Fri Sep 18, 2026 | 07:33 PM IST

Medically Reviewed by Dr Manjeet Arora , Consultant – Obstetrics & Gynaecology

पीरियड्स से पहले मीठा खाने की इच्छा क्यों बढ़ती है? खुद डॉक्टर से जानें

पीरियड्स से पहले शरीर में कई प्रकार के बदलाव होते हैं और इन्हीं में से एक है मीठा खाने की क्रेविंग। ये हार्मोनल बदलाव की वजह से हो सकता है। ऐसे में जानते हैं इस क्रेविंग को कैसे कंट्रोल करें?
पीरियड्स से पहले मीठा खाने की इच्छा क्यों बढ़ती है? खुद डॉक्टर से जानेंपीरियड्स से पहले मीठा खाने की इच्छा क्यों बढ़ती है? खुद डॉक्टर से जानें

बहुत सी लड़कियां पीरियड्स से पहले मीठा खाने की क्रेविंग फील करती हैं या बाकी दिनों की तुलना इस समय ज्यादा खाती हैं। ये असल में यूंही नहीं होता, बल्कि हार्मोन में उतार-चढ़ाव की वजह से होता है। दरअसल, पीरियड शुरू होने से कुछ दिन पहले, आपके शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन का लेवल बढ़ता है और फिर तेजी से गिरने लगता है। इस हार्मोनल शिफ्ट की वजह से शरीर का इंसुलिन और ब्लड शुगर को मैनेज करने का तरीका बदल जाता है, जिससे अक्सर ब्लड शुगर थोड़ा कम हो जाता है और दिमाग को तुरंत एनर्जी की जरूरत महसूस होती है। ऐसे में शरीर एनर्जी की कमी होते ही सीधे मीठे की मांग करती है और इस क्रेविंग को कंट्रोल नहीं कर पाती और मीठा खाती हैं। इसके अलावा इन 3 कारणों से भी महिलाओं को पीरियड्स पहले मीठा खाने की क्रेविंग होती है जिसके बारे में हमने Dr. Manjeet Arora, Senior Clinical Director - Department of Obstetrics and Gynecology at Cloudnine Group of Hospitals, Kailash Colony से बात की है।

1. सेरोटोनिन का कम होना

डॉ. मनजीत अरोरा कहती हैं कि सेरोटोनिन आपके दिमाग का फील-गुड केमिकल है। पीरियड्स से पहले इसका लेवल कम हो जाता है, जिससे मूड खराब हो जाता है। हर बात पर चिड़चिड़ापन और गुस्सा आता है और आप मूड स्विंग्स का अनुभव कर सकती हैं। ऐसे में जब आप मीठा खाती हैं तो अच्छा फील करती हैं क्योंकि मीठे में सिंपल कार्बोहाइड्रेट होता है जिसे खाने से शरीर कुछ समय के लिए सेरोटोनिन बनाता और रिलीज करता है, जिससे तुरंत अच्छा महसूस होता है।

इसे भी पढ़ें: लगातार 3 महीने तक पीरियड्स नहीं आए? प्रेग्नेंसी के अलावा हो सकती हैं ये 5 वजहें

2. भूख से जुड़े हार्मोन में बदलाव

पीरियड्स के दौरान हार्मोनल शिफ्ट की वजह से लेप्टिन और घ्रेलिन जैसे हार्मोन में उतार-चढ़ाव होता है। लेप्टिन पेट भरने का संकेत देता है और घ्रेलिन भूख बढ़ाता है। इससे आपको सामान्य से ज्यादा भूख लगती है और एनर्जी के लिए शरीर मीठा खाने का मैसेज पास करता है और आपको क्रेविंग होती है।

3. पीरियड्स से पहले दिमाग की सेंसिटिविटी बढ़ जाती है

UCLA हेल्थ के अनुसार पीरियड्स से पहले हार्मोन के पैटर्न दिमाग को इंसुलिन और एनर्जी रेगुलेशन में होने वाले बदलावों के प्रति कुछ समय के लिए ज्यादा सेंसिटिव बना देते हैं, जिससे ज्यादा कैलोरी वाले खाने की इच्छा बढ़ जाती है।

पीरियड्स से पहले मीठा खाने से क्या कोई नुकसान हो सकता है?

