Fri Sep 18, 2026 | 03:58 PM IST

Medically Reviewed by Dr Akshay Chugh

चिया सीड्स या सब्जा सीड्स: वजन कम करने के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद?

वजन कम करने के लिए चिया सीड्स और सब्जा सीड्स दोनों ही बहुत फायदेमंद हैं, लेकिन चिया सीड्स को लंबे समय तक पोषण और वजन कम करने के लिए थोड़ा बेहतर माना जा सकता है। इतना ही नहीं, आप अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से भी ले सकते हैं।

इस पेज पर:-


वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों के बीच चिया सीड्स और सब्जा सीड्स का सेवन लोगों में काफी चलन में है। दोनों बीज पानी में डालने पर फूलकर जेल जैसे हो जाते हैं। इसलिए कई लोगों को लगता है कि चिया और सब्जा सीड्स एक ही हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। दोनों के पोषक तत्व और शरीर पर असर अलग-अलग होते हैं। इसलिए, आइए इस लेख में Dr. Akshay Chugh, Internal Medicine & Metabolic Disorders, Metro Hospital and Heart Institute, Noida से जानते हैं कि वजन कम करने के लिए चिया सीड्स और सब्जा सीड्स में क्या क्या ज्यादा फायदेमंद है?

वजन घटाने के लिए चिया या सब्जा सीड्स- क्या है ज्यादा बेहतर?

Dr. Akshay Chugh बताते हैं कि अगर आपका उद्देश्य सिर्फ वजन कम करना है तो किसी एक बीज को दूसरे से बहुत ज्यादा बेहतर या फैट बर्नर मानना सही नहीं होगा। दोनों बीज वजन कम करने वाली डाइट का हिस्सा हो सकते हैं। चिया सीड्स में फाइबर के साथ प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड भी पाए जाते हैं। वहीं सब्जा सीड्स भी फाइबर बढ़ाने का आसान तरीका है और इन्हें पानी या ड्रिंक में आसानी से शामिल किया जा सकता है। इसलिए, इन दोनों सीड्स में से क्या खाना है यह पूरी तरह आपकी पसंद, डाइट और शरीर की जरूरत के अनुसार किया जा सकता है।

विशेषता  चिया सीड्स सब्जा सीड्स
रंग और आकार  थोड़े बड़े, अंडाकार और मटमैले काले, भूरे या सफेद रंग के छोटे, गोल और एकदम जेट ब्लैक रंग के
भिगोने का समय पानी में फूलने में 30 से 45 मिनट का समय लगता है पानी में डालते ही 5 से 10 मिनट में तुरंत फूल जाते हैं
तासीर सामान्य  बहुत ठंडी
पोषक तत्व  ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और सॉल्युबल फाइबर पेक्टिन नामक ज्यादा घुलनशील फाइबर
वजन घटाने में असर  पानी सोखकर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराते हैं, जिससे भूख और क्रेविंग्स कंट्रोल होती हैं पाचन तंत्र से फैट और टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं, साथ ही एसिडिटी व कब्ज से राहत देते हैं

वजन कम करने में चिया सीड्स कैसे मदद कर सकते हैं?

Dr. Akshay Chugh बताते हैं कि चिया सीड्स में फाइबर, प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाए जाते हैं। Hospital Nutrition के अनुसार, 12 हफ्तों तक रोजाना 35 ग्राम चिया आटे का सेवन करने से वजन में मामूली कमी देखी गई है।

लंबे समय तक पेट भरा महसूस हो सकता है

चिया सीड्स पानी सोखकर फूल जाते हैं। इनमें मौजूद फाइबर फैट को कुछ समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद कर सकता है। इससे बार-बार कुछ खाने या अनहेल्दी स्नैकिंग की क्रेविंग कम हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए प्रोटीन क्यों जरूरी है? एक्सपर्ट ने बताए इसके मुख्य कारण

पाचन के लिए फायदेमंद

चिया में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद हो सकता है और नियमित मल त्याग में मदद कर सकता है।

हालांकि, यह कहना सही नहीं होगा कि चिया सीड्स अकेले शरीर की चर्बी को तेजी से बर्न करते हैं। वजन कम होने के लिए कुल कैलोरी सेवन, खान-पान और शारीरिक गतिविधि करना ज्यादा जरूरी है।

सब्जा सीड्स वजन घटाने में कैसे मदद कर सकते हैं?

