दिवाली (Diwali 2026) का त्योहार आते ही लोगों के घरों में तरह-तरह की चीजें बनने लगती हैं और इन्हें खाने से शरीर में सोडियम और शुगर, दोनों की मात्रा बढ़ती है। इनसे शरीर का वजन बढ़ जाता है और इस बढ़े हुए वजन को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। दिवाली बाद बढ़ा हुआ वजन शरीर में दिक्कतें पैदा करती हैं। इसके अलावा सर्दियां आ चुकी होती हैं जो कि शरीर की समस्या को और बढ़ा सकती हैं। ऐसी स्थिति में आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप वजन कंट्रोल करने के लिए कुछ टिप्स को फॉलो करें, जिसे Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन ने हमसे शेयर किए हैं।
दिवाली में वजन कंट्रोल करने के लिए किन बातों का रखें ध्यान?
अर्चना जैन कहती हैं कि दिवाली में लोग तरह-तरह की मिठाइयां और नमकीन खाते हैं। मिठाइयां जहां शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ाते हैं और नमकीन शरीर में सोडियम लेवल बढ़ाते हैं। यह दोनों मिलकर शरीर में सूजन पैदा कर सकते हैं जिससे आपका शरीर फूल सकता है और वजन बढ़ा हुआ महसूस हो सकता है। इतना ही नहीं, दिवाली में लोगों की आवाजाही भी बहुत होती है। इससे बेकार का खान-पान भी बढ़ता है और शरीर की क्रेविंग भी बढ़ती है, जिससे वजन बढ़ जाता है। ऐसे में आप इन टिप्स की मदद से वजन कंट्रोल कर सकते हैं-
1. पानी ज्यादा पिएं
अर्चना जैन कहती हैं कि वजन कंट्रोल करने के लिए जरूरी है कि आप दिवाली में अपने हाइड्रेशन का खास ख्याल रखें। दरअसल, जब शरीर में पानी की मात्रा अच्छी होती है, तो शरीर में क्रेविंग ज्यादा नहीं होती। शरीर में पानी की कमी होने पर भूख के संकेत उलझ सकते हैं। पानी की कमी से, क्रेविंग ज्यादा होती है और मन उन चीजों को खाने का होता है, जिससे शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिले। ऐसे में त्योहार में ओवरईटिंग करने से बचने के लिए आपको पानी ज्यादा पानी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: पानी कम पीने से क्यों बढ़ता है वजन? एक्सपर्ट ने बताया कारण
2. मीठा कम खाएं और घर की बनी मिठाइयों का चुनाव करें
मीठा कम खाएं क्योंकि मीठा शरीर में तुरंत शुगर बढ़ा सकता है। इसके अलावा घर की बनी मिठाइयों का चुनाव करें क्योंकि यह ज्यादा हेल्दी विकल्प हैं। जबकि, बाहर की मिठाइयां मिलावटी हो सकती हैं और इनसे सेहत को नुकसान हो सकता है। इनसे न सिर्फ शरीर का शुगर बढ़ता है बल्कि, हार्मोनल हेल्थ भी प्रभावित होती है। इतना ही नहीं, कुछ कैमिकल्स वाली मिठाइयां मुंह के छालों का कारण बन सकती हैं, पेट खराब कर सकती हैं और पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
01 - 2026-10-30T122305.566
3. कहीं जाने से पहले खाना खाकर जाएं
अर्चना जैन कहती हैं कि अगर आप कहीं जा रहे हैं, तो खाना खाकर जाएं। ऐसा करने से पाचन क्रिया बढ़िया रहता है। इसके अलावा जब आप खाना खाकर जाते हैं तो पेट भरा रहता है तो वहां जाकर आपको मिठाई और बाकी चीजों को देखकर क्रेविंग नहीं होती। इससे वजन नहीं बढ़ता। इसके अलावा यह ट्रिक हर बार आपको ज्यादा खाने से बचाता है।
इसे भी पढ़ें: खाना ठीक से पचता नहीं है? पेट की पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय
4. नींद पूरी लें
अर्चना जैन कहती हैं कि नींद, अगर पूरी न हो तो आपका मेटाबॉलिज्म भी प्रभावित हो सकता है। इसकी वजह से होता यह है कि खाना सही से नहीं पचता और वजन बढ़ता जाता है। इतना ही नहीं, खराब नींद, खराब हार्मोनल हेल्थ का भी कारण बनती है, जिससे मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है, क्रेविंग बढ़ती है और त्योहार में आप ज्यादा खाकर मोटे हो सकते हैं।
Science.Direct में प्रकाशिक स्टडी बताती है कि मोटापा और नींद के विकार एक-दूसरे को आपस में बढ़ावा देते हैं। मोटापा नींद संबंधी विकारों जैसे ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया, इंसोम्निया और रेस्टलेस लेग्स सिंड्रोम का खतरा बढ़ाता है, जबकि खराब नींद या नींद की कमी हार्मोनल असंतुलन और चयापचय संबंधी गड़बड़ियों के जरिए वजन बढ़ाने में योगदान देती है।
5. लगभग 30 मिनट वॉक करें
लगभग 30 मिनट वॉक करने से आप वजन बढ़ने से रोक सकते हैं। डाइटिशियन अर्चना जैन कहती हैं कि आप कुछ भी खाएं और इसे सही से पचा लें, तो आपका मोटापा नहीं बढ़ेगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि रोजाना 30 मिनट वॉक करने से आपके शरीर का मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है, पाचन अच्छा होता है और वजन बढ़ने की चिंता नहीं होती।
निष्कर्ष:
अंत में डाइट एक्सपर्ट अर्चना जैन कहती हैं कि आपको दिवाली में वजन कंट्रोल करने के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। बस स्मार्ट चीजें करें जैसे सही मिठाई का चुनाव करें, घर का बना खाना खाएं और हर बार बाहर से खाना खाकर आने के बाद भी वॉक करें, नींबू पानी पिएं, एक्टिव रहें और नींद का ध्यान रखें।
FAQ
वजन कम होना किस बीमारी का लक्षण है?
वजन कम होना डायबिटीज और थायराइड की बीमारी का लक्षण हो सकता है। पाचन तंत्र के रोग जैसे अल्सरेटिव कोलाइटिस (IBD) में भी यह दिक्कत हो सकती है।टेंशन से वजन कम होता है क्या?
टेंशन से वजन कम हो सकता है क्योंकि स्ट्रेल कोर्टिसोल लेवल को बढ़ाता है और आपके हार्मोन्स और मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करता है जिससे वेट बढ़ सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 30, 2026 12:36 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Archana Jain
-1793343227541.webp)