Wed Sep 30, 2026 | 12:00 AM IST

Medically Reviewed by , Health & Lifestyle Journalist

आंखों में खुजली कब एलर्जी से जुड़ी हो सकती है? डॉक्टर से जानें

आंखों में खुजली एक आम समस्या है, लेकिन लगातार या गंभीर खुजली एलर्जी का संकेत हो सकती है, जिसे एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस कहते हैं। आंखों में रेडनेस, पानी आना और सूजन जैसे लक्षणों के साथ खुजली होने पर डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है ताकि सही कारण का पता चल सके।
आंखों में खुजली कब एलर्जी से जुड़ी हो सकती है? डॉक्टर से जानेंआंखों में खुजली कब एलर्जी से जुड़ी हो सकती है? डॉक्टर से जानें

कई बार लोगों को आंखों में खुजली और जलन की समस्या होती है, जो एक आम परेशानी है, लेकिन कई बार एलर्जी की वजह से हो सकती है, लेकिन कैसे पता करें कि आंखों की खुजली एलर्जी के कारण हो रही है? आइए इस बारे में Dr. Shruti Lanjewar Wasnik, Consultant, Ophthalmologist (Cornea, Cataract and Refractive services), Kokilaben Dhirubhai Ambani Hospital, Mumbai और Dr. Purendra Bhasin, Ophthalmologist Ratan Jyoti Netralaya Ophthalmic Institute & Research Centre, Gwalior से जानें।

आंखों में खुजली कब एलर्जी के कारण होती है?

डॉ. श्रुति लांजेवार के अनुसार, आंखों में खुजली की समस्या से ज्यादातर लोग कभी न कभी गुजरते हैं और इसके कारण सूखी आंखें, एलर्जी या आंखों का इंफेक्शन हो सकते हैं, लेकिन जब खुजली लगातार या बहुत ज्यादा हो, तो यह अक्सर इस बात का सबसे स्ट्रॉग संकेत होता है कि समस्या एलर्जी से जुड़ी है।

एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस तब होता है, जब कंजंक्टिवा (आंख के सफेद हिस्से और पलकों के अंदर की पतली झिल्ली) पर्यावरण में मौजूद किसी चीज के प्रति प्रतिक्रिया करता है।

डॉ. पुरेंद्र भसीन के अनुसार, आंखों में एलर्जी के कारण आंखों में खुजली की समस्या होती है, लेकिन ऐसा कहना सही नहीं कि आंखों में खुजली सिर्फ एलर्जी के कारण होती है। यह समस्या कई कारणों से हो सकती है। यह समस्या आमतौर पर एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस एलर्जी के कारण होती है।

इसे भी पढ़ें: ड्राई आई के कारण आंखों में खुजली और जलन से हैं परेशान? इन घरेलू नुस्खों से मिलेगा आराम

एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस के लक्षण

डॉ. श्रुति लांजेवार आगे कहती हैं, एलर्जी से जुड़ी खुजली की खासियत यह है कि यह अन्य लक्षणों की तुलना में ज्यादा साफ तौर पर महसूस होती है। इसे एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस का मुख्य लक्षण माना जाता है। आमतौर पर दोनों आंखें प्रभावित होती हैं और खुजली के साथ अक्सर कई अन्य लक्षण दिख सकते हैं।

  • रेडनेस होने
  • आंखों में पानी आना
  • पलकों में सूजन आना
  • पतला या चिपचिपा म्यूकस (बलगम) निकलना

how to identify if eyes itching is allergy or normal 1how to identify if eyes itching is allergy or normal 1

एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस के कारण

डॉ. श्रुति कहती हैं, जिस चीज से एलर्जी होती है, उसके संपर्क में आने पर खुजली और बढ़ जाती है। मौसमी एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस में, पेड़ों और घासों से हवा में उड़ने वाले परागकण (पोलन) आमतौर पर इसके कारण होते हैं और लक्षण तब सबसे ज्यादा होते हैं, जब परागकणों का स्तर ज्यादा होता है।

दूसरी ओर, बारहमासी एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस साल में कभी भी हो सकता है। इसके नॉर्मल कारणों में घर की धूल के कण (डस्ट माइट्स), जानवरों की रूसी (डैंडर), पंख और फफूंदी (मोल्ड) शामिल हैं।

American Academy of Ophthalmology के अनुसार, आंखों में खुजली (प्रुरिटस) आंखों की सतह से जुड़ी कई अलग-अलग समस्याओं का मुख्य लक्षण हो सकता है। इसके मुख्य कारणों में आंखों की एलर्जी (जैसे एटोपिक केराटोसंजेक्टिवाइटिस, वर्नल केराटोसंजेक्टिवाइटिस, एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस) और एटोपिक डर्माटाइटिस शामिल हैं। इसके अलावा, आंखों में सूखापन (ड्राई आई सिंड्रोम), मेइबोमियन ग्रंथियों की खराबी, पलकों की सूजन (ब्लेफेराइटिस), कॉन्टैक्ट लेंस के कारण होने वाली कंजंक्टिवाइटिस, जाइंट पैपिलरी कंजंक्टिवाइटिस और कॉन्टैक्ट डर्माटोब्लेफेराइटिस भी इसके अन्य कारण हैं।

एलर्जिक रिएक्शन कब होता है?

