Fri Sep 11, 2026 | 09:06 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

दांतों की सेंसिटिविटी दूर करेगा फिटकरी और सेंधा नमक, बस ऐसे करें यूज डॉक्टर से जानें

दांतों की सेंसिटिविटी एक आम समस्या बन चुका है, जिसके कारण ठंडा-गर्म खाने पर दांतों में झनझनाहट की समस्या होती है। ऐसे में आप फिटकरी और सेंधा नमक का इस्तेमाल दांतों की सेंसिटिविटी की समस्या से राहत पाने के लिए कर सकते हैं, जो काफी फायदेमंद हो सकता है। 

Sensitive Teeth Remedies in Hindi: दांतों से जुड़ी समस्याएं वर्तमान में काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। खासकर लोगों में सेंसिटिव दांतों से जुड़ी परेशानी काफी ज्यादा देखने को मिल रही है। संवेदनशील दांतों में ठंडा-गर्म लगना, मीठा या खट्टा खाने पर दांतों में झनझनाहट या दर्द महसूस होने की समस्या आम हो गई है। यह समस्या आमतौर पर दांतों की एनामेल परत के घिसने, मसूड़ों के पीछे हटने और दांतों की सफाई को लेकर लापरवाही जैसे कारणों से होता है। ऐसे में लोग दांतों की सेंसिटिविटी से राहत पाने के लिए कई तरह के घरेलू उपायों को आजमाते हैं, जिसमें फिटकरी और सेंधा नमक भी शामिल है। आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानते हैं कि दांतों की सेंसिटिविटी दूर करने में फिटकरी और सेंधा नमक कैसे फायदेमंद है और इसका इस्तेमाल कैसे करना चाहिए?

दांतों के लिए फिटकरी और सेंधा नमक का इस्तेमाल कैसे करें?

आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, दांतों की सेंसिटिविटी से राहत पाने के लिए आप फिटकरी और सेंधा नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आपके दांतों के लिए भी काफी फायदेमंद माने जाते हैं। आइए जानते हैं इसका इस्तेमाल करने का तरीका:

सामग्री:

  • फिटकरी पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • सेंधा नमक- 1 छोटा चम्मच

इस्तेमाल का तरीका

  • इस उपाय का इस्तेमाल करने के लिए पहले फिटकरी को तवे पर हल्का भून लें।
  • इसके बाद ठंडा होने पर इसे बारीक पीस लें।
  • अब इसमें बराबर मात्रा में सेंधा नमक मिलाएं।
  • इस मिश्रण को अपनी उंगली या ब्रश की मदद से हल्के हाथों से दांतों और मसूड़ों पर 1-2 मिनट तक हल्का-हल्का रगड़ें।
  • इस मिश्रण का इस्तेमाल करने के बाद अपन हल्के गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें।
  • आप हफ्ते में 1 से 2 बार इस उपाय का इस्तेमाल कर सकते हैं, ज्यादा उपयोग से बचें।  

इसे भी पढ़ें: क्या ज्यादा कॉफी पीने से दांतों का इनेमल खराब होता है? डॉक्टर से जानें

सेंसिटिव दांतों में फिटकरी और सेंधा नमक के फायदे

आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता का कहना है कि, सेंसिटिव दांतों की समस्या से राहत दिलाने में फिटकरी और सेंधा नमक काफी फायदेमंद माना जाता है:

  • फिटकरी आपके मसूड़ों को कसने में काफी मदद मिलती है, जिससे दांतों की जड़ें कम खुलती हैं और सेंसिटिविटी के कारण ठंडा-गर्म लगने की समस्या कम होती है।
  • इस उपाय का इस्तेमाल करने से आपके मसूड़ों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है। सेंधा नमक और फिटकरी दोनों का मिश्रण मसूड़ों को टाइट और हेल्दी बनाता है।
  • फिटकरी और सेंधा नमक का मिश्रण आपके मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है, जिससे इंफेक्शन का जोखिम कम होता है।
  • इस उपाय का नियमित इस्तेमाल करने से मुंह से आने वाली बदबू से भी राहत मिल सकती है, जिससे आपके मुंह से फ्रेश सांस आती है।
  • फिटकरी और सेंधा नमक के मिश्रण का इस्तेमाल करने से दांतों की सफाई होती है और इसके सतह पर जमा मैल हटाने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: सिर्फ गुटखा ही नहीं, खराब ओरल हाइजीन भी बन सकती है मुंह के कैंसर का कारण, जानें डॉक्टर की सलाह

इन बातों का रखें ध्यान

फिटकरी और सेंधा नमक का इस्तेमाल आपके ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इन बातों का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है:

  • रोजाना इस मिश्रण का इस्तेमाल न करें।
  • दांतों पर इस मिश्रण को जोर न न रगड़े, क्योंकि इससे एनामेल को नुकसान हो सकता है।
  • दांतों में तेज दर्द, कीड़ा या मसूड़ों की समस्या में इस्तेमाल करने से बचें।
  • अगर जलन या एलर्जी महसूस हो तो इस्तेमाल करना बंद कर दें।

निष्कर्ष

फिटकरी और सेंधा नमक का सही और सीमित मात्रा में इस्तेमाल सेंसिटिव दांतों की समस्या से राहत मिल सकता है, मसूड़ों को मजबूत बनाने और मुंह की सफाई में मदद मिल सकती है। हालांकि, अगर आप पहली बार इस उपाय का इस्तेमाल कर रहे हैं तो डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें, ताकि किसी भी तरह के साइड इफेक्ट से बच सकते हैं।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • दांतों में सेंसिटिविटी क्यों होती है?

    दांतों में सेंसिटिविटी आमतौर पर इनेमल के घिसने या मसूड़ों के नीचे हटने के कारण होती है। जब दांतों की सुरक्षात्मक परत कमजोर होने लगती है तो गर्म, ठंडा, खट्टा या मीठा खाना सीधे दांतों के अंदर की नसों तक पहुंच जाती है, जिससे तेज दर्द और झनझनाहट की समस्या हो सकती है।
  • दांतों में संवेदनशीलता के क्या लक्षण हैं?

    दांतों में सेंसिटिविटी का मुख्य लक्षण गर्म, ठंडे, मीठे, खट्टे फूड्स या ठंडी हवा के संपर्क में आने पर दांतों में अचानक और तेज झनझनाहट या दर्द की समस्या हो सकती है।
  • दांतों में सेंसिटिविटी हो तो क्या करें?

    दांतों में सेंसिटिविटी होने पर सेंसिटिव टूथपेस्ट का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, सॉफ्ट ब्रिसल वाले ब्रश का इस्तेमाल करें और बहुत ज्यादा ठंडा या गर्म चीजों के सेवन से बचें। 

Read Next

लौंग की भाप के क्या फायदे हैं? जानें सर्दी-जुकाम में ये कैसे काम करता है

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 12, 2026 17:52 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Feb 12, 2026 17:52 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content