प्रदूषण से फेफड़ों को रखना है सुरक्षित? आज से ही डाइट में शामिल करें ये आयुर्वेदिक काढ़ा

बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच फेफड़ों की सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। हवा में मौजूद धूल, धुआं और PM2.5 जैसे सूक्ष्म कण सांस के जरिए शरीर में जा सकते हैं। लंबे समय तक इनके संपर्क में रहने से व्यक्ति को खांसी, गले में खराश, सांस लेने में परेशानी और श्वसन तंत्र में सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में फेफड़ों को हेल्दी रखने और इन समस्याओं से राहत पाने के लिए आप हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के द्वारा बताए गए काढ़े को पी सकते हैं। आइए जानते हैं इस काढ़े की रेसिपी और फायदे के बारे में जानते हैं।
घर पर कैसे बनाएं यह आयुर्वेदिक काढ़ा?
डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि इस काढ़े को घर पर बनाना काफी आसान है। इसके लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत होगी, जिनमें शामिल हैं-
सामग्री
- पानी- 2 कप
- तुलसी की पत्तियां- 2-3
- इलायची- 1 छोटी
- मुलेठी- 1 छोटा-सा टुकड़ा
- हल्दी- चुटकी भर
- काली मिर्च- 1-2 दाने
- हरेड़ा- चुटकीभर
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक पैन में दो कप पानी डालकर गर्म कर लें।
- अब इसमें तुलसी की पत्तियां, छोटी इलायची और काली मिर्च डालें।
- इसके बाद इसमें मुलेठी, हल्दी और हरेड़ा डालकर अच्छी तरह मिल लें।
- सभी चीजों को धीमी आंच पर 5 से 7 मिनट तक अच्छी तरह उबालें।
- गैस बंद करके मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें।
- काढ़े को छानकर गुनगुना चाय की तरह पिएं।
इसे भी पढ़ें: रोज सुबह अर्जुन की छाल और गुड़ का काढ़ा पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें बनाने का तरीका
फेफड़ों के लिए आयुर्वेदिक काढ़ा पीने के फायदे
साल 2023 में Journal of Pharmacopuncture में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, हर्बल औषधियों व काढ़ों का इस्तेमाल फेफड़ों की कार्यक्षमता में अहम सुधार लाता है। ये हर्बल सूजन को कम करने, श्वास नलियों के संकुचन में राहत, फेफड़ों से बलगम के जमाव को हटाने और वायुमार्ग की सेंसिटिविटी को मैनेज करने में मदद करते हैं।
आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, बढ़ते प्रदूषण से फेफड़ों को सुरक्षित रखने के लिए छोटी इलायची, मुलेठी, तुलसी, हल्दी, काली मिर्च और हरेड़ा से बना काढ़ा प्रभावी हो सकता है-
1. गले की खराश से आराम
प्रदूषित हवा के संपर्क में रहने से कई बार गले में सूखापन, खुजली और खराश की समस्या महसूस होने लगती है। ऐसे में गुनगुना काढ़ा पीने से गले को कुछ समय के लिए आराम मिल सकता है। इसकी गर्माहट गले में होने वाली असुविधा को कम महसूस कराने में मदद कर सकती है।
Ayurvedic-kadha-for-lung-health
2. एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर
प्रदूषण के कारण शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ सकता है, जिससे सेल्स को नुकसान पहुंचने का खतरा बना रहता है। इस काढ़े में इस्तेमाल होने वाली कुछ नेचुरल चीजों में एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड्स होते है, जो सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।
3. शरीर को गर्माहट मिलती है
सर्दी के मौसम में ठंडी और प्रदूषित हवा के कारण गले में असुविधा महसूस हो सकती है। ऐसे मौसम में गुनगुना हर्बल काढ़ा पीना आरामदायक हो सकता है। इसकी खुशबू और गर्माहट शरीर को ताजगी महसूस करा सकती है।
4. गले और श्वसन तंत्र को बेहतर रखने में प्रभावी
इस काढ़े में मौजूद जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल घरेलू नुस्खों में गले और खांसी से जुड़ी परेशानियों से राहत के लिए किया जाता रहा है। इसकी गर्माहट गले को आराम पहुंचा सकता है। हालांकि, इससे फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
5. शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मददगार
सर्दियों में अक्सर लोग कम मात्रा में पानी पीते हैं। ऐसे में गर्म हर्बल ड्रिंक पीने से शरीर में पानी की कमी को कुछ हद तक पूरा करने में मदद मिल सकती है। शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी होने पर शरीर बेहतर तरीके से काम कर सकती है।
इसे भी पढ़ें: बुखार में भी पी सकते हैं आप नीम गिलोय काढ़ा, जानें बनाने का तरीका और फायदे
काढ़े का सेवन करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
इस काढ़े को किसी बीमारी का इलाज या फेफड़ों की सफाई करने वाला उपाय समझना सही नहीं होगा। मुलेठी का ज्यादा सेवन ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है और शरीर में पोटैशियम का लेवल कम कर सकता है। हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी और किडनी की समस्या वाले लोगों को इसका सेवन हमेशा डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। इसके अलावा, प्रेग्नेंट महिला, बच्चों और नियमित दवाएं लेने वाले लोगों को भी डॉक्टर से कंसल्ट करना जरूरी है।
निष्कर्ष
प्रदूषण के बढ़ते लेवल के बीच यह आयुर्वेदिक काढ़ा गले को आराम देने और गर्म ड्रिंक के रूप में आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। हालांकि, फेफड़ों को प्रदूषण से बचाने के लिए N95 मास्क पहनना, खराब AQI में बाहर जाने से बचना और संतुलित डाइट लेना ज्यादा जरूरी होता है। इसलिए, सिर्फ काढ़े पर निर्भर न रहें और ज्यादा मात्रा में काढ़ा पीने से बचें।
Image Credit: Freepik
FAQ
फेफड़े कमजोर हो तो क्या नहीं खाना चाहिए?
ज्यादा तला-भुना, प्रोसेस्ड व ज्यादा नमक या चीनी वाले फूड्स सूजन को बढ़ा सकते हैं और सांस लेने में असुविधा का कारण बन सकता है। इसके अलावा, अल्कोहल, ज्यादा कैफीन और ज्यादा गैस बनाने वाले ड्रिंक्स से बचना चाहिए।किस विटामिन की कमी से फेफड़े कमजोर हो सकते हैं?
विटामिन डी की कमी फेफड़ों की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकती है और सांस से जुड़ी समस्याओं के जोखिम को बढ़ा सकती है। इसके अलावा, अन्य कुछ विटामिन्स की कमी भी फेफड़ों और श्वसन तंत्र की सेहत पर बुरा असर डाल सकती हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 19, 2026 17:06 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr Shrey Sharma