Fri Sep 11, 2026 | 09:51 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

सर्दी-जुकाम और बंद नाक से तुरंत राहत दिलाएगी 'अजवाइन की भाप', जानें इस्तेमाल का सही तरीका और 5 बड़े फायदे

अजवाइन की भाप लेने से सर्दी-जुकाम से छुटकारा मिलता है और भी कई अन्य फायदे मिलते हैं। आप भी इन्हें जरूर जानें। जाती सर्दी में यह आपके काफी काम आएगा।

आप नोटिस कर रहे होंगे कि देश के कुछ हिस्सों में ठंड पहले की तुलना में कुछ कम हो गई है। इसके बावजूद, लोग अब पूरी सावधानी बरत रहे हैं। वुलेन कपड़े पहनते हैं, गर्म पानी से नहाते हैं और जरूरी हो, तो समय-समय पर खुद को गर्म रखने के लिए सूप भी पीते हैं। हालांकि, ऐसे लोगों की संख्या भी कम नहीं है जो अब पंखे की स्पीड को कम करके रजाई में सोना पसंद करने लगे हैं। कई लोग मोटे स्वेटर की जगह पतला स्वेटर पहन रहे हैं। नतीजा यह है कि वे बीमार पड़ रहे हैं। सर्दी-जुकाम और खांसी इन्हीं दिनों लोगों को सबसे ज्यादा परेशान करती है। ये ऐसा संक्रमण है, जो आसानी से एक से दूसरे व्यक्ति को हो जाता है। इससे छुटकारा पाने के लिए ज्यादातर लोग घरेलू उपायों की मदद लेते हैं, जैसे भाप लेना। वैसे तो सामान्य भाप फायदेमंद होता है, लेकिन अजवाइन की भाप ज्यादा कारगर होता है। आइए, सिरसा में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि आखिर सर्दी-जुकाम में अजवाइन की भाप कैसे काम करता है और इसके क्या-क्या फायदे हैं?

अजवाइन की भाप लेने का सही तरीका

benefits of ajwain water steam in cold and cough 1 (11)

सबसे पहले एक बड़े पतीले में पानी और एक चम्मच अजवाइन डालें।

  • उबाल आने तक पानी को गर्म करें।
  • उबाल आने पर बर्तन को सावधानी पूर्वक उतार लें।
  • बर्तन को ऐसी जगह रखें, जहां से आप भाप ले सकें।
  • अब अपने सिर को एक कपड़े से ढक लें।
  • पानी से निकल रही भाप को सांस के जरिए अंदर लें।
  • ऐसा करीब 15-20 मिनट लगातार करें।
  • बेहतर रिजल्ट के लिए दिन में दो बार जरूर करें।
  • सोने से पहले करना भी फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें: सर्दी-जुकाम से जल्द राहत के लिए भाप लेते समय पानी में मिलाएं ये 5 चीजें

अजवाइन की भाप कैसे सर्दी-जुकाम से राहत दिलाता है?- Benefits Of Ajwain Water Steam

is a runny nose a sign of sinus infection 1 (7)

1. बंद नाक खोलता है

सर्दी-जुकाम होने पर नाक बंद होना एक सामान्य समस्या की तरह ट्रीट की जाती है, लेकिन इससे लोग अक्सर काफी परेशान होते हैं। वहीं, जब आप अजवाइन की भाप लेते हैं, तो इससे नाक में जमे म्यूकस यानी बलगम को पिघलाता है, जिससे बंद नाक खुल जाती है।

2. संक्रमण से बचाव

बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम बहुत तेजी से हो जाता है और यह संक्रामक है इसलिए फैलता भी तेजी से है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि अजवाइन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-माइक्रोबियल जैसे कई प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। अजवाइन की भाप लेने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है और इसमें मौजूद थाइमोल कंपाउंड सर्दी-जुकाम होने वाले संक्रमण से बचाव करता है।

इसे भी पढ़ें: बार-बार सर्दी-जुकाम की क्यों होती है परेशानी? जानें इसके प्रमुख कारण

