पेट में दर्द होना एक आम समस्या है। इसके कारण लोगों को दस्त, एसिडिटी और सीने में जलन होने जैसी समस्याएं होती हैं। ऐसे में इससे राहत के लिए अक्सर लोग कई तरह के उपायों को अपनाते हैं, लेकिन कई बार इसकी गंभीर स्थिति को समझ नहीं पाते हैं, जबकि इस स्थिति की समय रहते समझना और डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी होता है, ताकि समय रहते किसी भी समस्या से बचा जा सके। आइए इस बारे में Dr. Aravinda S N, Lead Consultant - Internal Medicine, Aster RV Hospital, Bengaluru से जानें।
पेट दर्द कब गंभीर होता है?
डॉ. अरविंद के अनुसार, पेट दर्द आम बात है और यह अपच, गैस, कब्ज या ज्यादा खाने जैसी नॉर्मल वजहों से हो सकता है। हालांकि, दर्द की गंभीरता और पैटर्न कभी-कभी ऐसी स्थिति का संकेत दे सकते हैं, जिसके लिए मेडिकल मदद की जरूरत होती है। अचानक होने वाले, तेज या लगातार बढ़ते दर्द को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, खासकर अगर इसके साथ दूसरे लक्षण भी हों।
इसे भी पढ़ें: पेट में मरोड़ होती है? डॉक्टर से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय
गंभीर स्थिति के लक्षण क्या हैं?
डॉ. अरविंद कहते हैं, पेट दर्द की स्थिति गंभीर होने पर व्यक्ति को कई तरह की परेशानियां होती हैं। ऐसी गंभीर स्थिति में पेट दर्द के साथ कई तरह के लक्षण दिख सकते हैं। जैसे-
- पेट दर्द के साथ लगातार उल्टी हो।
- उल्टी में खून आना।
- मल में खून आना।
- काला मल आना।
- तेज बुखार।
- बेहोशी आना।
- बहुत ज्यादा कमजोरी होना।
- सांस लेने में परेशानी।
- सीने में दर्द।
- पेट का फूलना या ब्लोटिंग।
- छूने पर बहुत दर्द होना।
डॉ. अरविंद आगे कहते हैं, इन स्थितियों में तुरंत डॉक्टर से मदद लें। अचानक शुरू होने वाले तेज दर्द, खासकर अगर यह पेट के किसी एक हिस्से में हो, तो इससे राहत के लिए भी तुरंत जांच की जरूरत हो सकती है। इसके अलावा, कुछ अन्य स्थितियां भी गंभीर परेशानी का संकेत हो सकती हैं।
- आंखों या त्वचा का पीला पड़ना।
- मल या गैस पास न कर पाना।
- लगातार डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) होना।
इन परेशानियों में भी डॉक्टर को दिखाना जरूरी है।
when is stomach pain serious know when to see a doctor 01
दर्द की जगह दे सकती है समस्या का संकेत
डॉ. अरविंद का कहना है, दर्द की जगह (किस जगह दर्द है) से कुछ संकेत मिल सकते हैं, हालांकि इससे अकेले बीमारी का पता नहीं लगाया जा सकता है। उदाहरण के लिए-
- पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द एसिडिटी, गैस्ट्राइटिस या पित्त की थैली (गॉल ब्लैडर) की समस्याओं से जुड़ा हो सकता है।
- पेट के निचले दाहिने हिस्से में दर्द अपेंडिसाइटिस के कारण हो सकता है।
- खाना खाने के बाद बार-बार होने वाला दर्द पाचन या पित्त की थैली की समस्याओं से जुड़ा हो सकता है।
किन कारणों से होता है पेट दर्द?
पेट दर्द की समस्या कब्ज, डायरिया, एसिड रिफल्कस, गैस्ट्राइटिस, अपेंडिसाइटिस, पित्त की थैली की समस्या और पाचन से जुड़ी समस्याओं के कारण व्यक्ति को पेट में दर्द होने की समस्या हो सकती है।
क्या कहती है स्टडी?
साल 2024 में BJGP Open में प्रकाशित सिस्टमेटिक रिव्यू के अनुसार, पेट दर्द कई अलग-अलग कारणों से हो सकता है। कुछ बहुत गंभीर और जानलेवा हो सकते हैं, तो कुछ नॉर्मल और अपने आप ठीक होने वाले।
पेट दर्द के सबसे मुख्य कारण:
- पेट और आंतों का इंफेक्शन (एक्यूट गैस्ट्रोएंटेराइटिस)
- अपेंडिक्स की सूजन (अपेंडिसाइटिस)
- पित्त की नली में पथरी (कोलेडोकोलथियासिस)
- पैंक्रियास की सूजन (एक्यूट पैंक्रियाटिस)
- ट्यूमर या कैंसर (नियोप्लाज्म)
युवतियों में पेट दर्द होने पर महिलाओं से जुड़ी समस्याओं पर भी ध्यान देना चाहिए, जैसे कि:
- ट्यूब में गर्भ ठहर जाना (एक्टोपिक प्रेग्नेंसी)
- बच्चेदानी या पेल्विक का इंफेक्शन (पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज)
इसे भी पढ़ें: अक्सर रहता है पेट खराब? डॉक्टर से जानें 10 कारण, जिनसे बिगड़ता है डाइजेशन
किन लोगों को ज्यादा सावधान रहना चाहिए?
डॉ. अरविंद कहते हैं, पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोगों, बुजुर्गों, प्रेग्नेंट महिलाओं और छोटे बच्चों को जल्द जांच की जरूरत हो सकती है, क्योंकि उनमें लक्षण कभी-कभी नॉर्मल से अलग हो सकते हैं। बिना कारण जाने बार-बार पेनकिलर (दर्द की दवा) लेने से बचें, क्योंकि कुछ दवाएं पेट में जलन पैदा कर सकती हैं या जरूरी लक्षणों को छिपा सकती हैं।
डॉक्टर से सलाह कब लें?
डॉ. अरविंद कहते हैं, भले ही दर्द बहुत तेज न हो, फिर भी डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर होता है, अगर यह बार-बार होता है, कई दिनों तक रहता है, खाने या सोने में बाधा डालता है या इसके साथ बिना किसी साफ वजह के वजन कम होना, मल त्यागने की आदतों में लगातार बदलाव या भूख न लगना जैसे लक्षण हों।
निष्कर्ष
पेट दर्द की समस्या गैस, अपच और एसिडिटी कई समस्याओं से हो सकती हैं, लेकिन ध्यान रहे, अगर पेट दर्द के साथ उल्टी, उल्टी से खून आने, मल त्याग में परेशानी, तेज बुखार, बेहोशी आने, काला मल, ज्यादा ब्लोटिंग होने, शरीर में पानी की कमी होने, पेट में छूने पर दर्द, सीने में दर्द और सांस लेने में परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, ताकि समय रहते किसी स्वास्थ्य स्थिति का पता लगाया जा सके और इसका इलाज हो सके।
All Images Credit- Freepik
FAQ
पेट दर्द से तुरंत राहत के लिए क्या करें?
पेट दर्द से राहत के लिए हल्का गर्म पानी पिएं, सिकाई करें, अजवाइन या हींग लें और शरीर को आराम दें।पेट दर्द की समस्या के क्या कारण हैं?
गैस, अपच, कब्ज, तला-भुना, ज्यादा मसालेदार या अनहेल्दी खाना खाने, पथरी और पेट के अल्सर जैसी कई स्थितियों में व्यक्ति को पेट दर्द की समस्या हो सकती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 29, 2026 23:18 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr. Aravinda S N
