ज्यादातर लोग दांतों की साफ-सफाई पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन रोज खाने वाली चीजों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। जिनके कारण धीरे-धीरे दांतों को नुकसान होने लगता है। कई बार स्वाद के लिए लोग ऐसी चीजों को खाते हैं, जिसके कारण दांतों और मसूड़ों को नुकसान होने लगता है, जिससे कैविटी, सेंसिटिविटी, पीलेपन, मसूड़ों की समस्याएं और मुंह से बदबू आने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में अपनी रोज की डाइट पर ध्यान देते हुए कुछ चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसे में आइए इस बारे में देहरादून के कैलाश हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट, डेंटल सर्जन डॉ. लोकेश बहादुर सिंह से जानें।
10 फूड्स से खराब हो सकते हैं दांत
डॉ. लोकेश बहादुर सिंह के अनुसार, दांतों को हेल्दी रखने के लिए सिर्फ ब्रेश करना ही जरूरी नहीं है, बल्कि सही खानपान पर ध्यान देना भी उतना ही जरूरी है। दांतों को हेल्दी रखने के लिए सॉफ्ट ड्रिंक्स, कैंडी, टॉफी, पैकेट वाली ड्रिंक्स, सफेद ब्रेड और केक जैसी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।
साल 2023 में Heliyon Journal में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, जो वयस्क नियमित रूप से चीनी (मीठी चीजें) का सेवन कर रहे थे, उनमें दांतों की सड़न (डेंटल कैरीज) होने की संभावना ज्यादा थी। इसके अलावा, पुरुषों, स्मोकिंग करने वालों और जो वयस्क अपनी चाय में बार-बार चीनी के शॉट (एक्स्ट्रा चीनी) मिला रहे थे, उनमें भी दांतों की सड़न होने का खतरा ज्यादा पाया गया।
1. ज्यादा कैंडी या मीठी चीजें न खाएं
कई बार लोग ज्यादा चिपचिपी टॉफियां, हार्ड कैंडी और मिठाइयों का सेवन करते हैं, जो लंबे समय तक दांतों में चिपरी रहती हैं। इनमें मौजूद चीनी मुंह के बैक्टीरिया के लिए खाने का काम करती है और इससे एसिड बनता है, जो दांतों की सड़न या इनसे जुड़ी अन्य समस्याओं को बढ़ावा मिलता है।
इसे भी पढ़ें: क्या विटामिन्स की कमी से दांतों के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है? बता रहे हैं डॉ लोकेश
2. शुगरी स्नैक्स न खाएं
कई लोग क्रीमी क्रैकर्स, पैकेजड नमकीन, पैकेज्ड फ्रूट जूस, कैचअप और जेम जैसी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। इनका अधिक सेवन करने से दांतों पर बुरा असर होता है, जिसके कारण दांतों में कैविटीज होने और दांतों से जुड़ी अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
hidden foods that cause tooth decay 01 (6)
3. सफेद ब्रेड न खाएं
सफेद ब्रेड में अधिक मात्रा में रिफाइंड कार्ब्स होते हैं, जो मुंह में जाकर शुगर में बदल जाते हैं। ये मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को बढ़ावा देकर दांतों की सड़न और दांतों में प्लाक बनने को भी बढ़ावा देते है।
4. आलू के चिप्स न खाएं
ज्यादातर लोग आलू की चिप्स खाना पसंद करते हैं। इनमें अधिक मात्रा में कार्ब्स और स्टार्च होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से चिप्स के छोटे-छोटे टुकड़े दांतों के बीच फंस जाते हैं, जिसके कारण दांतों में कैविटी होने और दांतों के पीला पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।
5. सॉफ्ट ड्रिंक्स या शुगरी ड्रिंक्स न पिएं
कोल्ड ड्रिंक और फ्लेवर्ड सोडा, पैकेज्ड जूस और एनर्जी या स्पोर्ट्स ड्रिंक्स का सेवन करने से बचना चाहिए। इनमें अधिक मीठा और एसिड होता है। ऐसे में इनका सेवन करने से दांतों की ऊपरी प्रोटेक्टिव लेयर यानी इनेमल को कमजोर कर सकते हैं। लगातार इन ड्रिंक्स का सेवन करने से दांतों में कैविटी होने या सेंसिटिविटी होने का खतरा बढ़ सकता है।