Dr. Akshay Chugh ने बताया कि सब्जा सीड्स में भी फाइबर अच्छी मात्रा में होता है और पानी में भिगोने पर इनके चारों ओर जेल जैसी परत बन जाती है। Cureus में प्रकाशित एक स्टडी में बताया गया है कि 8 हफ्तों तक रोजाना सब्जा सीड्स का सेवन करने पर लेप्टिन के लेवल में कमी देखी गई है। लेप्टिन का संतुलित लेवल भूख और मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करने में मदद करता है।

भूख को नियंत्रित करने में मदद

फाइबर के कारण सब्जा सीड्स खाने के बाद पेट भरा हुआ महसूस हो सकता है। इससे भोजन की कुल मात्रा को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

कब्ज में मदद मिल सकती है

पर्याप्त पानी के साथ फाइबर का सेवन कब्ज की समस्या में मदद कर सकता है। हालांकि, लगातार कब्ज, पेट दर्द या अन्य पाचन से जुड़ी समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर होता है।

चिया और सब्जा सीड्स खाने का सही तरीका

Dr. Akshay Chugh के अनुसार, दोनों बीजों को अपनी डाइट में आसानी से शामिल किया जा सकता है-

चिया सीड्स

चिया सीड्स को पानी में भिगोकर कुछ समय बाद लिया जा सकता है। इन्हें दही, ओट्स, स्मूदी या अन्य भोजन में भी मिलाया जा सकता है।

सब्जा सीड्स

सब्जा सीड्स को पानी में डालकर कुछ मिनट भिगोने के बाद इस्तेमाल किया जा सकता है। इन्हें छाछ या अन्य बिना ज्यादा चीनी वाले ड्रिंक्स में मिलाया जा सकता है।

वजन कम करने के लिए सीड्स खाने के साथ किन बातों का ध्यान रखें?

Dr. Akshay Chugh के मुताबिक चिया या सब्जा सीड्स को डाइट में शामिल करना अच्छी आदत हो सकती है, लेकिन वजन कम करने का पूरा आधार सिर्फ इन सीड्स पर नहीं होना चाहिए। वजन कम करने के लिए इन चीजों पर भी ध्यान दें-

  • संतुलिन और पौष्टिक भोजन लें
  • पर्याप्त प्रोटीन और फाइबर लें
  • फल और सब्जियों को डाइट में शामिल करें
  • मीठे और ज्यादा कैलोरी वाले ड्रिंक्स कम करें
  • नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियां या एक्सरसाइज करें
  • पर्याप्त नींद लें
  • लंबे समय तक लगातार हेल्दी आदतों को अपनाएं

इसे भी पढ़ें: वजन घटाने की कोशिश में कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 7 गलतियां? बेकार हो सकती है पूरी मेहनत

किन लोगों को सावधानी रखनी चाहिए?

अगर आपको कोई पुरानी बीमारी है, निगलने में परेशानी है या आप किसी खास मेडिकल डाइट पर हैं तो अपनी डाइट में ज्यादा मात्रा में फाइबर शामिल करने से पहले डॉक्टर या डाइटीशियन से सलाह लेना बेहतर है। इसी तरह अगर चिया या सब्जा सीड्स लेने के बाद लगातार पेट दर्द, ज्यादा ब्लोटिंग या अन्य परेशानी हो रही है तो इसका सेवन करना बंद कर देना चाहिए।

निष्कर्ष

चिया सीड्स और सब्जा सीड्स दोनों ही हेल्दी डाइट का हिस्सा बन सकते हैं। दोनों में फाइबर होता है और दोनों पेट को कुछ समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद कर सकते हैं। चिया सीड्स में फाइबर के साथ प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड भी पाए जाते हैं। सब्जा सीड्स फाइबर का अच्छा सोर्स है और इन्हें खासकर पानी में मिलाकर आसानी से लिया जा सकता है। इसलिए, आप अपनी पसंद के अनुसार किसी भी सीड को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • सबसे ज्यादा वजन क्या खाने से कम होता है?

    वजन कम करने के लिए कोई एक जादूई चीज नहीं होती है, लेकिन प्रोटीन और फाइबर से भरपूर कम कैलोरी वाले फूड्स खाने से सबसे तेजी से वजन कम होता है।
  • सुबह खाली पेट क्या पीने से वजन कम होता है?

    सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना वजन कम करने और मेटाबॉलिज्म को सुधारने का सबसे आसान और असरदार तरीका है।

Read Next

क्या सिर्फ वॉक करके वजन कम किया जा सकता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 18, 2026 14:09 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Akshay Chugh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content