Sat Oct 17, 2026 | 09:11 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

क्या रात को सौंफ का पानी पीने से तेजी से पचता है खाना? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

रात में सौंफ का पानी पीने से पाचन में मदद मिल सकती है, खासकर गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं में। हालांकि, इसको पाचन से जुड़ी समस्याओं का इलाज मानना सही नहीं हैं। 
क्या रात को सौंफ का पानी पीने से तेजी से पचता है खाना? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानेंक्या रात को सौंफ का पानी पीने से तेजी से पचता है खाना? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

रात को खाना खाने के बाद कई लोगों को पेट में भारीपन या बेचैनी जैसी समस्याएं होती हैं। इसके कारण कुछ लोगों को गैस, ब्लोटिंग और डकार आने जैसी कई परेशानियां होती हैं। ऐसे में इससे राहत के लिए कई बार लोग घरेलू नुस्खों को अपनाते हैं, जिनमें से एक है सौंफ। कई लोग खाना खाने के बाद सौंफ चबाते हैं। इसको अक्सर पाचन से जोड़कर देखा जाता है कि इससे पाचन को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है। इसी तरह सौंफ के पानी को भी देखा जाता है, लेकिन क्या सौंफ का पानी पाचन के लिए फायदेमंद है? आइए आयुर्वेदा की डायरेक्टर, स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानें।

सौंफ पाचन के लिए फायदेमंद है?

डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, रात को सौंफ के पानी का सेवन करने से पाचन को दुरुस्त करने और पाचन प्रक्रिया को बेहतर करने में मदद मिलती है। सौंफ में एनीथोल नामक कंपाउंड, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं, जो पाचन की समस्याओं से राहत देने में सहायक हैं। 

पाचन प्रक्रिया को बेहतर करे

सौंफ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। ऐसे में रात के समय सौंफ के पानी का सेवन करने से गैस, अपच, एसिडिटी, भारीपन और ब्लोटिंग होने जैसी समस्याओं से राहत देने में मदद मिल सकती है। इसका सेवन करने से एसिडिटी में भी कुछ हद तक आराम मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें: सौंफ सबके लिए नहीं है फायदेमंद! जानिए किन लोगों को नहीं खानी चाहिए

does drinking fennel water at night help digestion 01does drinking fennel water at night help digestion 01

मेटाबॉलिज्म को बेहतर करे

सौंफ के पानी में मौजूद पोषक तत्वों को पाचन के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने में मदद मिलती है, जिससे पाचन प्रक्रिया होती है और पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिल सकती है, लेकिन ध्यान रहे, सौंफ खाने को तेजी से पचाने का तरीका नहीं है।

वजन कम करने में सहायक

रात को सौंफ के पानी का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने में मदद मिलती है। इससे पाचन प्रक्रिया को बेहतर करने के साथ-साथ वजन को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। ध्यान रहे, वजन कम करने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करना, स्ट्रेस मैनेंज करना और बैलेंस डाइट लेना भी उतना ही जरूरी है।

शरीर को डिटॉक्स करने

सौंफ के पानी में ड्यूरेटिक इफेक्ट होते हैं। ऐसे में रात के समय इसके पानी का सेवन करने से शरीर को नेचुरल रूप से डिटॉक्स करने और यूरिन के जरिए टॉक्सिन्स को बाहर निकलाने में मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद है सौंफ, दूर करती है ये 3 समस्याएं

पेट को ठंडक दे

सौंफ की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में इसके पानी का सेवन करने से पेट की गर्मी को शांत करने और शरीर को ठंडक देने में मदद मिलती है।

सौंफ का पाचन पर असर?

साल 2025 में Neurogastroenterology & Motility में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, सौंफ के दाने गैस, मितली, पेट दर्द और छोटे बच्चों के पेट के दर्द (कोलिक) से राहत दिलाते हैं।

क्या रात को सौंफ का पानी पीने से खाना जल्दी पचता है?

डॉ. चंचल बताती हैं, रात को सौंफ के पानी का सेवन करने से पाचन प्रक्रिया को बेहतर करने में मदद मिलती है, लेकिन यह खाने को तेजी से नहीं पचाता है।

रात में सौंफ का पानी कैसे लिया जा सकता है?

डॉ. चंचल आगे कहती हैं, इसके लिए एक छोटी चम्मच सौंफ को एक गिलास पानी में मिलाएं और इसको 5-7 मिनट के लिए धीमा आंच पर उबालें और फिर इसका सेवन करें। ध्यान रहे, सौंफ के पानी का सेवन सीमित मात्रा में करें।

किन लोगों को सावधानी रखनी चाहिए?

डॉ. चंचल बताती हैं, अगर किसी व्यक्ति को सौंफ से एलर्जी है, वह किसी बीमारी का इलाज करा रहें हैं, किसी मेडिकल कंडीशन या लंबे समय तक पेट से जुड़ी समस्या होने पर सौंफ के पानी का सेवन करने से बचें और इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

डॉक्टर से सलाह कब लें?

डॉ. चंचल आगे कहती हैं, अगर बार-बार पेट दर्द, ब्लीडिंग होने, लगातार उल्टी आने, बिना किसी कारण वजन कम होने, अपच, लगातार दस्त या कब्ज जैसी समस्याएं बनी रहती हैं, तो सौंफ के पानी का सेवन करने के बजाए, तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

निष्कर्ष

रात में सौंफ के पानी का सेवन करने से पाचन प्रक्रिया को बेहतर करने, वजन कम करने, मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने, पेट को ठंडक देने और शरीर को डिटॉक्स करने और गैस, अपच, एसिडिटी, ब्लोटिंग या भारीपन जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है, लेकिन ध्यान रहे, यह खाने को तेजी से पचाने का तरीका नहीं है। इसका सेवन सीमित मात्रा में करें।

अगर सौंफ से किसी तरह की एलर्जी या किसी मेडिकल कंडीशन में बिना डॉक्टरी सलाह के इसके सेवन से बचें। इसके अलावा, पेट से जुड़ी कोई भी परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, ताकि किसी भी समस्या से समय रहते बचा जा सके।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • सौंफ का पानी खाली पेट पीने से क्या होता है?

    खाली पेट सौंफ का पानी पीने से पाचन तंत्र को दुरुस्त करने, मेटाबॉलिज्म को तेज करने, वजन कम करने, शरीर को डिटॉक्स करने, स्किन को हेल्दी रखने और शरीर की गर्मी को शांत करने में मदद मिलती है।
  • पाचन ठीक नहीं होने के क्या लक्षण हैं?

    पाचन के ठीक न होने पर व्यक्ति को पेट दर्द, ब्लोटिंग, कब्ज, गैस, दस्त, भूख न लगने, थकान, ऐंठन, अपच और पेट के खराब होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।  

Read Next

→ अश्वगंधा सुबह लें या रात में? डॉक्टर से जानें किस समय लेना है बेहतर और किन लोगों को करना चाहिए परहेज

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 09, 2026 19:02 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Sep 09, 2026 19:02 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma