Fri Sep 11, 2026 | 06:51 PM IST

Medically Reviewed by Dr Lokesh Bahadur Singh , Sr. Consultant Dental Surgeon

ठंडा पानी पीने पर दांतों में दर्द क्यों होता है? डॉ. लोकेश से जानें

ठंडा पानी पीने पर दांतों में दर्द या झनझनाहट इनेमल घिसने, मसूड़ों के पीछे हटने, कैविटी या अन्य कारणों से हो सकती है। अगर यह दर्द बार-बार हो या गंभीर हो, तो तुरंत डेंटिस्ट से सलाह लें।

गर्मी लगने पर अक्सर लोगों को ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं, लेकिन कई लोगों को ठंडा पानी पीते ही दांतों में झनझनाहट और दर्द महसूस होने जैसी समस्याएं हो सकती है। कई बार यह दर्द कुछ सेकंड के लिए रहता है और यह समस्या ठंडी चीजों को खाने से बार-बार होती है, लेकिन ऐसा क्यों होता है? यह सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है। ऐसे में आइए देहरादून के कैलाश हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट, डेंटल सर्जन डॉ. लोकेश बहादुर सिंह से इस बारे में जानें।

ठंडे पानी से दांतों में दर्द क्यों होते हैं?

डॉ. लोकेश के अनुसार, दांतों में ठंडे पानी से होने वाली सेंसिटिविटी दांतों की ऊपरी परत को नुकसान होने, इंफेक्शन, दांतों में सफाई की कमी, दांतों में कैविटी, डेंटल ट्रीटमेंट, दांतों को दबाने और दांतों को नुकसान होने के कारण हो सकता है।

1. दांतों की ऊपरी परत का घिसना

दांतों की सबसे बाहरी और मजबूत परत को इनेमल कहा जाता है। यह दांतों के अंदर मौजूद सेंसिटिव हिस्सों को बाहरी तापमान और दूसरी चीजों से बचाने में मदद करती है। समय के साथ इनेमल घिसने या कमजोर होने पर दांतों की सेंसिटिविटी बढ़ सकती है।

बहुत ज्यादा जोर लगाकर ब्रश करना, दांतों को घिसने वाली आदतें या कुछ अन्य कारण इनेमल को प्रभावित कर सकते हैं। जब इनेमल की प्रोटेक्शन कम होती है, तो दांत की सेंसिटिविटी बढ़ जाती है। इसके कारण दांतों में अचानक से दर्द या झनझनाहट महसूस हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: आपके दांतों को खराब कर सकते हैं रोजमर्रा के ये 10 फूड्स, डॉक्टर से जानें होने वाले नुकसान

2. मसूड़ों का पीछे हटना

मसूड़ों का पीछे हटना भी दांतों की सेंसिटिविटी का एक कारण हो सकता है। नॉर्मल स्थिति में मसूड़े दांत की जड़ के हिस्से को ढककर उनको प्रोटेक्ट करते हैं। जब मसूड़े पीछे हटते हैं, तो दांत का जड़ वाला हिस्सा खुल सकता है।

ऐसे में ठंडा पानी इस हिस्से के संपर्क में आने पर तेज झनझनाहट या दर्द का कारण बन सकता है।

why do teeth hurt when drinking cold water 1

3. दांतों में सड़न या कैविटी

दांतों में कैविटी होने पर भी ठंडी चीजों से दर्द हो सकता है। कैविटी के कारण दांत के स्ट्रक्चर को नुकसान हो सकता है। अगर ठंडा पानी पीते समय किसी एक खास दांत में बार-बार दर्द होता है, तो दांतों की जांच करवाना जरूरी हो सकता है। खासकर तब, जब दर्द धीरे-धीरे बढ़ रहा हो या मीठी, गर्म या ठंडी चीजों से भी परेशानी हो रही हो।