डॉ. श्रुति बताती हैं, एलर्जिक रिएक्शन के दौरान असल में जो होता है, उसका संबंध इम्यून सिस्टम से होता है। एक एलर्जन, कंजंक्टिवा में मौजूद मास्ट सेल्स से जुड़े इम्युनोग्लोबुलिन E एंटीबॉडी के साथ प्रतिक्रिया करता है। इससे मास्ट सेल्स सूजन पैदा करने वाले पदार्थ छोड़ते हैं, जिनमें हिस्टामाइन मुख्य है। हिस्टामाइन ही खुजली, लालिमा, पानी आना और सूजन के लिए जिम्मेदार होता है।

मेडिकल कंडीशन्स से बढ़ती है एलर्जी की समस्या

डॉ. श्रुति का कहा है, जब दोनों आंखों में एक ही समय पर रेडनेस और पानी आने के साथ खुजली होती है, तो इसके एलर्जी होने की संभावना बढ़ जाती है। पलकों या कंजंक्टिवा में सूजन, पानी जैसा या हल्का म्यूकस निकलना, छींक आना, नाक बहना और किसी खास माहौल या चीज के संपर्क में आने के बाद लक्षणों का बार-बार होना, ये सभी बातें इसी ओर इशारा करती हैं। मौसमी पैटर्न, खासकर परागकणों के ज्यादा स्तर वाले समय में लक्षणों का बढ़ना भी एक संकेत हो सकता है।

अगर आपको या आपके परिवार में किसी को एलर्जी वाली बीमारियां रही हैं - जैसे एलर्जिक राइनाइटिस, अस्थमा या एटोपिक डर्मेटाइटिस और आंखों में ये लक्षण दिखते हैं, तो एलर्जी की वजह होने की संभावना बढ़ जाती है।

इसे भी पढ़ें: मानसून में आंखों में खुजली होने और पानी आने का क्या कारण है? डॉक्टर से जानें कारण और बचाव के तरीके

आंखों में खुजली होने के अन्य कारण

डॉ. श्रुति आगे कहती हैं, आंखों में खुजली का हर मामला एलर्जी की वजह से नहीं होता है। ड्राई आई डिजीज, जलन पैदा करने वाली चीजें, कॉन्टैक्ट लेंस से जुड़ी समस्याएं, ब्लेफेराइटिस और इंफेक्शन, इन सभी से ऐसे लक्षण हो सकते हैं, जो देखने और महसूस करने में एक जैसे लगते हैं।

उदाहरण के लिए, वायरल कंजंक्टिवाइटिस में आंखों से पानी आ सकता है, लेकिन यह आमतौर पर एक आंख से शुरू होकर दूसरी आंख में फैलता है। इसके उलट, एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस आमतौर पर शुरू से ही दोनों आंखों को प्रभावित करता है।

डॉक्टर से सलाह कब लें?

डॉ. श्रुति बताती हैं, कुछ लक्षण ऐसे होते हैं, जिनमें यह मान लेने के बजाय कि वजह एलर्जी है, डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

  • तेज दर्द
  • रोशनी के प्रति बहुत ज्यादा सेंसिटिव
  • नजर में बदलाव
  • ज्यादा सूजन या कॉर्निया से जुड़ी कोई भी समस्या

इन परेशानियों के होने पर तुरंत डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए। आंखों की एलर्जी गंभीर रूप ले सकती है और कभी-कभी कॉर्निया और नजर पर असर डाल सकती है, इसलिए इन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

निष्कर्ष

जब दोनों आंखों में खुजली हो, पानी आए और वे लाल हो जाएं, खासकर पराग, धूल के कणों, पालतू जानवरों या एलर्जी पैदा करने वाली दूसरी जानी-पहचानी चीजों के संपर्क में आने के बाद, तो एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस होने की संभावना हो सकती है, लेकिन आंखों की कई बीमारियों के लक्षण एक जैसे होते हैं।

अगर खुजली लगातार बनी रहती है, बार-बार होती है या इतनी तेज है कि रोजमर्रा के कामों में रुकावट डालती है, तो असली वजह जानने और सही इलाज पाने के लिए हमेशा आंखों के डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • आंखों में एलर्जी के क्या लक्षण हैं?

    आंखों में खुजली, रेडनेस, पानी आने, किरकिरापन, जलन, सूजन और लाइट के प्रति सेंसिटिविटी जैसी समस्याएं एलर्जी की समस्या के लक्षण हो सकते हैं।
  • आंखों में एलर्जी से बचने के लिए क्या करें?

    आंखों में एलर्जी की समस्या से बचने के लिए आंखों को रगड़ने से बचें, चश्मे पहनें, ठंडी सिकाई करें, हाथों को धोते रहें और आंखों की साफ-सफाई का ध्यान रखें।

Read Next

→ अचानक खड़े होने पर चक्कर क्यों आता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 29, 2026 23:00 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Purendra Bhasin
  • Sep 29, 2026 23:00 IST

    Published By : Priyanka Sharma