कॉन्टैक्ट लेंस पहनना चश्मे से छुटकारा पाने और साफ देख पाने का एक बेहतरीन तरीका है। हालांकि इसके सात आंखों की देखभाल करना भी बहुत जरूरी है। कॉन्टैक्ट लेंस सही तरह से पहनना और इस दौरान अपनी आंखों का ध्यान रखना महत्वपूर्ण होता है। लेंस पहनने के दौरान होने वाली छोटी सी लापरवाही भी आंखों के लिए भारी पड़ सकती है। Dr. Purendra Bhasin, Ophthalmologist,Ratan Jyoti Netralaya Ophthalmic Institute & Research Centre, Gwalior बताते हैं कि कॉन्टैक्ट लेंस चश्मे का एक सुविधाजनक विकल्प हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल करते समय थोड़ी सी भी लापरवाही आंखों में इंफेक्शन और दूसरी समस्याओं का कारण बन सकती हैं। इसलिए, लेंस पहनने वालों को कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए।
कॉन्टैक्ट लेंस पहनते समय किन गलतियों से बचना चाहिए?
साल 2023 के Cureus जर्नल में प्रकाशित एक रिसर्च स्टडी के अनुसार, कॉन्टैक्ट लेंस पहनते समय लेंस को उसकी एक्सपायरी डेट के बाद भी इस्तेमाल करना, दूसरों के साथ लेंस शेयर करना, तय सॉल्यूशन के बजाय पानी से लेंस साफ करना और अनियमित रूप से लेंस बदलने जैसी गलतियां शामिल हैं, जिन्हें करने से बचना चाहिए।
Dr. Purendra Bhasin के अनुसार, कॉन्टैक्ट लेंस पहनते समय आंखों का बहुत खास ध्यान रखना जरूरी है। ऐसे में आप इन गलतियों को करने से बचें-
1. हाथ धोए बिना लेंस छूना
हाथ साफ किए बिना या धोए बिना कॉन्टेक्ट लेंस छूने से बचना चाहिए। गंदे हाथों से लेंस छूने से हानिकारक बैक्टीरिया, वायरस और गंदगी सीधे लेंस में चिपककर आपकी आंखों में जा सकती है। इसके कारण आंखों में जलन, रेडनेस, खुजली, धुंधला दिखना या इंफेक्शन जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं। इसलिए, लेंस लगाने या निकालने से पहले हाथों को साबुन और पानी से हाथ अच्छी तरह धोना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: क्या आंखों के योगासन से चश्मे का नंबर कम हो सकता है? जानें डॉक्टर से
2. लेंस को ज्यादा देर पहनना
ज्यादा देर तक कॉन्टैक्ट लेंस पहनने से आंखों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है, जिससे कॉर्निया कमजोर हो जाता है। लंबे समय तक ऐसा करने से आंखों में इंफेक्शन, सूजन और ब्लड वेसल्स के बढ़ने की समस्या हो सकती है। इसलिए, हमेशा डॉक्टर द्वारा बताए गए रिप्लेसमेंट शेड्यूल को ही फॉलो करें।
3. लेंस को नॉर्मल पानी से धोना
कई लो अपने कॉन्टेक्ट लेंस को कभी-कभी नॉर्मल नल के पानी से धोते हैं और उसमें स्टोर करने लगते हैं। बता दें कि नल के पानी में मौजूद सूक्ष्मजीव आंखों में गंभीर इंफेक्शन का कारण बन सकते हैं। इसलिए, लेंस को साफ करने के लिए सिर्फ डॉक्टर या एक्सपर्ट द्वारा बताए गए लेंस सॉल्यूशन का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
4. लेंस पहनकर सोना
कॉन्टेक्ट लेंस को पहनकर कभी भी सोने की गलती न करने की सलाह दी जाती है। हालांकि, कई लोग अनजाने में या बहुत ज्यादा ठके होने पर लेंस उतारना भूल जाते हैं और उसे पहनकर ही सो जाते हैं। कॉन्टेक्ट लेंस पहनकर सोना, खासकर तब जब उन्हें रातभर पहनने के लिए न बताया गया हो। इससे आंखों तक ऑक्सीजन की सप्लाई कम हो सकती है और इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।
contact-lens-wearing-mistakes-inside
5. लेंस पहनकर नहाना या स्विमिंग
कॉन्टैक्ट लेंस पहनकर तैरने या नहाने से पानी में मौजूद खतरनाक बैक्टीरिया और अमीबा सीधे लेंस के पीछे फंस सकते हैं। ये बैक्टीरिया कॉर्निया में गंभीर इंफेक्शन का कारण बन सकते हैं, जिससे हमेशा के लिए आंखों की रोशनी जाने का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए, पानी में जाने से पहले हमेशा कॉन्टैक्ट लेंस उतार दें।
किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
Dr. Purendra Bhasin कहते हैं कि कॉन्टेक्ट लेंस पहनने के दौरान इन गलतियों से बचने के साथ इन बातों पर भी ध्यान देना जरूरी है-
- लेंस केस को साफ करना और उसे समय पर बदलना
- अपने लेंस को कभी भी किसी और के साथ शेयर नहीं करना चाहिए
- आंखों में रेडनेस, दर्द, बहुत ज्यादा पानी आने, रोशनी से परेशानी या अचानक दिखने में समस्या होने पर लेंस न पहनें
- लेंस का इस्तेमाल करने के दौरान किसी भी तरह की समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करना
इसे भी पढ़ें: आंखों की रोशनी के माइनस और प्लस पावर होने का क्या मतलब होता है? समझें डॉक्टर से
डॉक्टर की सलाह
कॉन्टैक्स लेंस अपने आप में आपकी आंखों के लिए समस्या नहीं है, लेकिन इन्हें आंखों में बहुत ही सावधानी के साथ इस्तेमाल करना जरूरी है। इसके साथ ही सही हाइजीन, सही पहनने के समय और नियमित आई चेकअप करवाना जरूरी है।
निष्कर्ष
Dr. Purendra Bhasin का कहना है कि कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल करते समय जरा सी भी लापरवाही आंखों की सेहत के लिए भारी पड़ सकती है। इसलिए, लेंस पहनते या उतरते समय डॉक्टर द्वारा दी गई सलाह को अच्छी तरह फॉलो करें। अगर आपको लेंस पहनने के बाद आंखों में लगातार जलन, रेडने, धुंधला दिखना या दर्द जैसी समस्या महसूस होती है तो तुरंत लेंस पहनना बंद कर दें और डॉक्टर से कंसल्ट करें।
Image Credit: Freepik
FAQ
कॉन्टैक्ट लेंस खराब होने के क्या लक्षण हैं?
कॉन्टैक्ट लेंस के खराब होने या उससे आंखों को नुकसान पहुंचने पर आंखों में लगातार जलन, चुभन, रेडनेस और धुंधला दिखने जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं।कॉन्टैक्ट लेंस लगाने के क्या नुकसान हैं?
लगातार या बहुत ज्यादा कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल करने से आंखों में ड्राइनेस, इंफेक्शन और ऑक्सीजन की कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 19, 2026 19:18 IST
Modified By : Katyayani Tiwari Sep 19, 2026 19:18 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr Purendra Bhasin
