प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के खानपान का सीधा असर उनकी सेहत और गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास पर पड़ता है। गर्भावस्था में महिलाओं को ऐसी डाइट लेने की सलाह दी जाती है, जिसमें पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स और ड्रिंक्स शामिल हों। ऐसे में प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं अपनी डाइट में कई तरह की ड्रिंक्स शामिल करती हैं, जिसमें सौंफ और मिश्री का पानी शामिल है। सौंफ में नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और कुछ जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जबकि मिश्री स्वाद के साथ शरीर को हल्की ताकत देने का भी काम करती है। इसलिए, आइए दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में मिश्री और सौंफ का पानी पीने के क्या फायदे हैं?
प्रेग्नेंसी में सौंफ और मिश्री पानी के फायदे
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, साल 2022 में PLOS ONE में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, सौंफ का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, जिसमें पाचन को बेहतर रखना और पाचन से जुड़ी समस्याओं को कम करने में उपयोगी होता है। साथ ही, यह आंतों की कार्यप्रणाली को बेहतर रखने में मदद करता है। इसलिए, इसे पीने के कई स्वास्थ्य फायदे हैं, जैसे-
1. पाचन को बेहतर बनाए
प्रेग्नेंसी के दौरान हार्मोनल बदलावों के कारण गैस, ब्लोटिंग और अपच जैसी समस्याएं काफी आम हो जाती हैं। सौंफ का पानी पीने से पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। सौंफ और मिश्री का सेवन खाने के आसानी से पचाने में मदद कर सकता है और पेट में होने वाली असुविधा को कम करने में फायदेमंद हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: क्या IVF प्रेग्नेंसी में नॉर्मल प्रेग्नेंसी से ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है? जानें IVF एक्सपर्ट से
2. गैस और एसिडिटी से राहत
कई प्रेग्नेंट महिलाओं को दूसरी और तीसरी तिमाही में एसिडिटी की समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में सौंफ और मिश्री का सेवन एसिडिटी से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। सौंफ को मिश्री के साथ पानी में मिलाकर लेने से स्वाद के साथ ज्यादा फायदा भी मिल सकता है।
3. शरीर को हाइड्रेट रखे
सौंफ और मिश्री का पानी पीने से आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में हाइड्रेशन मिलता है, जो प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बहुत जरूरी होता है। अगर सादा पानी पीना आपके लिए मुश्किल होता है, तो सीमित मात्रा में सौंफ और मिश्री का पानी पीना आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। यह शरीर में पानी की कमी होने से बचाने में मदद कर सकता है और शरीर को ताजगी देने का काम करता है।
4. मितली और ब्लोटिंग से राहत
प्रेग्नेंसी के दौरान कई महिलाओं को शुरुआती महीनों में मतली और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सौंफ की हल्की खुशबू इसके इस्तेमाल के तरीके के कारण कुछ लोगों में राहत महसूस करवा सकती है। हालांकि, इसका असर हर महिला में अलग-अलग हो सकता है और इसे ट्रीटमेंट का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए।
-1783525338390.jpg)
5. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
सौंफ में नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट और प्लांट बेस्ड कंपाउंड्स होते हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इतना ही नहीं, यह शरीर के सेल्स को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। संतुलित डाइट के साथ सीमित मात्रा में इसका सेवन आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को सपोर्ट कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में बार-बार सर्जरी कराने से क्यों बढ़ जाता है Placenta Accreta का खतरा? जानें डॉक्टर से
सौंफ और मिश्री का पानी पीते समय किन बातों का ध्यान रखें?
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि सौंफ और मिश्री का सेवन प्रेग्नेंसी में करने के दौरान इन बातों का खास ध्यान रखना बहुत जरूरी है-
- सौंफ और मिश्री का पानी प्रेग्नेंसी में फायदेमंद होता है, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
- अगर आपको इस पानी को पीने के बाद किसी तरह की एलर्जी, प्रेग्नेंसी के दौरान डायबिटीज और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हैं, तो पहले डॉक्टर से सलाह लें।
- प्रेग्नेंसी के दौरान किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
- अगर इस पानी की पीने के बाद किसी भी तरह की असुविधा महसूस हो तो इसका सेवन करना बंद कर दें और डॉक्टर से कंसल्ट करें।
निष्कर्ष
सौंफ और मिश्री का पानी प्रेग्नेंसी के दौरान आपकी पाचन क्रिया को बेहतर रखने, गैस और एसिडिटी से राहत दिलाने, शरीर को हाइड्रेट रखने और शरीर को थोड़ी एनर्जी देने में मदद करता है। हालांकि, इनके फायदे सीमित हैं और प्रेग्नेंसी के दौरान हर महिला की स्वास्थ्य की जरूरतें अलग-अलग होती हैं। इसलिए, इस पानी को अपनी डाइट का हिस्सा बनाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
Image Credit: Freepik
FAQ
प्रेग्नेंट महिला को सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए?
प्रेग्नेंसी में ऐसे फूड्स का सेवन करना चाहिए, जो पोषक तत्वों से भरपूर हों। सबसे ज्यादा हरी पत्तेदार सब्जियां, डेयरी प्रोडक्ट्स, मौसमी फल, दालें और साबुत अनाज शामिल करने चाहिए।गर्भवती महिला को सुबह उठकर सबसे पहले क्या पीना चाहिए?
प्रेग्नेंट महिलाओं को सुबह उठकर सबसे पहले सादा पानी, हल्का गुनगुना नींबू पानी या नारियल पानी पीना चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jul 08, 2026 21:15 IST
Modified By : Katyayani Tiwari Jul 08, 2026 21:15 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dt Rakshita Mehra