त्योहारों का मौसम आते ही घरों में तरह-तरह की मिठाइयां और पकवान बनने लगते हैं। इस दौरान खुद को मीठे से दूर रख पाना हम सभी के लिए काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में ज्यादा मात्रा में मिठाइयां खाने से वजन और ब्लड शुगर लेवल पर सीधा असर पड़ता है। हालांकि, थोड़ा संयम और सीमित मात्रा में मिठाई खाने से आप गिल्ट फ्री त्योहार का मजा ले सकते हैं। इसलिए, आइए दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि त्योहारों में मिठाइयां खाने से वजन और शुगर बढ़ने से रोकने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
मिठाई की क्रेविंग कम करने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट तरीके
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि मिठाइयों से पूरी तरह दूरी बनाए बिना भी खान-पान में संतुलन रखा जा सके। इसके लिए जरूरी है कि आप मिठाई कब, कितनी और किस तरह खाते हैं, इस पर ध्यान देना जरूरी है, ताकि ब्लड शुगर लेवल और वजन दोनों को संतुलित रखा जा सकता है।
1. खाली पेट मिठाई खाने से बचें
त्योहारों में कई बार लोग सुबह से भूखे रहते हैं और फिर सीधे मिठाई या मीठे पकवान खा लेते हैं। यह आदत सही नहीं है। खाली पेट ज्यादा मात्रा में मिठाई खाने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है, खासकर डायबिटीज से पीड़ित लोगों में।
इसलिए, मिठाई खाने से पहले संतुलित भोजन करना बेहतर होता है। खाने में दाल, सब्जियां, दही, साबुत अनाज और प्रोटीन से भरपूर फूड्स शामिल करें। इससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और मिठाई खाने के बाद ज्यादा कैलोरी लेने की संभावना भी कम हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: पीरियड्स से पहले मीठा खाने की इच्छा क्यों बढ़ती है? खुद डॉक्टर से जानें
2. भोजन के बाद थोड़ी मात्रा में मिठाई खाएं
अगर आपको मिठाई खाने का मन है तो उस संतुलित भोजन के बाद थोड़ी मात्रा में लेना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। जब आप भोजन के साथ फाइबर, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व लेते हैं तो भोजन के बाद ब्लड शुगर लेवल प्रभावित हो सकता है।
आप भरपेट खाना खाने के बाद एक छोटा लड्डू या बर्फी का छोटा टुकड़ा खा सकते हैं। ध्यान रखें कि भोजन के बाद मिठाई खाने से उसकी कैलोरी खत्म नहीं होती है और न ही ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा कम होता है।
3. मिठाई की मात्रा सीमित रखें
त्योहारों में मिठाइयों का स्वाद लेना, लेकिन इसकी मात्रा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। एक बार में कई मिठाइयां खाने से चीनी और कैलोरी का सेवन तेजी से बढ़ा सकता है। इसके लिए कुछ आसान आदतें अपनाएं, जैसे- एक बार में मिठाई का एक छोटा टुकड़ा लें, बड़ी मिठाई को आधा ही खाएं, छोटी प्लेट में मिठाई लें और मिठाई खाते समय धीरे-धीरे स्वाद लें।
4. बार-बार मिठाई खाने की आदत से बचें
कई बार मिठाई का एक टुकड़ा खाने के बाद बार-बार डिब्बा खोलने या हर मिलने वाले के साथ मिठाई खाने का मन करता है। इससे पूरे दिन में चीनी और कैलोरी का सेवन अनजाने में बढ़ जाता है। इस आदत को कंट्रोल करने के लिए पहले ही तय कर लें कि आपको कब और कितनी मिठाई खानी है।
