बंद नाक की समस्या बहुत ही आम और असुविधा महसूस कराने वाली परेशानी है, जो सर्दी-जुकाम, साइनस या एलर्जी के कारण होती है। इसके कारण सांस लेने में परेशानी, सिरदर्द और ठीक से नींद न आने जैसी दिक्कतें होने लगती है। दरअसल, जब नाक के अंदर की ब्लड वेसल्स सूज जाती हैं और बलगम जमा हो जाता है तो हवा का रास्ता रुक जाता है। हालांकि, यह समस्या कुछ दिनों में अपने आप ठीक हो जाती है, लेकिन यह रोजाना के कामकाज को भी प्रभावित करती है। ऐसे में, इस समस्या से राहत पाने के लिए आप क्या कर सकते हैं? आइए Dr. Akshay Chugh, Internal Medicine & Metabolic Disorders, Metro Hospital and Heart Institute, Noida से जानते हैं।
बंद नाक की समस्या से राहत पाने के लिए क्या करें?
Dr. Akshay Chugh का कहना है कि नाक बंद होना बहुत ही आम समस्या है। सर्दी-जुकाम, एलर्जी, साइनस की सूजन, धूल-धुआं या मौसम में बदलाव के कारण नाक के अंदर की झिल्ली सूज सकती हैं। ऐसे में बंद नाक की समस्या से राहत पाने के लिए आप इन टिप्स को अपना सकते हैं।
Cleveland Clinic के अनुसार, बंद नाक से राहत पाने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और तरल पदार्थ लें, ताकि बलगम पतला हो सके। इसके साथ ही नाक की नमी को बनाए रखने और बलगम को साफ करने के लिए सेलाइन नेजल स्प्रे या वॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं।
1. नेजल स्प्रे या नाक की सफाई करें
बंद नाक की समस्या से राहत पाने का सबसे आसान उपाय नेजल स्प्रे का इस्तेमाल करना है। यह नाक के अंदर की परत को नम रखता है, गाढ़े बलगम को पतला करता है और नाक में जमी गंदगी या एनर्जेन को बाहर निकालने में मदद करता है।
2. भाप या गर्म शॉवर लें
गर्म शॉवर से निकलने वाली नमी नाक में जमा बलगम को ढीला करने और कुछ समय के लिए बंद नाक को खोलने में मदद कर सकती है। गर्म पानी से भरे बर्तन के ऊपर झुककर भाप लेने के बजाय सुरक्षित विकल्प के रूप में गर्म शॉवर लेना ज्यादा बेहतर होता है, क्योंकि बहुत गर्म पानी से जलने का खतरा रहता है।
इसे भी पढ़ें: बंद नाक से लेकर साइनस तक, भाप लेने से इन 5 समस्याओं में मिल सकती है राहत
3. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
पानी, गर्म सूप या अन्य लिक्विड पर्याप्त मात्रा में लेने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और गाढ़े म्यूकस को पतला करने में मदद मिल सकती है। अगर बंद नाक के साथ गले में खराश भी है तो गर्म पानी पीने से आराम मिल सकता है।
4. कमरे की हवा में नमी बनाए रखें
बहुत सूखी हवा नाक को और ज्यादा परेशान कर सकती है। ऐसे में साफ-सुथरे ह्यूमिडिफायर से कमरे में नमी बढ़ाने से बंद नाक की समस्या स राहत मिल सकती है। हालांकि, ह्यूमिडिफायर को नियमित रूप से साफ करना जरूरी है, क्योंकि गंदे गैजेट्स में बैक्टीरिया और फफूंद पनपने का जोखिम ज्यादा होता है।
5. सोते समय सिर थोड़ा ऊंचा रखें
रात में नाक ज्यादा बंद महसूस हो सकती है। इसलिए, सोते समय सिर को थोड़ा ऊंचा रखें, क्योंकि इससे सांस लेने में आसानी हो सकती है और नाक व गले में जमे म्यूकस को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है।
6. एलर्जी होने पर ट्रिगर से बचें
अगर नाक बंद होने के साथ बार-बार छींक, नाक में खुजली या आंखों में पानी आता है तो एलर्जी इसका कारण न सकती है। धूल, परागकण, धुआं, तेज परफ्यूम या अन्य ट्रिगर से दूरी बनाना फायदेमंद हो सकता है। एलर्जी की स्थिति में फार्मासिस्ट या डॉक्टर सही नेजल इस्तेमाल करने की सलाह दे सकते हैं।
blocked-nose-relief-tips-inside
7. नेजल स्प्रे सावधानी से इस्तेमाल करें
नाक खोलने वाले स्प्रे या ड्रॉप्स जल्दी राहत दे सकते हैं, लेकिन इन्हें लगातार लंबे समय तक इस्तेमाल करने से उल्टा नाक बंद होने की समस्या ज्यादा बढ़ सकती है। इसलिए, पैकेट पर दिए गए गाइडलाइंस को फॉलो करें और आमतौर पर ऐसे स्प्रे को 5 से 7 दिनों से ज्यादा लगातार इस्तेमाल न करें। ध्यान रहे अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर, दिल की समस्या है, आप प्रेग्नेंट हैं या दूसरी दवाएं लेते हैं तो डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह लेना बेहतर हो सकता है।
8. स्मोकिंग और धुएं से दूर रहें
सिगरेट का धुआं और अन्य वायु प्रदूषण नाक की अंदरूनी परत को परेशान करके लक्षणों को बढ़ा सकते हैं। इसलिए, बंद नाक के दौरान स्मोकिंग से बचने की कोशिश करें और जितना हो सके धूल-धुएं वाले वातावरण से दूर रहें।
इसे भी पढ़ें: सर्दी-जुकाम और बंद नाक से तुरंत राहत दिलाएगी 'अजवाइन की भाप', जानें इस्तेमाल का सही तरीका और 5 बड़े फायदे
कब डॉक्टर से मिलना चाहिए?
अगर नाक बंद रहने की समस्या 10 दिनों से ज्यादा बनी रहती है, तेज या लगातार बुखार हो, चेहरे में दर्द हो, सांस लेने में परेशानी हो, नाक से खून आए या पीला-हरा डिस्चार्च चेहरे के दर्द या बुखार के साथ हो तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। बच्चों में, खासकर छोटे बच्चे में, नाक बंद होने के कारण दूध पीने या सांस लेने में परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए।
निष्कर्ष
नॉर्मल बंद नाक की समस्या में नेजल स्प्रे, पर्याप्त मात्रा में पानी गुनगुना पानी पीना, गर्म शॉवर लेना, कमरे में नमी बनाए रखने आदि जैसे उपायों से राहत मिल सकती है। ध्यान रहे, अगर समस्या बार-बार होती है या लंबे समय तक बनी रहती है तो सिर्फ बार-बार नेजल स्प्रे का इस्तेमाल करने के बजाय डॉक्टर से कंसल्ट करें और अपनी समस्या के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश करें।
Image Credit: Freepik
FAQ
लगातार नाक बंद होने का क्या कारण है?
लगातार नाक बंद रहने का कारण नाक के अंदर की परत या टिश्यू में सूजन और ब्लड वेसल्स का फैलना है। अगर यह समस्या 1 हफ्ते से ज्यादा हो तो डॉक्टर से जांच करवानी जरूरी है।किस विटामिन की कमी से नाक सूख जाती है?
नाक का सूखापान आमतौर पर शरीर में विटामिन ए और विटामिन सी जैसी विटामिन की कमी के कारण होता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 19, 2026 16:40 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr Akshay Chugh
