Diwali 2026 Health Tips: दिवाली खुशियों का त्योहार है जिसकी तैयारियों लोग काफी साफ-सफाई और सजावट के साथ करते हैं। ऐसे में कई बार त्योहार में हम अपनी सेहत को भी नजरअंदाज कर देते हैं जो कि सेहत से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है जैसे कि दिवाली की सफाई के बीच बहुत से लोग बीमार पड़ जाते हैं। आज हम बात ऐसे ही लोगों की करेंगे, जिन्हें दिवाली में कुछ गलतियों के कारण अस्थमा और ब्रोंकाइटिस की दिक्कत हो जाती है, जिसके बारे में हमें Dr. Sunil Kumar K, Lead Consultant - Interventional Pulmonology, Aster CMI Hospital, Bengaluru ने बताया।
इन 5 गलतियों से ट्रिगर कर सकता है अस्थमा और ब्रोंकाइटिस
Dr. Sunil Kumar K कहते हैं कि दिवाली के त्योहार में लोग बहुत जोश में रहते हैं और इसी जोश में कुछ ऐसी गलतियां कर जाते हैं जिससे ब्रोंकाइटिस और अस्थमा की दिक्कत हो जाती है। खास बात यह है कि एक बार यह दिक्कत ट्रिगर कर जाती है तो मौसम की वजह से पूरी सर्दी परेशान करती है इसलिए हमें इन गलतियों से बचना चाहिए जैसे-
1. घर की सफाई के दौरान धूल के संपर्क में आना
डॉ. सुनील कहते हैं कि दिवाली में घर की सफाई के दौरान अक्सर लोग धूल के संपर्क में आ जाते हैं। धूल के कण नाक के जरिए फेफड़ों में पहुंच जाते हैं और यह ब्रोंकाइटिस और अस्थमा को ट्रिगर कर सकते हैं। American Lung Association की मानें, तो डस्ट माइट्स काटते या डंक नहीं मारते हैं। इसके बजाय, वे बहुत सूक्ष्म अपशिष्ट (मल) और शरीर के छोटे-छोटे टुकड़े छोड़ते हैं, जो बिस्तर ठीक करने, कालीन पर चलने या वैक्यूम करने जैसी गतिविधियों के दौरान हवा में फैल जाते हैं। जब आप सांस लेते हैं, तो ये कण आपके श्वसन मार्ग में चले जाते हैं।
साफ-सफाई के दौरान घर में लगातार डस्ट माइट्स यानी धूल के कणों के संपर्क में रहने से अस्थमा के मरीजों और ऐसे लोगों की सेहत पर असर पड़ सकता है जिन्हें इन कणों से एलर्जी है और अस्थमा अटैक आ सकता है।
इसे भी पढ़ें: अस्थमा के लक्षणों से राहत दे सकते हैं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय, डॉक्टर से जानें इस्तेमाल का तरीका
2. पटाखों के धुएं के संपर्क में आना
डॉ. सुनील कहते हैं कि दिवाली के दौरान, पटाखों के धुएं, धूल कणों और अन्य वायु प्रदूषकों के संपर्क में आने से श्वसन तंत्र में जलन हो सकती है और अस्थमा के लक्षण या इससे भी बदतर, ब्रोंकाइटिस जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। एक आम गलती है पटाखे फोड़ना या ऐसे क्षेत्रों में बाहर रहना जहां धुआं जमा होता है, खासकर जब हवा का संचार कम हो। पटाखों के उत्सर्जन में PM2.5 सहित महीन कण होते हैं, जो फेफड़ों में गहराई तक प्रवेश कर सकते हैं और सूजन, खांसी, घरघराहट, सीने में जकड़न और सांस लेने में तकलीफ पैदा कर सकते हैं।
asthma_pump
इसे भी पढ़ें: बारिश के बाद और ठंड से पहले क्यों बढ़ जाता अस्थमा का खतरा? डॉक्टर से जानें कैसे करें बचाव
3. अगरबत्ती, धूप और खुशबूदार मोमबत्ती
