Tue Sep 15, 2026 | 07:14 PM IST

Expert

पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद है सौंफ, दूर करती है ये 3 समस्याएं

Saunf Benefits For Male: सौंफ खाने से पुरुषों की कुछ आम समस्याओं को दूर करने में बहुत फायदा मिल सकता है, जानें कैसे करें इसका सेवन।

Saunf Benefits For Men: सौंफ खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। हम में से ज्यादातर लोग सब्जियों में मसाले, भोजन के बाद, सुबह खाली पेट, सौंफ का पानी और चाय के रूप में, इसका कई तरह से सेवन करते हैं। किसी भी रूप में सौंफ का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सौंफ पोषक तत्वों का पावर हाउस हैं, इसमें कई विटामिन और मिनरल्स के साथ ही कुछ औषधीय गुण भी मौजूद होते हैं। आयरन,  पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन सी, कैल्शियम के साथ ही यह और एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भी भरपूर होती है, यही कारण है कि सौंफ का सेवन करने से पेट संबंधी समस्याओं से लेकर गंभीर रोगों के जोखिम कम करने तक स्वास्थ्य संबंधी अनेक लाभ मिलते हैं। क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें तो वैसे तो सौंफ का सेवन सभी के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं पुरुषों कुछ आम समस्याओं को दूर करने में सौंफ बहुत लाभकारी है? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! इस लेख में हम आपको पुरुषों से लिए सौंफ के फायदे, साथ ही सेवन का तरीका बता रहे हैं।

fennel seeds benefits for male In Hindi

सौंफ खाने के फायदे पुरुषों के लिए

1. स्पर्म काउंट बढ़ाए

पुरुषों में लॉ स्पर्म काउंट की समस्या काफी देखने को मिल रही है, जिसके कारण उन्हें कई यौन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। नियमित खाने से आपको शुक्राणुओं का गुणवत्ता में सुधार करने में मदद मिलेगी, साथ ही मात्रा भी बढ़ेगी। यह हार्मोन्स संबंधी समस्याएं भी दूर करती है।

2. बढ़ाए लिबिडो

पुरुषों में पूरा दिन ऑफिस में काम, थकान आदि के चलते यौन इच्छाओं में कमी देखने को मिलती है, इसे कामेच्छा में कमी या कम लिबिडो कहा जाता है। हालांकि सौंफ खाने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है और लिबिडो बूस्ट करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढें: स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए पुरुष रोज खाएं खजूर, जानें एक दिन में कितने और कैसे खाएं

3. इनफर्टिलिटी दूर होती है

पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या भी बहुत आम समस्या है, जिसके कारण उन्हें पिता बनने में दिक्कतें, सेक्स के दौरान खराब प्रदर्शन, कामेच्छा और शीघ्रपतन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसका एक बड़ा कारण पुरुषों में स्पर्म काउंट होना और टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की कमी है। सौंफ खाने पुरुषों की ये समस्या दूर होती है

पुरुष कैसे करें सौंफ का सेवन- How To Eat Fennel Seeds

सौंफ को डाइट में शामिल करने के कई तरीके है, जिनमें से कुछ का जिक्र हम पहले कर चुके हैं। आप अपने भोजन में सौंफ डालकर इसका सेवन कर सकते हैं। सौंफ के सेवन का सबसे आसान तरीका है भोजन के बाद 1 चम्मच सौंफ को सीधे तौर पर चबाना, इससे भोजन का पाचन भी बेहतर होता है। इसके अलावा रातभर भीगी सौंफ को आप सुबह खाली पेट खा सकते हैं, साथ ही इसका पानी भी पी सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी हर्बल चाय में सौंफ उबालकर, इसका सेवन कर सकते हैं और बचे हुए सौंफ के बीज में शहद मिलाकर खा सकते हैं।

इसे भी पढें: फायदे ही नहीं, ज्यादा अश्वगंधा खाने से पुरुषों को हो सकते हैं ये 5 नुकसान

नोट: सौंफ खाना डॉक्टर द्वारा सुझाए उपचार का कोई विकल्प नहीं है। यह आपको उपचार के साथ जल्द लाभ प्रदान करने में मदद करती है। अगर आपको इस तरह की समस्याएं हैं तो पहले डॉक्टर से परामर्श करें, उसके बाद इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। हालांकि खाना खाने के बाद सौंंफ खाने के कोई नुकसान नहीं हैं, लेकिन 1 चम्मच से ज्यादा न खाएं।

All Image Source: Freepik

Read Next

राजमा गर्म होता है या ठंडा? जानें कब और किसे नहीं करना चाहिए इसका सेवन

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vineet Kumar

Vineet Kumar

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया के ओनलीमायहेल्थ में बतौर सब एडिटर काम कर रहे विनीत को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 3 साल से ज्यादा का अनुभव है। विनीत को हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। वे विभिन्न संस्थानों में इस बीट पर काम कर चुके हैं। फीचर स्टोरीज के अलावा विनीत को राजनीति और देश-विदेश की खबरें लिखने की भी अच्छी समझ है। विनीत ने दिल्ली विश्विविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पीजी डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 21, 2022 00:00 IST

    Published By : Vineet Kumar

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content