डॉ. मनजीत अरोरा कहती हैं कि हां, पीरियड्स से पहले या इस दौरान जरूरत से ज्यादा मीठा खाने से शरीर पर कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। जैसे

1. ज्यादा मीठा खाने से पेट दर्द और ऐंठन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा इस दौरान आपको ब्लोटिंग हो सकती है। कुछ लोगों को इससे गैस और एसिडिटी की दिक्कत भी महसूस होती है।

2. ज्यादा चीनी या मीठा खाने से शरीर में सूजन बढ़ सकती है, जिससे पीरियड के दौरान होने वाला दर्द और ऐंठन और ज्यादा बढ़ सकती है।

3. मीठा खाने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है और फिर उतनी ही जल्दी गिर भी जाता है। इससे चिड़चिड़ापन, थकान और मूड स्विंग्स और ज्यादा हो सकते हैं।

4. स्किन की समस्या हो सकती है क्योंकि हार्मोनल बदलाव के समय ज्यादा मीठा खासे से त्वचा पर एक्ने या पिंपल्स निकलने की समस्या बढ़ जाती है।

क्या पीरियड्स से पहले ज्यादा मीठा खाने से PCOD या PCOS की समस्या गंभीर हो सकती है?

डॉ. मनजीत अरोरा कहती हैं कि दरअसल, ज्यादा शुगर का सेवन हार्मोन के स्तर को प्रभावित करता है, खासकर अगर किसी को PCOD या PCOS जैसी समस्या हो तो लक्षण गंभीर हो सकते हैं। इससे पीरियड्स में दिक्कत और बढ़ सकती है जैसे ब्लीडिंग और  पीरियड्स क्रैंप्स

01 (60)01 (60)

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स में अचानक बढ़ जाती है भूख? जानिए कौन-से हार्मोन्स हैं इसके जिम्मेदार

पीरियड्स से पहले मीठा खाने की क्रेविंग को कैसे कंट्रोल करें?

डॉ. मनजीत अरोरा का सुझाव है कि पीरियड्स से पहले मीठा खाने की क्रेविंग को कंट्रोल करने के लिए आप बेहतर विकल्प चुन सकते हैं जैसे कि

  • डार्क चॉकलेट खाएं: अगर मीठे की बहुत क्रेविंग हो, तो आप सीमित मात्रा में यानी 70% या अधिक कोको वालीडार्क चॉकलेट खा सकती हैं, जिसमें मैग्नीशियम होता है जो दर्द से राहत दे सकता है।
  • फ्रूट्स खाएं: रिफाइंड शुगर या मिठाई की जगह आप मीठे फल जैसे केला, सेब और अंगूर खाएं, जो नेचुरल शुगर और फाइबर देते हैं। साथ ही इस दौरान डाइजेशन को सही करते हैं।
  • गुड़ खाएं: गु़ड़ मीठे की क्रेविंग कम करने के साथ शरीर को एनर्जी देता है। इसके अलावा इसमें आयरन और मैग्नीशियम होता है जिससे खून की कमी नहीं होती है और दर्द से राहह मिलता है।

निष्कर्ष:

अंत में इतना ही कि पीरियड्स के पहले शरीर में होने वाले तमाम लक्षणों को कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट सही करें, एक्सरसाइज करें और हेल्दी सीड्स का सेवन करें जैसे अलसी और कद्दू के बीज। इसके अलावा खुद को हाइड्रेटेड रखें और हर्बल टी पिएं।

FAQ

  • मीठे की क्रेविंग को नियंत्रित करने के लिए कौन से फल सबसे अच्छे हैं? 

    मीठे की क्रेविंग को नियंत्रित करने के लिए केला, सेब और अंगूर जैसे मीठे फल सबसे अच्छे विकल्प हैं क्योंकि ये नेचुरल शुगर और फाइबर से भरपूर हैं।
  •  क्या पीरियड्स से पहले मीठा खाने से मेरा वजन बढ़ सकता है? 

     जी हां, पीरियड्स से पहले ज्यादा मीठा खाने से कैलोरी का सेवन बढ़ सकता है, जिससे लंबे समय में वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है।

Read Next

सी सेक्शन के बाद अचानक से शरीर में कंपकंपी क्यों होती है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 18, 2026 18:16 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Sep 18, 2026 18:16 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Manjeet Arora

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content