कई बार लोगों को मुंह सूखने की समस्या होती है। इससे राहत के लिए लोग पानी पीते रहते हैं, लेकिन दिनभर में पर्याप्त पानी पीने के बाद भी व्यक्ति का मुंह सूखा रहता है। ऐसा क्यों होता है यह सवाल कई लोगों के मन में आता है? इस बारे में Dr. Brunda M S, Sr. Consultant - Internal Medicine, Aster CMI Hospital, Bengaluru बताती हैं, खूब पानी पीने के बाद भी प्यास लगना या मुंह सूखा महसूस होना उलझन में डालने वाला हो सकता है। मुंह सूखने (जिसे ज़ेरोस्टोमिया भी कहते हैं) का मतलब हमेशा यह नहीं होता कि आपके शरीर में पानी की कमी है। ऐसा तब हो सकता है जब लार ग्रंथियां (salivary glands) पर्याप्त लार न बनाएं।
खूब पानी पीने के बाद भी मुंह क्यों सूखता है?
Dr. Brunda के अनुसार, कई बार खूब पानी पीने के बाद भी लोगों को मुंह सूखने की समस्या होती है। ऐसा मुंह से सांस लेने, दवाइयों का सेवन करने, स्ट्रेस, शरीर में पानी की कमी और कुछ मेडिकल कंडीशन्स के कारण होता है।
Cleveland Clinic के अनुसार, दवाइयों का सेवन करने, मेडिकल कंडीशन्स, डिहाइड्रेशन, मुंह से सांस लेने, डायबिटीज, शोग्रेन सिंड्रोम और लार ग्रंथि में सूजन आने जैसी समस्या के कारण मुंह में सूखापन होने की समस्या हो सकती है।
1. मुंह से सांस लेने के कारण
मुंह सूखने का एक आम कारण मुंह से सांस लेना है। ऐसा तब हो सकता है, जब आपकी नाक बंद हो, एलर्जी हो, साइनस की समस्या हो या आप मुंह खोलकर सोते हों। एयर-कंडीशन्ड या सूखे माहौल में ज्यादा समय बिताने से भी मुंह सूखा लग सकता है।
इसे भी पढ़ें: बार-बार मुंह सूखना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? डॉक्टर से जानें कारण और बचाव
2. दवाइयों के कारण
कुछ दवाइयों के साइड इफेक्ट के तौर पर भी मुंह सूख सकता है। एलर्जी, सर्दी-जुकाम, डिप्रेशन, एंग्जायटी, हाई ब्लड प्रेशर और कुछ अन्य स्थितियों में इस्तेमाल होने वाली दवाइयां लार बनने की प्रक्रिया को कम कर सकती हैं।
अगर कोई दवा शुरू करने के बाद सूखापन महसूस होने लगा है, तो उसमें कोई भी बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
why does your mouth feel dry even after drinking plenty of water 1
3. स्ट्रेस के कारण
स्ट्रेस और एंग्जायटी भी कुछ समय के लिए लार बनने की प्रक्रिया को कम कर सकते हैं और मुंह में सूखापन या चिपचिपाहट महसूस करा सकते हैं।
4. स्मोकिंग और अल्कोहल के कारण
स्मोकिंग, तंबाकू का इस्तेमाल और अल्कोहल का सेवन करने से यह समस्या और बढ़ सकती है। कुछ लोगों में ज्यादा कैफीन लेने से भी सूखापन होने की समस्या हो सकती है।
5. मेडिकल कंडीशन्स
लगातार मुंह सूखने की समस्या कभी-कभी मेडिकल स्थितियों से जुड़ी हो सकती है। हाई ब्लड शुगर या डायबिटीज के कारण ज्यादा प्यास लग सकती है और मुंह में सूखापन हो सकता है। लार ग्रंथियों को प्रभावित करने वाली समस्याओं के साथ अन्य स्थितियों में भी ऐसे लक्षण दिख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: सुबह उठते ही मुंह सूखा लगने के हो सकते हैं ये 7 कारण, डॉक्टर से जानें कब है चिंता की बात
6. पानी की कमी के कारण
कुछ मामलों में, डिहाइड्रेशन यानी पानी की कमी भी इसकी वजह हो सकती है, खासकर हैवी एक्सरसाइज, पसीना आने, उल्टी, दस्त या बुखार के बाद। शरीर में पानी की कमी मुंह के सूखेपन का कारण बनती है।
क्या कहती है स्टडी?
