जब भी किसी की नाक से अचानक खून निकलने लगता है, तो मरीज के साथ-साथ आसपास के लोग भी घबरा जाते हैं। इस घबराहट में कई बार ऐसी गलतियां हो जाती है, जिससे मरीज की स्थिति और ज्यादा गंभीर हो सकती है। हालांकि, ज्यादातर मामलों में नाक से खून आने की समस्या गंभीर नहीं होती, लेकिन समय पर फर्स्ट एड के जरिए इसे रोका जा सकता है। नाक से खून आने पर क्या करना चाहिए और किन बातों से बचना चाहिए? इस बारे में जानने के लिए हमने Dr. (Major) Rajesh Bhardwaj, ENT Expert, MedFirst ENT Centre, Delhi से बात की। उन्होंने बताया कि अगर नाक से बार-बार खून आने लगे या लंबे समय तक ब्लीडिंग बंद न हो, तो इसे इग्नोर न करें, बल्कि तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
नाक से खून आने पर क्या करें?
Dr. (Major) Rajesh Bhardwaj ने कहा कि सबसे जरूरी है कि न तो मरीज और न ही आसपास के लोगों को घबराना चाहिए। मरीज के नाक की ब्लीडिंग को बंद करने के लिए इन तरीकों को अपनाना चाहिए।
सिर को आगे की तरफ झुकाएं
Dr. (Major) Rajesh Bhardwaj कहते हैं, “ मरीज को तुरंत आराम से कुर्सी पर सीधा बिठाकर सिर को हल्का से आगे की तरफ झुका दें। मैंने कई लोगों को देखा कि वे नाक से खून आने पर सिर को पीछे कर लेते हैं, जो बिल्कुल ही गलत तरीका है। अगर सिर पीछे कर दिया जाए, तो खून बाहर निकलने के बजाय गले के रास्ते पेट में जा सकता है। इससे मरीज को खांसी, उल्टी, घुटन या सांस लेने में परेशानी हो सकती है। इसलिए सिर को थोड़ा झुकाकर आगे की तरफ बैठे ताकि खून आसानी से बाहर निकल जाए।”

नाक को सही तरीके से दबाएं
Dr. (Major) Rajesh Bhardwaj के मुताबिक, “नाक से खून रोकने के लिए नाक के नरम हिस्से को अंगूठे और तर्जनी उंगली से मजबूती से दबा दें। इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि नाक की हड्डी पर बिल्कुल भी दबाव न दें, बल्कि सिर्फ मुलायम हिस्से को ही दबाना है। इसे कम से कम 10 से 15 मिनट तक दबाकर रखें। कई बार लोगों को देखा कि एक या दो मिनट नाक दबाकर छोड़ देते हैं कि खून रुक गया है, लेकिन इससे खून का थक्का नहीं बन पाता और ब्लीडिंग फिर से शुरू हो सकती है। इसलिए कम से कम 10 से 15 मिनट तक नाक पर प्रेशर बनाए रखें।”
ठंडी पट्टी लगाएं
Dr. (Major) Rajesh Bhardwaj ने बताया कि नाक के ऊपर या उसकी ब्रिज पर कपड़े में लपेटकर ठंडी पट्टी या आइस पैक रख सकते हैं। इससे ब्लड वेसल्स सिकड़ जाती है और खून बंद करने में मदद मिल सकती है। कई लोग यह भी मान लेते हैं कि नाक पर सिर्फ बर्फ लगाने से खून रुक सकता है, लेकिन ऐसा नहीं होता। नाक को सही तरीके से दबाव बनाना जरूरी है।
नाक से खून आने पर कौन-सी गलतियां बिल्कुल नहीं करनी चाहिए?**
नाक से खून आने पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
Dr. (Major) Rajesh Bhardwaj ने लोगों को सलाह दी है कि मरीज को ये गलतियां बिल्कुल नहीं करनी चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से नाक की अंदरूनी परत को और ज्यादा नुकसान पहुंच सकता है।
- सिर पीछे की ओर न झुकाएं।
- नाक में गहराई तक कॉटन, टिश्यू या कपड़ा न डालें।
- हेयरपिन, माचिस की तीली या कोई नुकीली चीज नाक में न डालें।
- बिना डॉक्टर की सलाह के कोई तेल, घरेलू नुस्खा या नेजल स्प्रे इस्तेमाल न करें।
- बार-बार नाक साफ करने या जोर से फूंक मारने से बचें।
नाक से ब्लीडिंग रुकने के बाद किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
Dr. (Major) Rajesh Bhardwaj ने कहा कि खून रुकने के बाद अगले 24 घंटे तक नाक को जोर से साफ नहीं करना चाहिए। बहुत ज्यादा गर्म चाय या कॉफी जैसे ड्रिंक्स न लें। नाक को बिल्कुल भी न कुरेदें और साथ ही भारी सामान उठाने से बचें। इस तरह की छोटी-छोटी आदतों पर ध्यान देकर नाक से ब्लीडिंग रोकी जा सकती है।
नाक से खून आने की समस्या से कैसे बचाव करें?
Dr. (Major) Rajesh Bhardwaj ने बताया कि नाक से खून न आने की स्थिति से बचाव के लिए शरीर में पानी की कमी न होने दे, एलर्जी और साइनस की समस्या होने पर उसका तुरंत इलाज कराएं। धूल या धुएं में न रहें और अगर घर में बहुत ज्यादा सूखापन हो, तो डॉक्टर की सलाह पर ह्यूमिडिफायर या सलाइन स्प्रे का इस्तेमाल करें। इसके अलावा, ब्लड प्रेशर रेगुलर चेक करें।
निष्कर्ष
Dr. (Major) Rajesh Bhardwaj कहते हैं कि अगर किसी का 20 से 30 मिनट तक लगातार दबाव देने के बाद भी खून नहीं रुक रहा हो और बहुत ज्यादा ब्लीडिंग हो, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। कई बार मरीज को ब्लड थिनर दवाएं लेने के कारण भी नाक से ब्लीडिंग हो सकती है। इसलिए ऐसे लोगों को खास ध्यान रखना चाहिए। जैसे ही नाक से खून आने लगे, तो पहले घर पर ही ब्लीडिंग को रोकने की कोशिश करें।
FAQ
बच्चों में नाक से खून आने की सबसे आम वजह क्या होती है?
बच्चों में इसकी सबसे मुख्य वजह नाक में बार-बार उंगली डालना है। बच्चों की नाक के अगले हिस्से में खून की नसें बेहद बारीक और संवेदनशील होती हैं, जिसे लिटल्स एरिया कहते हैं। नाखून लगने या सूखी पपड़ी को जबरदस्ती निकालने से ये नसें तुरंत फट जाती हैं। इसके अलावा नाक में कोई छोटी चीज जैसे चौक, खिलौने का टुकड़ा फंसा लेना भी एक बड़ा कारण होता है।गर्मियों के मौसम में ही नाक से खून आने की समस्या क्यों बढ़ जाती है?
गर्मियों में चलने वाली तेज और खुश्क हवा के कारण नाक के अंदर की श्लेष्म झिल्ली पूरी तरह सूख जाती है। सूखने के कारण वहां पपड़ी जमने लगती है और अंदरूनी परत में दरारें आ जाती हैं। इसके बाद मामूली सी छींक आने या नाक साफ करने पर भी खून की नसें टूट जाती हैं और ब्लीडिंग शुरू हो जाती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jul 13, 2026 18:20 IST
Published By : Aneesh Rawat
Reviewed By : Dr Major Rajesh Bhardwaj