अक्सर लोग शरीर को डिटॉक्स करने के लिए तरह-तरह की ड्रिंक्स या चाय का सेवन करते हैं, जो औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। इन्हीं में से एक है दालचीनी की चाय। यह भारतीय मसालों में से एक है और इसमें अच्छी मात्रा में औषधीय गुण होते हैं, जो खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। ऐसे में आइए दालचीनी की चाय का सेवन करने के फायदों के बारे में मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानें।
दालचीनी की चाय पीने के फायदे
डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, दालचीनी में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-डायबिटीक के गुण होते हैं। ऐसे में इसकी चाय का सेवन करने से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। जैसे- ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, वजन कम करने, हार्ट को हेल्दी रखने, पाचन में सुधार करने, इंफेक्शन से बचाव करने, सूजन कम करने, पीरियड्स के दर्द से राहत देने और स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है।
1. हार्ट के लिए फायदेमंद
दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसका सेवन करने से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने और फ्री रेडिकल्स से बचाव करने में मदद मिलती है, जिससे सूजन को कम करने, कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: ज्यादा दालचीनी का सेवन सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक, जानें एक दिन में कितनी मात्रा है काफी?
2. ब्लड शुगर को कंट्रोल करे
दालचीनी में एंटी-डायबिटिक के गुण होते हैं। ऐसे में इसकी चाय का सेवन करने से शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करने और ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है।
3. वजन कम करे
दालचीनी का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने और ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
benefits of drinking cinnamon tea 1
4. पाचन में सुधार करे
दालचीनी की चाय पाचन के लिए भी फायदेमंद है। इससे गैस, एसिडिटी, ब्लोटिंग और अपच जैसी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं, जिससे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट की मांसपेशियों को रिलैक्स करने, सूजन कम करने, पोषक तत्वों के अवशोषण को बेहतर करने और पाचन प्रक्रिया को बेहतर करने में मदद मिल सकती है।
5. पीरियड्स के दर्द से राहत दे
औषधीय गुणों से भरपूर एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से पीरियड्स के दर्द या ऐंठन को कम करने और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद मिल सकती है।
6. स्किन के लिए फायदेमंद
दालचीनी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने और फ्री रेडिकल्स से बचाव करने में मदद करते हैं। इससे स्किन में कोलेजन का उत्पादन भी बेहतर होता है। इसका सेवन करने से स्किन का एजिंग से बचाव करने, सूजन कम करने, स्किन इलास्टिसिटी को बेहतर करने और मुंहासों जैसी समस्याओं से बचाव करने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें: खाली पेट दालचीनी और शहद खाने के क्या फायदे हैं? एक्सपर्ट से जानें कब और कैसे करें इस्तेमाल
7. इम्यूनिटी बूस्ट करे
दालचीनी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, सर्दी-जुकाम और स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारियों से बचाव करने में मदद मिल सकती है।
क्या कहती है स्टडी?
साल 2015 में Journal of Diabetes Research में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, दालचीनी की चाय पीने से स्वस्थ वयस्कों में खाने के बाद खून में शुगर (ग्लूकोज) का अधिकतम स्तर काफी कम हो जाता है। हालांकि दालचीनी पाचन प्रक्रिया को धीमा करके शुगर के अवशोषण को कम करती है। दालचीनी शरीर में इंसुलिन की कार्यक्षमता और इंसुलिन सिग्नलिंग को बेहतर बनाती है।
साल 2024 में Archives of Medical Science Atherosclerotic Diseases में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, सिनामाल्डिहाइड (Cinnamaldehyde) और सिनामिक एसिड (cinnamic acid) दालचीनी के मुख्य कंपाउंड हैं, जो दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाव करते हैं। इससे लिपिड प्रोफाइल, फास्टिंग के दौरान ब्लड शुगर (fasting glucose), ब्लड प्रेशर, दिल से जुड़ी बीमारियों और ब्लड शुगर में दालचीनी फायदेमंद मानी गई है।
दालचीनी ब्लड में लिपिड और ब्लड प्रेशर को कम करके तथा ऑक्सीडेंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स के संतुलन को सुधारकर दिल की बीमारियों के रोकथाम और उपचार में प्रभावी है। इसलिए, दालचीनी ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करके, ब्लड वेसल्स को चौड़ा करके एचडीएल (अच्छे कोलेस्ट्रॉल) को बढ़ाकर, ब्लड प्रेशर को घटाकर, सूजन को कम करने और एंटी-अरिथमिक (anti-arrhythmic) प्रभाव दिखाकर कार्डियोवेस्कुलर सिस्टम पर प्रोटेक्टिव इफेक्ट डालती है।
कैसे बनाएं दालचीनी की चाय?
- इसके लिए 1 पैन में डेढ़ कप पानी में दालचीनी की छाल या इसके पाउडर को डालकर अच्छे से मिलाएं।
- अब इसको धीमी आंच पर 5 मिनट के लिए उबालें।
- इसके हल्का गर्म रहने पर छानकर इसका सेवन करें।
दालचीनी की चाय पीते समय कुछ बातों का रखें ध्यान
डॉ. किरण का कहना है, दालचीनी की चाय का सेवन करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
- दालचीनी की चाय का सेवन सीमित मात्रा में करें।
- एक दिन में 1 से 2 कप तक दालचीनी की चाय का सेवन किया जा सकता है।
- प्रेग्नेंसी, ब्रेस्टफीडिंग, लो ब्लड शुगर, ब्लीडिंग डिसऑर्डर, लिवर या किडनी की बीमारी जैसी स्थितियों में इसका सेवन करने से बचें।
- दालचीनी के इस्तेमाल से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
निष्कर्ष
औषधीय गुणों से भरपूर दालचीनी की चाय का सेवन करने से हार्ट को हेल्दी रखने, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, वजन कम करने, पाचन को दुरुस्त करने, पीरियड्स के दर्द और ऐंठन को कम करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में और डॉक्टर की सलाह के साथ ही करें। इसके अलावा, प्रेग्नेंसी, ब्रेस्टफीडिंग, ब्लीडिंग डिसऑर्डर, लो ब्लड शुगर, किडनी या लिवर जैसी मेडिकल कंडीशन्स की स्थिति में इसका सेवन करने से बचें। स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
दालचीनी किन लोगों को नहीं खानी चाहिए?
प्रेग्नेंसी, ब्रेस्टफीडिंग, ब्लीडिंग डिसऑर्डर, खून पतला करने वाली दवाइयों का सेवन करने, अस्थमा, सांस लेने में परेशानी, सर्जरी और लिवर से जुड़ी समस्या होने पर व्यक्ति को दालचीनी का सेवन करने से बचना चाहिए।1 दिन में कितनी दालचीनी खाना चाहिए?
1 दिन में 3-4 ग्राम से ज्यादा दालचीनी का सेवन नहीं करना चाहिए। इसका अधिक सेवन करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 11, 2026 23:07 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Kiran Gupta
