अगर सर्दी-जुकाम होने पर एक्सपर्ट स्टीम या भाप लेने की सलाह देते हैं। इससे श्वसन तंत्र को आराम मिलता है और सर्दी के लक्षणों से राहत मिलती है, लेकिन भाप लेने से और भी कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। भाप की गर्मी से नाक और गले की ब्लड वेसल्स में जमा सूजन को दूर करने में मदद मिलती है। भाप लेने के अन्य फायदे जानने के लिए हमने Dr. Shrey Sharma, Ayurveda Expert, Ramhans Charitable Hospital, Haryana से बात की।
साल 2019 में Evidence Based Complementary And Alternative Medicine नामक जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, साथ ही भाप लेने से मन रिलैक्स होता है और अच्छी नींद लेने में मदद मिलती है। स्टडी में शामिल लोगों में मानसिक तनाव भी कम होता देखा गया।

1. बंद नाक से राहत मिलती है
मानसून के दिनों में नाक ब्लॉक होना एक कॉमन समस्या है। सर्दी-जुकाम के दौरान नाक के ब्लड वेसल्स में सूजन आ जाती है जिससे नाक ब्लॉक हो जाती है। भाप लेने से नाक के ब्लॉक हुए पैसेज को खोलने में मदद मिलती है। इसलिए नाक बंद होने पर भाप लेना फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़ें- सोने से पहले भाप लेना कितना फायदेमंद है? डॉक्टर से जानें
2. साइनस के लक्षणों से राहत मिलती है
साइनस इंफेक्शन होने पर नाक बंद हो जाती है या बलगम भर जाता है और इससे राहत के लिए स्टीम की मदद ले सकते हैं। भाप लेने से हवा का फ्लो सुधरता है और सूजन घटती है। साइनस के कारण सिरदर्द होने लगता है, भाप लेने से जल्द राहत मिलती है और दर्द कम हो जाता है।
यह भी पढ़ें- सांस लेने में तकलीफ हो या जुकाम, नीलगिरी तेल की भाप (Steam) लेने से जल्द मिलेगा आराम
3. गले में इंफेक्शन से आराम मिलता है
गले में इंफेक्शन के कारण गले में दर्द या खराश हो सकती है। भाप लेने से म्यूकस मेम्ब्रेन को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है। भाप लेने से गले की नसों की सिंकाई होती है। गले में ड्राईनेस या दर्द से आराम के लिए भाप का इस्तेमाल फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़ें- लौंग की भाप के क्या फायदे हैं? जानें सर्दी-जुकाम में ये कैसे काम करता है
4. ड्राई स्किन की समस्या दूर होती है
भाप लेने से त्वचा के बंद पोर्स खुल जाते हैं। इससे त्वचा के अंदर जमा धूल, मिट्टी, टॉक्सिन्स को आसानी से बाहर निकालने में मदद मिलती है। भाप लेने से चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और ड्राई स्किन की समस्या दूर होती है।
यह भी पढ़ें- सर्दी-जुकाम और बंद नाक से तुरंत राहत दिलाएगी 'अजवाइन की भाप', जानें इस्तेमाल का सही तरीका और 5 बड़े फायदे
5. अस्थमा के लक्षण दूर हो सकते हैं
भाप लेने से सांस की नलियों की ऐंठन शांत होती है जिससे अस्थमा में आराम मिलता है। भाप लेने से फेफड़ों के मार्ग को रिलैक्स करने में मदद मिलती है। भाप लेने से फेफड़े बेहतर तरीके से ऑक्सीजन को ले पाते हैं। इससे सांस लेने में होने वाली घरघराहट और तकलीफ से भी राहत मिलती है।
निष्कर्ष:
भाप लेने से बंद नाक से राहत मिलती है, साइनस के लक्षणों को दूर करने में मदद मिलती है, गले का इंफेक्शन दूर होता है, ड्राई स्किन की समस्या दूर होती है और अस्थमा के लक्षणों से राहत मिलती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 18, 2026 18:33 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Jun 18, 2026 18:33 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Shrey Sharma