Thu Nov 19, 2026 | 11:12 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

सुबह खाली पेट दालचीनी का पानी पीना कितना फायदेमंद है? डॉक्टर से जानें

दालचीनी का पानी खाली पेट पीने से खून पतला होता है, ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और कफ कम होता है। यह ब्लड शुगर नियंत्रित करने, सूजन घटाने और खून के थक्के रोकने में भी सहायक है, पर इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।
सुबह खाली पेट दालचीनी का पानी पीना कितना फायदेमंद है? डॉक्टर से जानेंसुबह खाली पेट दालचीनी का पानी पीना कितना फायदेमंद है? डॉक्टर से जानें

भारतीय मसालों में से एक दालचीनी में औषधीय गुण और बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसके पानी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन खाली पेट इसका सेवन करना कितना फायदेमंद होता है? इस बारे में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) बताते हैं कि दालचीनी का सेवन करने से कफ को बैलेंस करने और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद मिलती है।

आयुर्वेद में दालचीनी के फायदे

डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, औषधीय गुणों से भरपूर दालचीनी में बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर की कई समस्याओं से राहत देने और स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं।

1. खून को पतला करे

दालचीनी को एक बहुत अच्छा ब्लड थिनर माना जाता है। इसका सेवन करने से खून को पतला करने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: क्या दालचीनी खाने से कंट्रोल हो सकता है ब्लड शुगर? जानें एक्सपर्ट की राय

2. कफ का शोषण कम करे

दालचीनी कफ का शोषण कर देती है। इसका सेवन करने से खून के अंदर से कफ के निर्हरण यानी बाहर निकालने में मदद मिलती है।

health benefits of drinking cinnamon water on an empty stomach daily 1health benefits of drinking cinnamon water on an empty stomach daily 1

3. ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करे

औषधीय गुणों से भरपूर खाली पेट दालचीनी के पानी का सेवन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने और रक्त का समवहन यानी माइक्रोसर्कुलेशन (छोटी ब्लड वेसल्स के जरिए ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होना) में सुधार करने में मदद मिलती है।

4. ब्लड क्लॉट को जमने से रोके

दालचीनी बहुत कारगर दवाई है, साथ ही यह बहुत अच्छा रसायन भी है। यह एक नेचुरल ब्लड थिनर का काम करती है। ऐसे में इसका सेवन करने से यह शरीर में ब्लड क्लॉट यानी खून के थक्कों को जमने से रोकने और इसके खतरे को कम करने में मदद करती है।

5. ब्लड शुगर को नियंत्रित करे

दालचीनी में मौजूद औषधीय गुण इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने में मदद मिलती है। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में भी मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: ज्यादा दालचीनी का सेवन सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक, जानें एक दिन में कितनी मात्रा है काफी?

6. सूजन कम करे

दालचीनी में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर की सूजन को कम करने और स्वास्थ्य को दुरुस्त बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

क्या कहती है स्टडी?

साल 2011 में Cardiovascular Diabetology में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, खाली पेट या खाने से पहले दालचीनी का सेवन ब्लड शुगर और इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। वहीं टाइप 2 डायबिटीज में रोजाना 1 से 6 ग्राम दालचीनी लेने से खाली पेट की शुगर और कोलेस्ट्रॉल/लिपिड का स्तर कम होने के संकेत मिले हैं। इसमें मौजूद पॉलीफेनॉल्स और एंटीऑक्सीडेंट सूजन घटाने व इंसुलिन जैसी कार्यप्रणाली में सहायक होते हैं, जबकि कम फैट वाले खाने के साथ 3 से 6 ग्राम दालचीनी इंसुलिन, GLP-1 हार्मोन और पेट खाली होने की गति को संतुलित कर सकती है, लेकिन ज्यादा फैट वाले खाने के साथ इसका खास असर नहीं देखा गया है।

सीमित मात्रा में करें सेवन

डॉ. श्रेय के अनुसार, दालचीनी का पानी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। जरूरत पड़ने या इससे कोई भी परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें, खासकर किसी दवाई का सेवन करने के दौरान या किसी मेडिकल कंडीशन में इसका सेवन न करें।

निष्कर्ष

खाली पेट दालचीनी के पानी का सेवन करने से खून को पतला करने, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने, कफ का शोषण कम करने, खून के थक्के जमने से रोकने, ब्लड शुगर को नियंत्रित करने और सूजन को कम करने में मदद मिलती है, लेकिन ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। किसी दवाई का सेवन करने के दौरान या किसी मेडिकल कंडीशन में।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • दालचीनी का पानी पीने के फायदे क्या हैं?

    दालचीनी के पानी का सेवन करने से ब्लड शुगर को नियंत्रित करने, पाचन को दुरुस्त करने, वजन को नियंत्रित करने, हार्ट को हेल्दी रखने और इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद मिलती है।
  • दालचीनी का सेवन कब नहीं करना चाहिए?

    प्रेग्नेंसी, दवाइयों का सेवन करने, लिवर की बीमारी, सर्जरी, एलर्जी, जलन, गर्मी या पित्त की समस्या होने पर इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

Read Next

प्रदूषण से फेफड़ों को रखना है सुरक्षित? आज से ही डाइट में शामिल करें ये आयुर्वेदिक काढ़ा

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 19, 2026 22:12 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma