Fri Sep 11, 2026 | 06:51 PM IST

Medically Reviewed by Dr Lokesh Bahadur Singh , Sr. Consultant Dental Surgeon

क्या मुंह के ड्राई होने से कैविटी का खतरा बढ़ सकता है? डेंटिस्ट से जानें

लंबे समय तक मुंह का सूखा रहना दांतों से जुड़ी समस्याओं के खतरे को बढ़ा सकता है, क्योंकि लार दांतों को नेचुरल रूप से सुरक्षित रखती है। ऐसे में मुंह को हेल्दी रखने के लिए ओरल हाइजीन का खास ध्यान रखना जरूरी होता है।

अक्सर लोगों को मुंह की साफ-सफाई का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। ओरल हेल्थ सिर्फ दांतों की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि सलाइवा भी इसमें अहम भूमिका निभाता है। कई लोग अक्सर मुंह की ड्राइनेस यानी माउथ ड्राइनेस को आम समस्या मानकर नजरअंदाज देते हैं, लेकिन लंबे समय तक मुंह का सूखा रहना दांतों और मसूड़ों के स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि क्या वाकई में ड्काई माउथ की वजह से कैविटी का खतरा बढ़ सकता है? ऐसे में आइए इस बारे में देहरादून के कैलाश हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट, डेंटल सर्जन डॉ. लोकेश बहादुर सिंह से जानें।

क्या ड्राई माउथ से कैविटी हो सकती है?

डॉ. लोकेश बहादुर सिंह के अनुसार, हां, लंबे समय तक ड्राई माउथ रहने पर कैविटी का खतरा बढ़ सकता है। बता दें, लार दांतों को नेचुरल रूप से प्रोटेक्ट करती है। यह खाने के छोटे-छोटे बैक्टीरिया द्वारा बनाने वाले एसिड को कम करने में मदद करती है।

डॉ. लोकेश आगे कहते हैं, ड्राई माउथ की स्थिति मुंह में पर्याप्त मात्रा में लार नहीं बनने के कारण होती है। यह मुंह को साफ रखने, बैक्टीरिया के प्रभाव को कम करने और दांतों को प्रोटेक्ट करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, जब लार कम बनने लगती है, तो दांतों पर बैक्टीरिया और प्लाक जमा होने का खतरा भी बढ़ता है।

National Institute of Dental and Craniofacial Research के अनुसार, मुंह सूखने की समस्या को जेरोस्टोमिया (xerostomia) भी कहा जाता है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें मुंह को गीला रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में लार नहीं बन पाती है। मुंह सूखने की समस्या कभी-कभी किसी को भी हो सकती है, खासकर जब कोई घबराया हुआ हो या स्ट्रेस में हो।

इसे भी पढ़ें: आपके दांतों को खराब कर सकते हैं रोजमर्रा के ये 10 फूड्स, डॉक्टर से जानें होने वाले नुकसान

क्या सिर्फ ड्राई माउथ से कैविटी होती है?

डॉ. लोकेश बताते हैं, ऐसे में मुंह में पर्याप्त लार नहीं बनने और ड्राई माउथ की समस्या होने पर बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं। जिसके कारण दांतों को नुकसान होने और कैविटी होने की समस्या हो सकती है, लेकिन ध्यान रहे सिर्फ ड्राई माउथ ही दांतों की कैविटी कारण नहीं होती है। यह समस्या खराब ओरल हेल्थ, अधिक मीठा खाने, नियमित रूप से ब्रश न करने और दांतों की सही देखभाल न करने के कारण भी हो सकती है।

can dry mouth increase cavity risk know from dentist 01 (6)

लार दांतों को कैसे प्रोटेक्ट करती है?

