आज के समय में दांतों के कमजोर होने और दांतों में कैविटी होने की समस्या आम हो चुकी है। दांतों की सड़न एक ऐसी स्थिती है, जिसमें दांतों की बाहरी लेयर धीरे-धीरे खराब होने लगती है। मुंह में मौजूद बैक्टीरिया खाने में शुगर और कार्बोहाइड्रेट्स को तोड़कर एसिड बनाते हैं, जो दांतों की ऊपरी परत यानी इनेमल को नुकसान पहुंचता है। इसके कारण लोगों को खाना चबाने या दांतों से जुड़ी कई अन्य समस्याएं होती हैं। इन लक्षणों की समय रहते पहचान करने से दांतों को अधिक नुकसान होने से बचाया जा सकता है। ऐसे में दांतों में होने वाले इन शुरुआती बदलावों पर ध्यान देना जरूरी होता है। ऐसे में आइए देहरादून के कैलाश हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट, डेंटल सर्जन डॉ. लोकेश बहादुर सिंह से इस बारे में जानें।
दांतों की सड़न में दिखते हैं ये शुरुआती लक्षण
डॉ. लोकेश बहादुर सिंह के अनुसार, दांतों की सड़न की शुरुआत होने पर व्यक्ति को दांतों के सेंसिटिव होने, दांतों पर सेफद या भूरे रंग के धब्बे दिखने, दांतों में छोटे गड्ढे दिखने और मुंह से बदबू आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। दांतों से जुड़े इन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इनके कारण दांतों की कैविटी तेजी से बढ़ सकती है। अगर समय रहते कैविटी का पता चल जाए तो दांतों के नुकसान से बचा जा सकता है।
National Institute of Dental and Craniofacial Research के अनुसार, दांतों में सड़न होने पर दांतों में दर्द, दांत में सेंसिटिविटी, चेहरे पर सूजन आने, बुखार आने, दांतों में इंफेक्शन और दांतों में पस होने की समस्या हो सकती हैं।
1. दांतों पर सफेद या भूरे धब्बे दिखना
अगर दांतों पर सफेद, पीले, भूरे या काले रंग के छोटे-छोटे धब्बे दिखाई देते हैं, तो ये दांतों की सड़न के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। शुरू में ये बदलाव हल्के होते हैं, लेकिन समय के साथ बढ़ सकते हैं और इनेमल को नुकसान हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: क्या विटामिन्स की कमी से दांतों के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है? बता रहे हैं डॉ लोकेश
2. दांतों में सेंसिटिविटी होना
कई बार लोगों को ठंडी या मीठी चीजों को खाने से दांतों में झनझनाहट होने की समस्या होती है। ये दांतों की सड़न के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। ऐसे में इस परेशानी को आम समझकर नजरअंदाज नहीं करनी चाहिए। बता दें, ये दांत की बाहरी लेयर के कमजोर होने के संकेत हो सकते हैं।
-1785925458303.webp)
3. मुंह से लगातार बदबू आना
अगर नियमित रूप से ब्रश करने के बाद भी मुंह से बदबू आती रहती है, तो इसका कारण दांतों में सड़न या बैक्टीरिया का बढ़ना हो सकता है। ऐसे में इस समस्या को नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
4. दांत में हल्का दर्द होना
दांतों में सड़न होने पर व्यक्ति को दांतों में हल्का दर्द होने की समस्या हो सकती है। शुरुआत में दांतों में दर्द लगातार नहीं होता है। कभी-कभी खाना खाते समय या कुछ चबाते समय हल्का दर्द महसूस हो सकता है। अगर परेशानी बार-बारे होने लगे तो इसे नजरअंदाज बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
5. दांत में छोटा गड्ढा बनना
अगर आपको दांत में छोटा का गड्ढा दिखाई देता है तो यह दांतों की सड़न के शुरु होने का संकेत हो सकता है। इसको नजरअंदाज करने से यह धीरे-धीरे बड़ा हो सकता है। इसका साथ-साथ दांत में दर्द और दांतों में सेंसिटिविटी होने की समस्या भी बढ़ने लगती है। इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
इसे भी पढ़ें: क्या दांतों की सड़न आस-पास के दांतों में भी फैल सकती है? जानें डॉक्टर से
6. दांतों के आस-पास मसूड़ों में जलन होना
कई बार दांतों में कैविटी होने पर उस दांत के आसपास जलन, सूजन और रेडनेस होने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, कई बार गंभीर मामलों में मसूड़ों से खून आने और चेहरे पर सूजन आने की समस्या भी हो सकती है। ये भी दांतों में कैविटी का लक्षण हो सकता है। ऐसे में कैविटी के इस लक्षण को नजरअंदाज न करें।
किन लोगों में दांत सड़ने का खतरा ज्यादा होता है?
डॉ. लोकेश बताते हैं, कुछ लोगों में दांतों में कैविटी होने का खतरा ज्यादा होता है। ऐसे में इन लोगों को दांतों की साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए। जिससे दांतों की कैविटी से बचा जा सके और ओरल हेल्थ स्वस्थ रहे।
- लोग दिनभर में ज्यादा मीठा खाते या पीते हैं।
- नियमित रूप से ब्रश और फ्लॉस नहीं करने वाले।
- जिनके मुंह में बार-बार ड्राइनेस होती है।
- तंबाकू खाने या स्मोकिंग करने वाले।
- बच्चों और बुजुर्गों में भी दांत सड़ने का खतरा ज्यादा हो सकता है, अगर मुंह की सफाई का ध्यान न रखा जाए।
डॉक्टर से सलाह कब लें?
अगर दांत में लगातार दर्द होने, दांतों में गड्ढा दिखाई दे, मसूड़ों में सूजन आने, दांत से पस निकलने और ठंडी चीजों में सेंसिटिविटी होने तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। ताकि समय रहते इलाज किया जा सके।
निष्कर्ष
दांतों में सड़न की समस्या धीरे-धीरे बढ़ती है। ऐसे में दांतों में धब्बे दिखने, हल्की सेंसिटिविटी महसूस होने, मुंह से बदबू आने, हल्का दर्द होने या दांत में छोटा सा गड्ढा दिखने पर। इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। ताकि समय रहते इसका इलाज किया जा सके और कैविटी को बढ़ने से रोका जा सके।
All Images Credit- Freepik
FAQ
दांतों में सड़न के कारण क्या है?
दांतों में सड़न होने की समस्या अधिक मीठा खाने, दांतों की ठीक से सफाई न करने, मुंह के ड्राई होने और अनहेल्दी खानपान के कारण मुंह में बैक्टीरिया के जमा होने की समस्या होने लगती है। जिससे दांतों में सड़न को बढ़ावा मिलता है।दांतों की सड़न कब शुरू होती है?
मुंह के पीएच लेवल में बदलाव होकर एसिडिक होने और दांतों की इनेमल को नुकसान होने जैसे कारणों से दांतों में सड़न होने की समस्या हो सकती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Aug 05, 2026 17:29 IST
Modified By : Priyanka Sharma Aug 05, 2026 17:29 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Lokesh Bahadur Singh