साइनस नाक से जुड़ी एक समस्या है, जो अक्सर सर्दियों में ज्यादा बढ़ जाती है। सर्दी के मौसम में ठंडी हवा के कारण साइनस की समस्या बहुत सारे लोगों को परेशान करती है। नाक, माथा और आंखों के आसपास भारीपन महसूस होना, सिरदर्द, नाक बंद होना या पानी गिरने जैसी समस्या होना काफी आम है। ठंडी और सूखी हवा नाक के अंदर की परत को सेंसिटिव बना देती है, जिससे साइनस की सूजन बढ़ जाती है। इसलिए, सर्दियों में साइनस की समस्या से राहत पाने के लिए आप हरियाणा के सिरसा में स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के बताएं इन उपायों को फॉलो कर सकते हैं।
ठंडी हवा से होने वाले साइनस से बचाव के उपाय
आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, ठंडी हवा के कारण साइनस की समस्या बढ़ना आम बात है, इससे बचाव के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं:
1. नाक और चेहरे को ढक कर रखें
सर्दी के मौसम में ठंडी हवा में बाहर निकलने के दौरान मफलर, स्कार्फ या मास्क से अपने नाक और मुंह को ढक कर रखें। इससे ठंडी हवा सीधे आपकी नाक के अंदर नहीं जाती है और साइनस की समस्या से बचाव होता है। खासकर सुबह और रात के समय घर से बाहर निकलने के दौरान नाक और चेहरा जरूर ढक कर रखें।
इसे भी पढ़ें: क्या गर्भावस्था के दौरान साइनस इंफेक्शन शिशु को प्रभावित कर सकता है? जानें डॉक्टर से
2. शरीर को गर्म रखें
ठंड के मौसम में शरीर का तापमान गिरने से इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। इसलिए, गर्म कपड़े पहनें, सिर और कान ढक कर रखें और ठंडे फर्श पर नंगे पैर चलने से बचें, क्योंकि शरीर को गर्म रखने से साइनस की समस्या को होने से रोका जा सकता है।
3. भाप लें
सर्दियों के मौसम में नियमित रूप से भाप लें, क्योंकि ये साइनस से राहत पाने या इसे होने से रोकने का सबसे बेहतरीन घरेलू उपाय है। दिन में 1 या 2 बार गर्म पानी से भाप लें, आप चाहें तो इसमें थोड़ा नमक या अजवाइन भी मिला सकते हैं, जो आपके नाक के अंदर जमा बलगम ढीला करता है और साइनस खोलने में मदद करता है।
-1766375613894.jpg)
4. नाक को सूखा रखने से बचाएं
ठंडी हवा के कारण नाक के अंदर ड्राईनेस हो सकती है, जिसके कारण साइनस की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए, आप घर में ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें, नाक में ड्राईनेस महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए।
5. पर्याप्त पानी पिएं
सर्दियों के मौसम में अक्सर प्यास कम लगती है, लेकिन पानी की कमी से भी बलगम गाढ़ा हो जाता है, जो आपके साइनस की समस्या को बढ़ा सकता है। इसलिए दिनभर में पर्याप्त मात्रा में गुनगुना पानी पिएं। इसके अलावा आप अपनी डाइट में सूप, हर्बल टी और गर्म ड्रिंक्स शामिल करें।
इसे भी पढ़ें: क्या साइनस इन्फेक्शन के लिए सरसों का तेल अच्छा है? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें
6. ठंडी चीजों से परहेज करें
अगर सर्दियों में आपको साइनस की समस्या होना आम बात है तो इस मौसम में ठंडा पानी, आइसक्रीम, फ्रिज की ठंडी चीजें और ठंडी तासीर वाली चीजों को खाने से बचें, क्योंकि ये साइनस की सूजन को बढ़ा सकते हैं।
7. एलर्जी से बचें
सर्दियों में धूल, धुआं और पराग कण अक्सर साइनस की समस्या को ज्यादा खराब कर सकते हैं। इसलिए, घर को साफ रखें, धूल वाली जगहों पर जाने से बचें या मास्क पहनकर जाएं, स्मोकिंग से दूर रहें। एलर्जी कम होने पर साइनस की समस्या से भी बचाव संभव हो सका है।
निष्कर्ष
ठंडी हवा के कारण होने वाली साइनस की समस्या से बचाव करना बहुत जरूरी है। ऐसे में आप इन बातों का ध्यान रखकर और थोड़ी सावधानी बरतने से साइनस से आसानी से बचाव कर सकते हैं। नाक को गर्म रखने, भाप लेने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और एलर्जी से बचने बहुत जरूरी है।
Image Credit: Freepik
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Dec 22, 2025 09:27 IST
Modified By : Katyayani Tiwari Dec 22, 2025 09:27 IST
Modified By : Katyayani TiwariDec 22, 2025 09:27 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr Shrey Sharma