डॉ. लोकेश का कहना है, लार का काम सिर्फ मुंह को गीला रखना नहीं है, बल्कि यह कई जरूरी काम करती है। लार मुंह को साफ करने, मुंह में बनने वाले एसिड को बैलेंस कर दांतों को हेल्दी रखने, दांतों की ऊपरी लेयर (इनेमल) को प्रोटेक्ट करने, मुंह के बैक्टीरिया को नियंत्रित करने, खाना चबाने और निगलने की प्रक्रिया को आसान बनाती है। लार से दांतों को स्वस्थ रखने के साथ-साथ ओरल हेल्थ को बेहतर करने में भी मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: अगर कैविटी का इलाज न कराया जाए तो क्या होगा? ओरल हेल्थ एक्सपर्ट से जानें

ड्राई माउथ से क्या-क्या परेशानियां होती हैं?

डॉ. लोकेश का कहना है, ड्राई माउथ की समस्या में व्यक्ति को मुंह में लगातार सूखापन महसूस होने, बार-बार प्यास लगने, बोलने या निगलने में परेशानी होने, होंठों के फटने, ड्राई होने, जीभ में ड्राइनेस महसूस होने, मुंह से बदबू आने और दांतों में बार-बार कैविटी होने की समस्या हो सकती है।

National Institute of Dental and Craniofacial Research के अनुसार, जब मुंह सूखने की यह समस्या लगातार बनी रहती है, तो इससे खाना चबाने, निगलने और बोलने में भी परेशानी होने लगती है। मुंह सूखने से दांतों में सड़न या मुंह में फंगल इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है, क्योंकि लार हानिकारक जर्म्स को नियंत्रित रखने में मदद करती है।

नियमित रूप से जांच कराएं

डॉ. लोकेश कहते हैं, हेल्दी दांतों के लिए नियमित रूप से इनकी जांच कराना जरूरी है। ऐसा करने से समय रहते दांतों से जुड़ी समस्या का पता लगाया जा सकता है, जिससे दांतों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए इलाज मिल सकता है।

डॉक्टर से कब मिलें?

अगर मुंह नें ड्राइनेस की समस्या कई दिनों या हफ्तों तक लगातार बनी रहे, तो बार-बार कैविटी हो रही हो, खाने-पीने या बोलने में परेशानी महसूस होने और मुंह से बदबू आने की समस्या लगातार बनी रहती है, तो डेंटिस्ट से सलाह लेना जरूरी है। जांच कराने से दांतों की समस्या का समय रहते पता लगाया जा सकता है, जिससे मुंह से जुड़ी समस्याओं से बचाव हो सकता है।

निष्कर्ष

मुंह में लंबे समय तक ड्राइनेस होने से दांतों में कैविटी होने का खतरा बढ़ता है। मुंह में ड्राइनेस के कारण लोगों को मुंह में सुखापन होने, मुंह से बदबू आने, जीभ में सूखापन होने, होंठों के फटने, बार-बार प्यास लगने, बोलने या निगलने में परेशानी होने और दांतों में बार-बार कैविटी होने की समस्या हो सकती है। ध्यान रहे, मुंह से जुड़ी कोई भी परेशानी महूसस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • बार-बार कैविटी होने का क्या कारण है?

    खराब ओरल हेल्थ, अधिक मीठे और चिपचिपे फूड्स खाने, मुंह में लार की कमी होने और मुंह की साफ-सफाई का ध्यान न रखने के कारण लोगों को बार-बार कैविटी होने की समस्या होती है।
  • दांतों को स्वस्थ रखने के तरीके क्या हैं?

    दांतों को हेल्दी रखने के लिए दिन में दो बार ब्रश करें, फ्लोराइड टूथपेस्ट, रोज फ्लॉस करें, माउथवॉश का इस्तेमाल करें, कैल्शियम युक्त डाइट लें, एसिडिक फूड्स को खाने से बचें, जीभ को साफ रखें और दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं। 

Read Next

पेट में जलन के साथ उल्‍टी के लक्षण को हल्‍के में न लें, डॉक्‍टर से जानें इसका कारण और इलाज

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 07, 2026 23:48 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Lokesh Bahadur Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content