साल 2020 में Monographs in Oral Science में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, सॉफ्ट ड्रिंक्स और मीठे ड्रिंक्स आपके दांतों के लिए नुकसानदायक होते हैं। सोडा और स्पोर्ट्स ड्रिंक्स जैसे एसिड वाले कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का बार-बार सेवन करना दांतों के घिसने या खराब होने (डेंटल इरोशन) का कारण माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: क्या दांतों की सड़न आस-पास के दांतों में भी फैल सकती है? जानें डॉक्टर से
6. ड्राई फ्रूट्स सीमित मात्रा में खाएं
ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन सीमित मात्रा में। किशमिश, खजूर, अंजीर और अन्य ड्राई फ्रूट्स में नेचुरल शुगर ज्यादा होता है और ये दांतों में चिपकते भी हैं। ऐसे में इनका जरूरत से ज्यादा सेवन करने और इनकी ठीक से सफाई न करने से व्यक्ति को दांतों में कैविटी होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
7. बिस्कुट और केक खाने से बचें
कई लोग बिस्कुट, केक और पेस्ट्री जैसे फूड्स को खाना पसंद करते हैं। इनमें अधिक मात्रा में मीठा और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं। ये चीजें दांतों में चिपकने लगती है। ऐसे में लंबे समय तक इन चीजों को खाने से दांतों में सड़न होने का खतरा बढ़ जाता है, जिसके कारण दांतों से जुड़ी कई तरह की परेशानियां होती हैं।
8. अचार का सेवन सीमित करें
अचार में बहुत अधिक खट्टापन और नमक होता है। ऐसे में इसका अधिक सेवन करने से दांतों को नुकसान होने और इनेमल के डैमेज होने के खतरे को बढ़ावा मिल सकता है। ऐसे में अचार का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
9. खट्टे फलों का सेवन सीमित करें
संतरे, नींबू और अन्य खट्टे फलों को विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी है, लेकिन इनमें हाई एसिड होते हैं। ऐसे में इनका अधिक सेवन करने से दांतों की इनेमल पर बुरा असर होता है, जिसके कारण दांतों के स्वास्थ्य पर बुरा असर होता है।
10. बर्फ चबाने की आदत छोड़ें
कई लोगों को बर्फ चबाने की आदत होती है। इस आदत के कारण लोगों को दांतों के डैमेज होने की समस्या होती है, जैसे - दांतों में दरार होने, दांतों के किनारे टूटने और दांतों की सेंसिटिविटी बढ़ने का खतरा बढ़ सकता है।
डॉक्टर से सलाह कब लें?
अगर दांतों में लगातार दर्द होने, सेंसिटिविटी महसूस होने, मसूड़ों से खून आने, मुंह से बदबू आने, दांतों के रंग में बदलाव होने और कैविटी होने जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। ऐसा करने से समय से इलाज मिल सकता है, जिससे गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है। ध्यान रहे, ओरल हेल्थ का खास ध्यान रखें।
निष्कर्ष
दांतों का कैविटीज से बचाव करने या इनको खराब होने से रोकने के लिए ज्यादा मीठी कैंडी, मीठी चीजों, शुगरी स्नैक्स, सफेद ब्रेड, आलू की चिप्स, सॉफ्ट ड्रिंक्स, शुगरी ड्रिंक्स, मीठे ड्राई फ्रूट्स, बिस्कुट, केक, अचार, खट्टे फल और बर्फ को चबाने जैसी आदतों से बचना चाहिए। इनका अधिक सेवन करने से दांतों को नुकसान होने के साथ-साथ ओरल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं को नुकसान हो सकता है। ऐसे में ध्यान रहे, इन चीजों के सेवन से बचें और दांतों से जुड़ी कोई भी परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
दांतों के कमजोर होने के क्या लक्षण हैं?
दांतों के कमजोर होने पर व्यक्ति को दांतों में सेंसिटिविटी होने, मसूड़ों के कमजोर होने, चबाने में दर्द या परेशानी होने, दांतों का रंग बदलने और दांतों के ढीला होने की समस्या हो सकती है।हेल्दी दांतों के लिए क्या खाएं?
दांतों को हेल्दी और मजबूत रखने के लिए डाइट में दूध, दही और पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स, हरी पत्तेदार सब्जियां, सीड्स और ड्राई फ्रूट्स को डाइट में शामिल करें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Aug 06, 2026 22:38 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Lokesh Bahadur Singh
-1786035054388.webp)