4. डेंटल ट्रीटमेंट के कारण

दांतों की ट्रीटमेंट के बाद कुछ समय के लिए सेंसिटिविटी महसूस हो सकती है। खासकर, फिलिंग या दांतों से जुड़ी अन्य प्रक्रिया के बाद ठंडी चीजों से कुछ समय के लिए झनझनाहट हो सकती है।

हर व्यक्ति में यह सेंसिटिविटी एक जैसी नहीं होती है। अगर ट्रीटमेंट के बाद दर्द लगातार बना रहे या बढ़ता जाए, तो डेंटिस्ट से सलाह लें।

5. दांत में दरार या अन्य परेशानी

दांत में छोटी दरार या किसी तरह का नुकसान होने पर भी ठंडा पानी दर्द का कारण बन सकता है। दरार के कारण दांत के अंदर के हिस्से पर बाहरी तापमान का असर पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में सिर्फ ठंडे पानी से ही नहीं, बल्कि चबाते समय भी कुछ लोगों को परेशानी हो सकती है। दांत में दरार की स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

इसे भी पढ़ें: क्या विटामिन्स की कमी से दांतों के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है? बता रहे हैं डॉ लोकेश

6. दांत पीसने या दबाने की आदत

कुछ लोग नींद या अनजाने में दांत पीसते या उन्हें बहुत जोर से दबाते हैं। दांत पीसने की इस स्थिति को ब्रुक्सिज्म कहा जाता है। लंबे समय तक ऐसा होने से दांतों की सतह पर घिसाव बढ़ सकता है।

दांतों के घिसने से उनकी सेंसिटिविटी बढ़ सकती है और ठंडा पानी पीने पर झनझनाहट या दर्द महसूस हो सकता है। अगर सुबह उठने पर जबड़े में थकान या दांतों में असहजता महसूस होती है, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।

7. दांतों के प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल

दांतों को साफ रखना जरूरी है, लेकिन बहुत ज्यादा जोर लगाकर ब्रश करना या दांतों की सफाई वाले प्रोडक्ट्स का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने से सेंसिटिविटी बढ़ सकती है।

डॉक्टर से सलाह कब लें?

डॉ. लोकेश का कहना है, कभी-कभी ठंडा पानी पीने पर थोड़ी देर के लिए झनझनाहट हो सकती है, लेकिन अगर दर्द बार-बार हो, लंबे समय तक बना रहे, बहुत तेज हो, किसी एक दांत में लगातार दर्द महसूस हो या बिना ठंडी चीज के भी दांत में दर्द हो, तो डेंटिस्ट से सलाह लें

निष्कर्ष

ठंडा पानी पीने पर दांतों में दर्द या झनझनाहट कई अलग-अलग कारणों से हो सकती है। इनमें दांतों का इनेमल घिसना, मसूड़ों का पीछे हटना, कैविटी, डेंटल ट्रीटमेंट, दांत में दरार, दांत पीसने की आदत और दांतों की सफाई वाले प्रोडक्ट्स का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल जैसे कारण शामिल हैं।

अगर ठंडा पानी पीने पर दांतों में दर्द बार-बार होता है या दर्द लंबे समय तक बना रहता है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • दांतों में दर्द क्यों होता है?

    दांतों में सड़न, कैविटी, इंफेक्शन, दरार और दांतों में सेंसिटिविटी होने जैसी समस्याओं के कारण लोगों को दर्द की समस्या हो सकती है।
  • स्वस्थ दांतों के लिए क्या करें?

    स्वस्थ दांतों के लिए नियमित रूप से ब्रश करें, जीभ की सफाई करें, मुंह धोएं, फ्लॉसिंग करें, स्मोकिंग से बचें और नियमित रूप से डेंटल चेकअप कराएं।

Read Next

जिम में अचानक हार्ट अटैक क्यों आता है? डॉक्टर से जानें कारण और किन लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 02, 2026 21:03 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Lokesh Bahadur Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content