Mon Nov 2, 2026 | 07:12 PM IST

Medically Reviewed by Dt Payal Dutt , Sr. Dietitian – Clinical Nutrition & Therapeutic Diet Planning

कब्ज दूर करने के लिए इसबगोल खाएं या चिया सीड्स? जानें पेट साफ करने के लिए क्या है ज्यादा असरदार

कब्ज की समस्या में इसबगोल और चिया सीड्स दोनों फायदेमंद हो सकते हैं, लेकिन पेट साफ करने के लिए इनमें से बेहतर क्या बेहतर है ये व्यक्ति की समस्या और हेल्थ कंडीशन पर भी निर्भर करता है।
कब्ज दूर करने के लिए इसबगोल खाएं या चिया सीड्स? जानें पेट साफ करने के लिए क्या है ज्यादा असरदारकब्ज दूर करने के लिए इसबगोल खाएं या चिया सीड्स? जानें पेट साफ करने के लिए क्या है ज्यादा असरदार

आजकल की खराब खान-पान की आदतें, कम पानी पीना और फिजिकल एक्टिविटी की कमी के कारण कब्ज की समस्या आम होती जा रही है। कई लोगों को सुबह पेट ठीक से साफ न होने, मल त्याग में परेशानी और पेट में भारीपन जैसी समस्याएं होती हैं। कब्ज से राहत पाने के लिए कई लोग इसबगोल और चिया सीड्स का सेवन करते हैं। कैलाश हॉस्पिटल, देहरादून की सीनियर डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट पायल दत्त के अनुसार, इसबगोल और चिया सीड्स दोनों में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन और मल त्याग को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। हालांकि, इन दोनों की प्रकृति और शरीर में काम करने का तरीका थोड़ा अलग है। ऐसे में सही विकल्प चुनना जरूरी है, ताकि पेट साफ करने के लिए आप किसी गलत तरीके को न अपनाएं।

कब्ज में इसबगोल या चिया सीड्स, क्या है बेहतर?

न्यूट्रिशनिस्ट पायल दत्त के अनुसार, इसबगोल और चिया सीड्स दोनों ही फाइबर के अच्छे सोर्स हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से किया जा सकता है। इसबगोल को कब्ज से राहत देने के लिए खासतौर से इस्तेमाल किया जाता है। यह मल में पानी बनाए रखने और उसे नरम करने में मदद करता है। वहीं, चिया सीड्स रोजाना की डाइट में फाइबर बढ़ाने का अच्छा विकल्प हैं।

तुलना इसबगोल (Isabgol / Psyllium Husk) चिया सीड्स (Chia Seeds)
क्या काम करता है यह खासतौर से कब्ज से राहत दिलाने और मल त्याग को आसान बनाने के लिए उपयोग किया जाता है। यह पाचन को बेहतर रखने और रोजाना की डाइट में फाइबर बढ़ाने के लिए एक अच्छा विकल्प है।
फाइबर का प्रकार इसमें मुख्य रूप से घुलनशील फाइबर (soluble fiber) होता है, जो पानी में आसानी से घुल जाता है। इसमें घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर पाए जाते हैं।
असर का तरीका यह पानी को सोखकर जेल जैसा बनता है और मल को मुलायम बनाकर आसानी से बाहर निकालने में मदद करता है। यह पानी सोखकर फूल जाता है और मल को नियमित रखने के साथ पेट साफ करने में सहायता करता है।
पोषण मुख्य रूप से फाइबर का सोर्स है। फाइबर के साथ-साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और जरूरी मिनरल्स भी अच्छी मात्रा में मिलते हैं।
खाने का तरीका एक चम्मच इसबगोल को एक गिलास पानी में घोलकर तुरंत पिया जाता है। चिया सीड्स को खाने से पहले पानी में कुछ घंटे या रातभर भिगोना जरूरी होता है।
किसके लिए बेहतर है? जिन्हें गंभीर या पुरानी कब्ज की समस्या है और तुरंत राहत चाहिए। जो लोग अपनी रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और पाचन को बेहतर रखना चाहते हैं।