साल 2021 में Clinical Oral Investigations में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, शोग्रन सिंड्रोम (मुंह और आंखें सूखने की बीमारी) से पीड़ित मरीज गालों के अंदरूनी हिस्से में सूखापन महसूस होने पर माउथ जेल का इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करते हैं। वहीं, तालू और जीभ पर सूखापन महसूस होने पर वे पानी पीते हैं, कुल्ला करते हैं या थोड़ा-थोड़ा पानी पीते हैं।
मुंह के सूखेपन से राहत के लिए क्या करें?
Dr. Brunda आगे कहती हैं, मुंह के सूखेपन की समस्या से राहत के लिए कुछ उपायों को अपनाया जा सकता है। जैसे-
- मुंह सूखने की समस्या से राहत मिलने तक, थोड़ी-थोड़ी देर में पानी के घूंट लें।
- अल्कोहल और तंबाकू का सेवन कम करें।
- ज्यादा कैफीन के सेवन से बचें।
- शुगर-फ्री गम चबाएं। ऐसा करने से लार बनाने में मदद मिल सकती है।
डॉक्टर से सलाह कब लें?
Dr. Brunda का कहना है, अगर कई हफ्तों तक मुंह सूखने की समस्या बनी रहती है, तो इसे नजरअंदाज़ नहीं करना चाहिए। लार कम बनने से दांत सड़ने, मसूड़ों की समस्या, मुंह में छाले, मुंह से बदबू आने और निगलने या बोलने में तकलीफ का खतरा बढ़ सकता है।
डॉक्टर या डेंटिस्ट आपके लक्षणों, दवाइयों, लाइफस्टाइल और मेडिकल हिस्ट्री की जांच करके पॉसिबल कारणों का पता लगा सकते हैं। वे आपके मुंह की जांच भी कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर टेस्ट करवाने की सलाह दे सकते हैं। अगर आपको मुंह में लगातार सूखापन, ज्यादा प्यास, बार-बार पेशाब आने, बिना वजह वजन कम हो या कोई अन्य नया लक्षण महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
निष्कर्ष
खूब पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने की समस्या मुंह से सांस लेने, दवाइयों का सेवन करने, स्ट्रेस, स्मोकिंग या अल्कोहल का सेवन, पानी की कमी और मेडिकल कंडीशन्स के कारण होती है। इससे राहत के लिए दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं, अल्कोहल और तंबाकू के सेवन से बचें, ज्यादा कैफीन पीने से बचें और शुगर-फ्री गम चबाएं। इनसे मुंह में लार बनाने में मदद मिलती है।
ध्यान रहे, यह समस्या लंबे समय तक बने रहने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
मुंह सूखने के क्या कारण हैं?
शरीर में पानी की कमी, दवाइयों, मुंह से सांस लेने, स्ट्रेस, चिंता, अल्कोहल का अधिक सेवन करने और डायबिटीज जैसी बीमारियों के कारण लोगों को मुंह सूखने की समस्या होती है।शरीर में पानी की कमी के क्या लक्षण हैं?
शरीर में पानी की कमी होने पर व्यक्ति को मुंह और होंठों के सूखने, यूरिन का रंग बदलने, कमजोरी, थकान, चक्कर आने, सिरदर्द होने, यूरिन न आने और पेशाब न आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 20, 2026 23:57 IST
Modified By : Priyanka Sharma Sep 20, 2026 23:57 IST
Modified By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Brunda M SSep 20, 2026 23:57 IST
Published By : Priyanka Sharma