डॉ. सुनील कहते हैं कि दिवाली में लोग अगरबत्ती, धूप, मोमबत्ती और तेल के दीयों से होने वाले आंतरिक प्रदूषण के प्रभावों को भी नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन कुछ लोगों में यही चीजें अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसे समस्याओं को ट्रिगर करने का कारण बन सकते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि जितना हो सके उतनी नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें। अगरबत्ती, धूप और खुशबूदार मोमबत्ती खुली हवादार जगहों पर जलाएं।
4. तेज खुशबू वाले रूम फ्रेशनर और एरोसोल स्प्रे
तेज खुशबू वाले रूम फ्रेशनर या एरोसोल स्प्रे का इस्तेमाल करने से संवेदनशील वायुमार्ग में और अधिक जलन हो सकती है। कुछ लोगों में यह अस्थमा और ब्रोंकाइटिस की समस्या को ट्रिगर कर सकते हैं और यह लंबे समय तक रहने वाली खांसी दे सकते हैं इसलिए तेज खुशबू वाले रूम फ्रेशनर और एरोसोल स्प्रे के इस्तेमाल से बचें।
इसे भी पढ़ें: बार-बार सांस फूलना अस्थमा है या सिर्फ एंग्जायटी? डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान
5. दिवाली पार्टी में स्मोकिंग और मिलावटी मिठाइयों का सेवन
स्मोकिंग और मिलावटी मिठाइयों का सेवन, अस्थमा और ब्रोंकाइटिस की वजह बन सकता है। डॉ. सुनील कहते हैं कि दिवाली पार्टी के दौरान लोग ज्यादा स्मोक कर लेते हैं, जिससे फेफड़े काफी हद तक प्रभावित हो जाते हैं। इसके अलावा मिलावटी मिठाइयों का सेवन भी फेफड़ों की सेहत को प्रभावित कर सकती है, सूजन और कफ पैदा कर सकती है, जिससे अस्थमा या ब्रोंकाइटिस के मरीजों को दिक्कत हो सकती है।
निष्कर्ष:
अंत में डॉ. सुनील कहते हैं कि धूम्रपान, दूसरों के धुएं के संपर्क में आना या बारीक कणों वाले प्रदूषण से बचने के लिए केवल कपड़े या सर्जिकल मास्क पहनना ही काफी नहीं है। जब बाहर जाना अनिवार्य हो, तो अच्छी तरह से फिट होने वाला N95 रेस्पिरेटर सांस के जरिए अंदर जाने वाले कणों को कम करने में मदद कर सकता है, हालांकि यह हवा में मौजूद सभी तरह के गैसीय प्रदूषकों से सुरक्षा नहीं देता।
अस्थमा, क्रोनिक ब्रोंकाइटिस या COPD से पीड़ित लोगों, बुजुर्गों और बच्चों को खराब हवा की गुणवत्ता के दौरान बाहर जाने से बचना चाहिए। बाहर प्रदूषण ज्यादा होने पर खिड़कियां बंद रखें और अगर संभव हो, तो घर के अंदर HEPA एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें। डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाएं नियमित रूप से लेते रहें और अस्थमा एक्शन प्लान का पालन करें। अगर सांस लेने में बहुत ज्यादा तकलीफ हो, बोलने में दिक्कत हो, होंठ नीले पड़ जाएं, या दी गई आपातकालीन दवाओं से भी कोई सुधार न दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। दिवाली के दौरान बचाव करना, प्रदूषण के संपर्क में कम आना और समय पर इलाज कराना बहुत जरूरी है।
FAQ
ब्रोंकाइटिस रोग से क्या होता है?
ब्रोंकाइटिस रोग में फेफड़ों तक हवा पहुंचाने वाली ब्रोन्कियल ट्यूब्स में सूजन आ जाती है जिस वजह से लंबे समय तक परेशान करने वाली खांसी होती है।अस्थमा के लिए सबसे खराब भोजन कौन सा है?
अस्थमा के लिए सबसे खराब भोजन है आपका प्रोसेस्ड फूड और ऑयली फूड्स का सेवन जो कि इस समस्या से रिकवर होने में देरी पैदा कर सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 02, 2026 17:25 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Sunil Kumar K
-1793619739574.webp)