साल 2019 में International Journal of Molecular Sciences में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, इसबगोल लेने से आंतों में पानी की मात्रा बढ़ती है, जिससे मल त्याग आसान हो जाता है और कब्ज से राहत मिलती है। इसके अलावा, इसबगोल का असर आंतों के अच्छे बैक्टीरिया (microbiota) पर भी पड़ता है। हेल्दी लोगों की तुलना में कब्ज से पीड़ित मरीजों के पेट के बैक्टीरिया में ज्यादा बदलाव देखे गए, जैसे कुछ फायदेमंद बैक्टीरिया (जैसे लैचनोस्पिरा और फेकलबैक्टीरियम) की मात्रा बढ़ गई। यह बदलाव आंतों के बेहतर स्वास्थ्य और मल में नमी बढ़ाने में मददगार साबित हुआ।

इसे भी पढ़ें: इसबगोल लेने के बावजूद कब्ज में नहीं मिल रहा आराम, कहीं ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?

कब्ज की समस्या में इन गलतियों से बचें

न्यूट्रिशनिस्ट पायल दत्त सलाह देती हैं कि कब्ज होने पर सिर्फ इसबगोल या चिया सीड्स खाने से समस्या पूरी तरह ठीक नहीं होती है। इसके लिए डेली रूटीन में कुछ बदलाव भी बहुत जरूरी हैं। लंबे समय तक एक जगह बैठने से बचें और रोजाना कम से कम 20-30 मिनट टहलने या हल्की एक्सरसाइज करने की आदत डालें। अपनी डाइट में हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और दालें शामिल करें।

इसके अलावा, मल त्याग की इच्छा होने पर उसे रोककर न रखें। सुबह एक नियमित समय पर टॉयलेट जाने की आदत डालें। बहुत ज्यादा प्रोसेस्ड फूड, मैदा और कम फाइबर वाले फूड्स का सेवन सीमित करें। अगर कब्ज लंबे समय तक बनी रहती है या इसके साथ पेट में तेज दर्द, उल्टी, मल में खून या बिना कारण वजन कम होने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, तो डॉक्टर से संपर्क करें।

isabgol vs chia seedsisabgol vs chia seeds

इसे भी पढ़ें: कब्ज के साथ पेट फूलता है लेकिन दर्द नहीं होता? जानें कब डॉक्टर से मिलें

निष्कर्ष

कब्ज दूर करने के लिए इसबगोल और चिया सीड्स दोनों ही फायदेमंद हो सकते हैं। हालांकि, कब्ज से राहत पाने के लिए इसबगोल को ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, जबकि चिया सीड्स रोजाना की डाइट में फाइबर बढ़ाने का अच्छा विकल्प हैं। न्यूट्रिशनिस्ट पायल दत्त के अनुसार, अपनी जरूरत और पाचन क्षमता के हिसाब से इनका चुनाव करना चाहिए। ध्यान रखें कि पर्याप्त पानी पीना, फाइबर से भरपूर भोजन करना और रोजाना फिजिकल एक्टिविटी करना भी पेट साफ रखने के लिए जरूरी है।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या कब्ज में केला खाना सही है?

    पका हुआ केला शरीर को फाइबर देता है और संतुलित डाइट का हिस्सा हो सकता है। हालांकि, कब्ज में इसका असर व्यक्ति की पाचन क्षमता और बाकी खान-पान पर निर्भर करता है।
  • क्या दूध पीने से कब्ज की समस्या बढ़ती है?

    कुछ लोगों को दूध पीने से पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। खासकर लैक्टोज इनटॉलरेंस होने पर पेट फूलना, गैस और दस्त की समस्या हो सकती है। हालांकि, दूध हर व्यक्ति में कब्ज नहीं बढ़ाता।
  • क्या खाली पेट चिया सीड्स का पानी पी सकते हैं?

    चिया सीड्स का पानी खाली पेट पीना जरूरी नहीं है। आप इसे दिन के किसी भी समय अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

Read Next

→ Diwali 2026 Health Tips: दिवाली में इन 5 गलतियों से ट्रिगर कर सकता है अस्थमा और ब्रोंकाइटिस

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 02, 2026 18:35 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dt Payal Dutt