगैरह हो सकती है। इसे सुबह खाली पेट लेना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। चिया सीड्स को पानी में 5 से 10 मिनट भिगोकर ले सकते हैं, इसे रातभर के लिए पानी या दूध में भिगोकर सुबह फल और नट्स के साथ मिलाकर खा सकते हैं। रातभर दूध में चिया सीड्स और ओट्स को भिगाकर सुबह इसका सेवन भी कर सकते हैं।
image source: magnific
FAQ
क्या चिया सीड्स से थकान दूर होती है?
एक्सरसाइज के दौरान होने वाली थकान और कमजोरी दूर करने के लिए चिया सीड्स बेहतरीन ऑप्शन है क्योंकि इनमें मौजूद अमीनो एसिड्स मसल रिकवरी में मदद करते हैं।चिया सीड्स से स्लीप क्वालिटी सुधरती है?
चिया सीड्स खाने से स्लीप क्वालिटी भी बेहतर होती है क्योंकि इसमें मैग्नीशियम मौजूद होता है। अच्छी नींद लेने से लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद मिलती है और वजन भी कंट्रोल होता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 03, 2026 12:01 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Sep 03, 2026 12:01 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Smita Singh
