गर्मी से बचने के लिए ज्यादातर लोग एयर-कंडीशन यानी AC में रहना पसंद करते हैं, लेकिन ज्यादा एसी में रहने के कारण भी लोगों को स्किन के ड्राई होने, सांस लेने में परेशानी, पैरों में दर्द और मांसपेशियों में अकड़न होने जैसी कई तरह की परेशानियां होती हैं, इसके साथ कई लोगों को गला सूखने की समस्या भी होती है। ऐसे में कई लोग कहते हैं कि एसी में रहने से बार-बार गला क्यों सूखने लगता है? आइए इस बारे में Dr. Pooja Pillai, Consultant - Internal Medicine, Aster CMI Hospital, Bengaluru से जानें।
AC में रहने पर गला बार-बार सूखने के कारण
डॉ. पूजा के अनुसार, AC कमरे में कई घंटे बिताने से गला सूखा, खुरदुरा या असहज महसूस हो सकता है। ऐसा मुख्य रूप से इसलिए होता है, क्योंकि एयर कंडीशनर यानी एसी हवा में नमी कम कर देता है। जब हवा सूखी होती है, तो नाक, गले और मुंह की नमी तेजी से उड़ सकती है, जिससे जलन हो सकती है।
लंबे समय तक सूखी या ड्राई हवा में सांस लेने से गले को आरामदायक बनाए रखने वाली नेचुरल नमी कम हो सकती है। कुछ लोगों को AC कमरे में घुसते ही सूखापन या गले में खराश महसूस हो सकती है, जबकि दूसरों को कुछ घंटों बाद लक्षण महसूस हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: दिन भर AC में रहने से जल्दी दिख सकते हैं बूढ़े? जानें एसी की हवा का स्किन पर असर
क्या कहती है स्टडी?
साल 2023 में Indian Journal of Occupational and Environmental Medicine में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, एयर कंडीशनर के इस्तेमाल से गला सूखने का मुख्य कारण उससे निकलने वाली ठंडी और सूखी हवा है, जो बार-बार वायुमार्ग को ठंडा और सूखा कर देती है। AC की हवा में सांस लेने से वायुमार्ग में ज्यादा सेंसिटिविटी, म्यूकोसल एपिथेलियम का छिलना और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
स्टडी में यह भी बताया गया है कि AC वाली जगहों पर अक्सर ताजी हवा की कमी होती है और हवा में मौजूद गंदगी और फफूंद जमा होकर फैलती रहती हैं, जो गले से जुड़ी समस्या या ड्राइनेस का कारण बन सकती है।
why does throat gets dry when inside air conditioned spaces 01
AC में रहने की इन आदतों से सूखता है गला
डॉ. पूजा आगे बताती हैं, कई बार व्यक्ति को AC में रहने पर मुंह से सांस लेने, पर्याप्त पानी न पीने, एलर्जी या धूल-मिट्टी, कैफीन या अल्कोहल का सेवन करने और स्मोकिंग करने के कारण भी गला सूखने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
1. मुंह से सांस लेना
मुंह से सांस लेने से सूखापन और बढ़ सकता है। अगर एलर्जी, सर्दी या साइनस की समस्या के कारण किसी व्यक्ति की नाक बंद है, तो व्यक्ति अक्सर मुंह से सांस ले सकते हैं। इससे सूखी हवा सीधे गले तक पहुंचती है और जलन बढ़ा सकती है। आमतौर पर एयर कंडीशनिंग से इंफेक्शन नहीं होता है।
2. एलर्जी के कारण
ठीक से रखरखाव न किए गए एयर-कंडीशनिंग सिस्टम में धूल और अन्य कण जमा हो सकते हैं। अगर ये कण कमरे के अंदर फैलते हैं, तो वे नाक और गले में जलन को बढ़ावा दे सकते हैं, खासकर उन लोगों में जिन्हें धूल से एलर्जी है या सेंसिटिव हैं।
3. पर्याप्त पानी न पीने
AC में हवा ड्राई होती है। ऐसे में लंबे समय तक सूखी हवा में रहने और दिनभर में पर्याप्त लिक्विड न पीने से भी गले में सूखापन हो सकता है।
4. कैफीन और अल्कोहल पीने के कारण
AC में रहने के साथ-साथ ज्यादा कैफीन युक्त ड्रिंक्स का सेवन करने के कारण भी व्यक्ति को गला सूखने या सूखापन बढ़ने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, ये लक्षण ज्यादा महसूस हो सकते हैं।
5. स्मोकिंग के कारण
धूम्रपान और सिगरेट के धुएं के संपर्क में आने से गले में जलन हो सकती है और लक्षण अधिक महसूस हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: रोजाना सुबह उठते ही गले में सूखापन और खराश क्यों महसूस होता है? डॉक्टर से जानें
गला सूखने की समस्या से बचने के उपाय
डॉ. पूजा आगे कहती हैं, AC में गला सूखने की समस्या से बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखा जा सकता है।
- नियमित रूप से पानी पीकर और बहुत ठंडी या बहुत सूखी हवा से बचकर परेशानी कम कर सकते हैं।
- कमरे का तापमान आरामदायक रखने और घर के अंदर नमी का सही स्तर बनाएं रखने से भी मदद मिल सकती है।
- अगर संभव हो, तो AC के माहौल से थोड़े-थोड़े गैप पर बाहर निकलें।
- नाक से सांस लें।
- एयर कंडीशनर का सही रखरखाव जरूरी है। धूल और अन्य कणों के जमाव को कम करने के लिए फिल्टर को साफ किया जा सकता है या बदला जा सकता है।
डॉक्टर से कब मिलना चाहिए?
डॉ. पूजा आगे कहती हैं, कभी-कभार होने वाला गले का सूखापन आमतौर पर चिंता का कारण नहीं होता है। हालांकि,अगर एयर-कंडीशन्ड कमरे में न होने पर भी गले में सूखापन बना रहता है या अगर आपको लगातार खांसी, तेज दर्द, निगलने में परेशानी, बुखार या सांस लेने में समस्या होती है, तो डॉक्टर से सलाह लें। ताकि किसी अन्य स्थिति या उसके लक्षणों का समय रहते पता लगाया जा सके।
निष्कर्ष
AC में हवा सूखी होती है। ऐसे में लंबे समय तक AC में रहने से गले में सूखापन और जलन होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, AC में मुंह से सांस लेने, एलर्जी, पर्याप्त पानी न पीने, स्मोकिंग, अल्कोहल या कैफीन का सेवन करने के कारण भी व्यक्ति को गला सूखने या गले में जलन होने की समस्या हो सकती है।
गले के सूखेपन की समस्या से बचने के लिए नियमित रूप से पानी पिएं, कमरे के तापमान को आरामदायक बनाए, AC से थोड़ी-थोड़ी देर के लिए निकलें, नाक से सांस लें और AC को साफ रखने की कोशिश करें। ध्यान रहे, कोई भी परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
एसी में रहने के क्या नुकसान हैं?
लंबे समय तक एसी में रहने से व्यक्ति को स्किन और आंखों के ड्राई होने, मांसपेशियों में अकड़न होने, सांस से जुड़ी समस्याएं होने, एलर्जी और सिरदर्द होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।AC में रहने के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
एसी में रहने पर कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जैसे एसी की सीधी हवा से बचें, लगातार एसी न चलाएं और शरीर को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 18, 2026 17:28 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr. Pooja Pillai
