ठंड में दस्त लगने पर क्या करना चाहिए? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें 5 कारगर घरेलू उपाय

सर्दियों में सेहत से जुड़ी समस्या बढ़ जाती है, जिसमें कि कुछ लोगों को पाचन से जुड़ी दिक्कतें भी होने लगती हैं। दरअसल, कई बार ठंड लगने की वजह से लूज मोशन शुरू हो जाते हैं। ऐसे में हर बार दवा लेने की जगह आप कुछ घरेलू उपचारों की मदद लें तो इस स्थिति से बचा जा सकता है। ऐसे में हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि सर्दियों में होने वाले दस्त में आमतौर पर बार-बार पतला मल आना, पेट में ऐंठन या दर्द, मतली और उल्टी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, जो कि सर्दियों में होने वाले वायरस की वजह से हो सकता है जैसे नोरोवायरस या रोटावायरस। ऐसे में आप इन नेचुरल उपायों को आजमा सकते हैं।
ठंड में दस्त लगने पर क्या करना चाहिए?
डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि सर्दियों में जब लूज मोशन हो तो सबसे पहले गर्म चीजों का सेवन करें खासकर जो कि एंटी इंफ्लेमेटरी हो और पेट की परत को आराम पहुंचाए। ऐसे में सबसे पहले
1. जिंजर गार्लिक सूप लें
डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि सर्दियों में ठंड लगने पर आप जिंजर गार्लिक सूप पी सकते हैं। यह दोनों ही पेट की परत को आराम पहुंचाने के साथ दर्द और दस्त की समस्या में कमी ला सकते हैं। दरअसल, अदरक अदरक में मौजूद जिंजरोल आंतों की दस्त में आंतों की मांसपेशियों को आराम देने और ऐंठन कम करने में मददगार है। इसके अलावा डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि पारंपरिक चिकित्सा में पेट की खराबी और संक्रमण के लिए लहसुन का इस्तेमाल लंबे समय से होता आ रहा है और इसलिए जिंजर गार्लिक सूप बहुत फायदेमंद है।
इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या चाय में पानी मिलाकर पीने से दस्त ठीक होता है? डॉक्टर से जानें जवाब
2. धनिया का सेवन करें
ठंड में दस्त लगने पर धनिया का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि धनिया में प्राकृतिक रूप से वातहर और ऐंठनरोधी गुण होते हैं जो आंतों की मांसपेशियों को आराम देते हैं, जिससे ऐंठन शांत होती है और बार-बार मल त्याग की गति धीमी हो जाती है। इसके अलावा धनिया में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी फंगल गुण, सर्दियों में होने वाले वायरल इंफेक्शन को कम करने में मददगार है तो आप धनिया के बीजों को उबालकर इसका पानी पिएं।
3. अजवाइन का पानी पिएं
Biomed Research International में प्रकाशित यह स्टडी बताती है कि अजवाइन का पानी, दस्त की समस्या को कम करने में मददगार है। अजवाइन का पानी, गैस और हल्के दस्त जैसी पाचन संबंधी समस्याओं में काफी कारगर है। यह ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ORS) का विकल्प हो सकता है, खासकर तब जब दस्त गंभीर हों या किसी संक्रमण के कारण हों। ऐसे में आपको करना यह है कि अजवाइन के बीजों को उबाल लें, इस पानी को छान लें और इसे पी जाएं।
water
4. जीरे का पानी पिएं
जीरे का पानी पीना, दस्त को कम करने में मददगार है। Middle East Journal of Digestive Diseases में बताया गया है कि जीरे का अर्क (Cumin extract) इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) के सभी लक्षणों में सुधार करने में प्रभावी हो सकता है। जीरे के अर्क के उपयोग से पेट दर्द, पेट फूलना (ब्लोटिंग), अधूरा मल त्याग और मल त्याग की तीव्र इच्छा (fecal urgency) को कम करने में मददगार है।
इसे भी पढ़ें: Stomach Pain Warning Signs: पेट दर्द सामान्य है या गंभीर खतरा? डॉक्टर से जानें चेतावनी के संकेत
5. दही खाएं
डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि दही खाना, दस्त में बेहद कारगर माना जाता है। हालांकि, सर्दियों में पेट खराब होने पर इसे खाने से लोग बचते हैं क्योंकि मानते हैं कि दही ठंडी होती है लेकिन असल में दस्त में जब आप इसे खाते हैं तो यह प्रोबायोटिक का काम करती है। इससे दस्त के साथ महसूस होने वाले लक्षणों में कमी आती है।
निष्कर्ष:
अंत में डॉ. श्रेय कहते हैं कि सर्दियों में लोग हैवी फूड्स ज्यादा खा रहे हैं, जो कि पाचन तंत्र को प्रभावित करती है। ऐसे में डाइट कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। इसके अलावा, लूज मोशन में ज्यादा मीठा, हैवी चीजें, मिल्क प्रोडक्ट्स और ऑयली फूड्स के सेवन से बचना चाहिए। साथ ही इस दौरान पानी की कमी का ख्याल रखें कि क्योंकि दस्त के साथ बॉडी डिहाइड्रेट हो सकती है और ऐसे में शरीर को हाइड्रेट करने के लिए नारियल पानी पिएं या नींबू पानी का सेवन करें। साथ ही ध्यान रखें कि अगर आपको ज्यादा दिक्कत हो रही है तो डॉक्टर को दिखाएं।
FAQ
डायरिया होने पर क्या नहीं करना चाहिए?
डायरिया होने पर हाई फाइबर फूड्स के सेवन से बचें। इसके अलावा दूध, पनीर, मक्खन और घी जैसी चीजों को खाने से बचें।डायरिया में कौन सा फल खाना चाहिए?
डायरिया में पका केला खाना सर्दियों में होने वाली दस्त से बचा सकता है। इसका अलावा आप अनार जूस पी सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 19, 2026 12:56 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Shrey Sharma