मिठाई खाने के बाद डिब्बा अपने सामने रखने के बजाय उसे बंद करके रख दें। बता दें कि साल 2024 में Nutrition, Metabolism and Cardiovascular Diseases में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, सबसे अधिक एडेड शुगर खाने वाले लोगों में वजन बढ़ने की संभावना ज्यादा होती है।
Festive-weight-control-after-eating-sweet
5. मिठाई खाने के बाद 10-15 मिनट टहलें
त्योहारों में लगातार बैठे रहने के बजाय हल्की शारीरिक गतिविधि करना फायदेमंद हो सकता है। खाना खाने के बाद 10 से 15 मिनट की आरामदायक वॉक करने से शरीर की एनर्जी का इस्तेमाल ज्यादा बढ़ता है और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। आप किसी भी सुरक्षित जगह पर टहल सकते हैं। बहुत तेज चलना या तुरंत हैवी एक्सरसाइज करना जरूरी नहीं है। ध्यान रहे, डायबिटीज की दवा या इंसुलिन लेने वाले लोग अपनी स्थिति के अनुसार एक्सरसाइज करें, क्योंकि कुछ लोगों में शारीरिक गतिविधि के कारण ब्लड शुगर कम भी हो सकता है।
6. मिठाई के साथ मीठी ड्रिंक्स पीने से बचें
त्योहारों में मिठाई के साथ मीठी चाय, शरबत, कोल्ड ड्रिंक या पैकेज्ड जूस पीने से कुल चीनी का सेवन और बढ़ सकता है। कई बार लोग ड्रिंक्स में मौजूद चीनी को अलग से ध्यान में नहीं रखते हैं। इसलिए, मिठाई के साथ सादा पानी या बिना चीनी वाला ड्रिंक चुनें। अगर चाय पीनी है तो उसमें चीनी की मात्रा कम रखें। अगर चाय पीनी है तो उसमें चीनी की मात्रा कम रखें। फलों का जूस पीने के बजाय साबुत फल खाएं।
इसे भी पढ़ें: वजन कम करते समय मीठा खाने की क्रेविंग क्यों बढ़ जाती है? एक्सपर्ट से जानें
त्योहारों के दौरान रोजाना कैसे रूटीन रखना चाहिए?
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा बताती हैं कि वजन और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखने के लिए सिर्फ मिठाई की मात्रा ही नहीं, बल्कि पूरे दिन की लाइफस्टाइल को बेहतर रखना बहुत जरूरी है।
- रोजाना तय समय पर भोजन करें और खाना छोड़कर मिठाई के लिए पेट में जगह न बनाएं।
- खाने में सब्जियां, दालें, साबुत अनाज और प्रोटीन से भरपूर फूड्स शामिल करें।
- अच्छी नींद लें, क्योंकि नींद की कमी भूख और खान-पान की आदतों पर असर डाल सकती हैं।
- रोजाना अपनी क्षमता के अनुसार टहलें या अन्य शारीरिक गतिविधि करें।
- त्योहारों के बाद भूखे रहने या अचानक बहुत कम खाने जैसी सख्त डाइट से बचें।
निष्कर्ष
त्योहारों में मिठाइयों का मजा लेना और सेहत का ध्यान रखना, दोनों एक साथ करना मुमकिन हैं। इसके लिए खाली पेट मिठाई खाने से बचना, संतुलित भोजन के बाद कम मात्रा में मिठाई खाएं और खाना खाने के बाद हल्की वॉक करें। इसके साथ ही, मीठी ड्रिंक्स को पीने से बचें और एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की कोशिश करें।
Image Credit: Freepik
FAQ
तुरंत शुगर कम करने के लिए क्या करना चाहिए?
तुरंत शुगर कम करने के लिए खूब पानी पिएं, हल्की वॉक करें, तनाव कम लें और डॉक्टर द्वारा बताई गई दवा का सेवन करें।शुगर बढ़ने के लक्षण क्या हैं?
ब्लड शुगर लेवल बढ़ने पर शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं, जिनमें बार-बार पेशाब आना, ज्यादा प्यास लगना और मुंह सूखा होना, लगातार थकान या कमजोरी महसूस होना शामिल हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 29, 2026 11:43 IST
Modified By : Katyayani Tiwari Oct 29, 2026 11:43 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dt Rakshita Mehra
