अनहेल्दी खानपान और फिजिकल एक्टिविटीज न करने के कारण लोगों को पेट में जलन होने, एसिडिटी होने और गैस होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अक्सर लोगों को हेल्दी डाइट लेने और सौंफ का सेवन करने की सलाह दी जाती है। सौंफ में बहुत से औषधीय गुण होते हैं। इसका सेवन करने से पाचन से जुड़ी कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिल सकती है। ऐसे में आइए आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानें पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत के लिए सौंफ का सेवन कैसे करें और इसके क्या फायदे हैं?
पाचन के लिए सौंफ के पानी के फायदे
आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा के अनुसार, औषधीय गुणों से भरपूर सौंफ में फाइबर और विटामिन्स जैसे पोषक तत्व होते हैं, साथ ही, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसके पानी का सेवन करने से पाचन प्रक्रिया में सुधार करने, पाचन एंजाइम्स को बेहतर करने और पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।
पाचन प्रक्रिया में सुधार करे
सौंफ में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है। इसका सेवन करने से पाचन प्रक्रिया में सुधार करने, पाचन अग्नि को बैलेंस करने, मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने और वजन कम करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: पाचन की समस्या दूर करेगा दूध और गुलकंद, एक्सपर्ट से जानें फायदे
गैस और ब्लोटिंग से मिलती है राहत
सौंफ में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से गैस, ब्लोटिंग होने, भारीपन को कम करने और अपच की समस्या से राहत देने में मदद मिलती है, साथ ही, इससे मांसपेशियों को रिलैक्स करने में भी मदद मिलती है।
-1777743589578.jpg)
जलन और एसिडिटी कम करे
सौंफ में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से सीने की जलन को कम करने, एसिडिटी को शांत करने और अपच से राहत देने में मदद मिलती है।
पेट की गर्मी को शांत करे
सौंफ में कूलिंग इफेक्ट होते हैं, साथ ही, इसकी तासीर ठंडी होता है। ऐसे में इसके पानी का सेवन करने से पेट की गर्मी को शांत करने और पेट को ठंडक देने में मदद मिलती है।
शरीर को डिटॉक्स करे
सौंफ के पानी का सेवन करने से शरीर के टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालने में मदद मिलती है। इससे स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: क्या सौंफ के पानी से दस्त हो सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें
सौंफ का पानी कैसे बनाएं?
इसके लिए 1 गिलास पानी में 1 चम्मच सौंफ को डालकर रातभर के लिए भिगो दें और फिर सुबह के समय इसका सेवन करें। इसके अलावा, 1 चम्मच सौंफ को 1 कप पानी में डालकर 2-3 मिनट के लिए अच्छे से उबालें और फिर इसका सेवन करें। यह पाचन के लिए फायदेमंद है।
सावधानियां
सौंफ से किसी भी तरह की एलर्जी होने और पेट खराब होने पर इसका सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा, किसी मेडिकल कंडीशन होने, प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के साथ ही करना चाहिए।
निष्कर्ष
सौंफ में औषधीय गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से पाचन प्रक्रिया में सुधार करने, गैस, ब्लोटिंग, जलन, एसिडिटी को कम करने, पेट की गर्मी को कम करने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। इसके अलावा, सौंफ से किसी भी तरह की परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
क्या सौंफ का पानी वजन घटाने में मदद करता है?
हां, सौंफ के पानी का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने और पाचन अग्नि को बैलेंस करने में मदद मिलती है। यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।क्या सौंफ का पानी रोज सुबह खाली पेट पीना सुरक्षित है?
रोज सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद और सेफ माना जाता है। यह दिनभर आपके पाचन तंत्र को एक्टिव और ठंडा रखता है।सौंफ से एलर्जी होने के क्या संकेत हो सकते हैं?
अगर सौंफ के सेवन के बाद त्वचा पर खुजली, दाने या पेट खराब होने जैसी समस्या महसूस हो, तो यह सौंफ से एलर्जी का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में इसका सेवन तुरंत बंद कर दें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 02, 2026 23:12 IST
Modified By : Priyanka Sharma May 02, 2026 23:12 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Chanchal Sharma