3. सीने का भारीपन में कमी

सर्दी-जुकाम होने पर न सिर्फ नाक बंद होती है, बल्कि सीने में भी भारीपन महसूस होता है। जिन लोगों को बुरी तरह से सर्दी-जुकाम हो जाता है, वे जानते हैं कि यह स्थिति बहुत थकान भरी हो जाती है। इससे मरीज कमजोरी भी महसूस करता है। विशेषज्ञों की मानें, तो अजवाइन की भाप लेने से इसमें मौजूद तत्व ब्रोन्कोडाइलेटर की तरह काम करते हैं। इसका मतलब है कि अस्थमा जैसे नजर आने वाले लक्षणों में आराम मिलने लगता है।

4. सूजन में कमी

सर्दी-जुकाम होने पर नाक में सूजन आ जाती है। सूजन के कारण लोगों को नाक से सांस लेने में काफी दिक्कत आती है। ऐसा खासकर साइनस के मरीजों के साथ अधिक होता है। अजवाइन की भाप लेने से नाक में आई सूजन कम होती है और नैजल पैसेज खुलता है।

5. साइनस में भी कारगर

अजवाइन की भाप लेने से न सिर्फ सर्दी-जुकाम से बचाव किया जा सकता है, बल्कि यह साइनस जैसी समस्या के लक्षणों में भी कमी करता है। हालांकि, इस बात का पूरा ध्यान रखें कि साइनस एक मेडिकल कंडीशन है। अगर किसी को साइनस है, तो उन्हें एक्सपर्ट से अपना ट्रीटमेंट करवाना चाहिए और अजवाइन की भाप लेने से पहले प्रोफेशनल की सलाह ले लेनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: घर पर बनाएं अदरक कैंडी, सर्दी-जुकाम और गले की खराश से दिलाएगी छुटकारा

निष्कर्ष

इसमें कोई दो राय नहीं है कि अजवाइन की भाप सर्दी-जुकाम से राहत दिलाने के लिए अच्छा विकल्प है। अगर किसी की तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो रही है, तो उन्हें इस संबंध में डॉक्टर की मदद लेनी चाहिए। अजवाइन की भाप किसी भी दवा का बेहतर विकल्प नहीं हो सकता है। इसके अलावा, यह भी ध्यान रखें कि अगर आप सर्दी-जुकाम को लंबे समय तक इग्नोर करते हैं, तो यह किसी अन्य बीमारी का कारण बन सकता है। इसलिए, जब भी जरूरत महसूस करें, डॉक्टर के पास जाएं।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • अजवाइन की भाप लेने से क्या होता है?

    सर्दी-जुकाम, खांसी और सीने में जमा कफ निकालने के लिए अजवाइन की भाप फायदेमंद है। आप चाहें, इस तरह की स्थिति में अजवाइन से बना काढ़ा भी पी सकते हैं।
  • सर्दी-जुकाम, खांसी और सीने में जमा कफ निकालने के लिए अजवाइन की भाप फायदेमंद है। आप चाहें, इस तरह की स्थिति में अजवाइन से बना काढ़ा भी पी सकते हैं।

    हां, अजवाइन जुकाम में काफी मददगार साबित होता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो सांस नली को खोलता है और सीने के भारीपन को दूर करता है।
  • अजवाइन किस बीमारी में काम आती है?

    मुख्य रूप से अजवाइन पाचन संबंधी समस्या के लिए जाना जाता है। अगर किसी को पेट दर्द, ब्लोटिंग या गैस की दिक्कत है, तो उन्हें अजवाइन का पानी पीना चाहिए।

Read Next

भूलने की बीमारी को कहें अलविदा, तेजपत्ता बनेगा आपका ब्रेन टॉनिक

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 09, 2026 09:07 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Feb 09, 2026 09:07 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Feb 09, 2026 09:07 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Feb 09, 2026 09:07 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Feb 09, 2026 09:07 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Feb 09, 2026 09:07 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content