Thu Sep 17, 2026 | 04:59 PM IST

Medically Reviewed by Dr Lokesh Bahadur Singh , Sr. Consultant Dental Surgeon

क्या दांतों की सेंसिटिविटी समय के साथ अपने आप ठीक हो सकती है? डेंटिस्ट से जानें

दांतों की सेंसिटिविटी कभी-कभी अपने आप ठीक हो सकती है, लेकिन यह इसके कारण पर निर्भर करता है। दांतों में सेंसिटिविटी की समस्या इनकी प्रोटेक्टिव लेयर के घिसने और मसूड़ों के खिसकने जैसे कारणों से हो सकती है।

आज के समय में कई लोग दांतों में दर्द या सेंसिटिविटी की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके कारण कुछ ठंडा या गर्म खाने पर दांतों में झनझनाहट होने लगती है और खाने-पीने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या दांतों की सेंसिटिविटी अपने आप ठीक हो जाती है? आइए इस बारे में देहरादून के कैलाश हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट, डेंटल सर्जन डॉ. लोकेश बहादुर सिंह से जानें।

क्या सेंसिटिव दांत नेचुरली ठीक हो सकते हैं?

डॉ. लोकेश बहादुर सिंह के अनुसार, "हां, सेंसिटिव दांत कभी-कभी अपने आप ठीक हो सकते हैं, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि सेंसिटिविटी का कारण क्या है? यह समस्या दांत की प्रोटेक्टिव लेयर के घिसने, मसूड़ों के पीछे हटने या दांतों में कैविटी के कारण होती है।"

दांतों की सेंसिटिविटी के कारण

डॉ. लोकेश आगे कहते हैं, दांतों में सेंसिटिविटी आमतौर पर तब होती है, जब दांत को प्रोटेक्ट करने वाली लेयर घिस जाती है या मसूड़े पीछे हट जाते हैं, जिससे डेंटिन (dentin) नाम की एक सेंसिटिव लेयर खुल जाती है। इसीलिए कुछ ठंडा, गर्म, मीठा या खट्टा खाते-पीते समय व्यक्ति को तेज झनझनाहट या दर्द महसूस हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या फिलिंग के बाद सेंसिटिविटी होना नॉर्मल है और यह कितने समय तक रहती है? डॉक्टर से जानें

does tooth sensitivity get better on its own 1

क्या कहती है स्टडी?

साल 2020 में International Dental Journal में प्रकाशित एक रिव्यू के अनुसार, दांतों की सेंसिटिविटी से राहत पाने के लिए इसके कारणों को समझना और उन्हें कंट्रोल करना जरूरी है। इसलिए, आप सेंसिटिव दांतों से राहत पाने के लिए इन बातों का ध्यान रख सकते हैं-

  • ज्यादा जोर से ब्रश का इस्तेमाल करने से बचें।
  • दांतों को साफ करने के लिए कम RDA (Relative Dentin Abrasivity) टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें, ताकि डेंटिन का घिसाव न हो।
  • मसूड़ों के पीछे हटने के कारणों से बचाव करें और मसूड़ों की सेहत का ध्यान रखें।
  • खास टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें, ताकि मसूड़ों की नसों के दर्द को रोका जा सके।
  • स्ट्रोंटियम, अर्जिनिन या कैल्शियम कार्बोनेट आदि तत्वों वाले टूथपेस्ट चुनें, ताकि खुली हुई डेंटिनल नलिकाओं को बंद किया जा सके।

दांतों की सेंसिटिविटी के लिए कब घर पर उपाय कर सकते हैं?

डॉ. लोकेश आगे कहते हैं, अगर सेंसिटिविटी कम है और कभी-कभी ही होती है, तो आप पहले घर पर दांतों की सेंसिटिविटी से राहत के कुछ उपाय आजमा सकते हैं। जैसे-

  • मुलायम टूथब्रश का इस्तेमाल करें और धीरे-धीरे ब्रश करें।
  • सेंसिटिव दांतों के लिए बने टूथपेस्ट से भी मदद मिल सकती है, लेकिन इसको कुछ हफ्तों तक लगातार इस्तेमाल करना चाहिए।
  • बहुत गर्म या ठंडे खाने-पीने की चीजों से बचें।
  • एसिडिक ड्रिंक्स का सेवन कम करें।
  • दांतों को बहुत जोर से ब्रश न करें।
  • अपने दांतों और मसूड़ों को साफ रखें, क्योंकि प्लाक जमने से सेंसिटिविटी और बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें: दांतों की सेंसिटिविटी दूर करेगा फिटकरी और सेंधा नमक, बस ऐसे करें यूज डॉक्टर से जानें

डेंटिस्ट से सलाह कब लें?

डॉ. लोकेश बताते हैं, अगर दर्द बहुत ज्यादा है, बार-बार हो रहा है या बढ़ता जा रहा है, तो सिर्फ घरेलू उपायों पर निर्भर न रहें। अगर दर्द किसी एक खास दांत में हो रहा है, बिना कुछ खाए-पिए हो रहा है, लंबे समय तक बना रहता है या इसके साथ सूजन, मसूड़ों से खून आना, दांत टूटना या चबाते समय दर्द जैसी समस्याएं हैं, तो आपको डेंटिस्ट के पास जाना चाहिए।

डॉ. लोकेश आगे कहते हैं, अगर कुछ हफ्तों तक सही देखभाल के बाद भी सेंसिटिविटी में सुधार नहीं होता है, तो इसकी जांच करवाएं। आपको फ्लोराइड ट्रीटमेंट, फिलिंग या दांतों की किसी अंदरूनी समस्या के इलाज की जरूरत पड़ सकती है।

निष्कर्ष

दांतों की सेंसिटिविटी समय के साथ नेचुरली ठीक हो सकती है, लेकिन यह कई बार इसके कारण पर भी निर्भर करता है। कई बार दांतों की प्रोटेक्टिव लेयर के घिसने और मसूड़ों के खिसकने के कारण होती है। इसके कारण व्यक्ति को कुछ ठंडा, खट्टा, मीठा या गर्म खाने पर तेज झनझनाहट और दर्द होता है।

ऐसे में इस स्थिति से बचने के लिए ज्यादा जोर से ब्रश न करें, सेंसिटिव दांतों के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें, बहुत गर्म या ठंडा खाने-पीने से बचें, एसिडिक ड्रिंक्स का सेवन कम करें, धीरे-धीरे ब्रश करें, दांतों और मसूड़ों को साफ रखने की कोशिश करें। ध्यान रहे, अगर दांतों में दर्द या झनझनाहट बार-बार हो रही है या बढ़ती जा रही है, खासकर दांत टूटने, चबाते समय दर्द, सूजन और मसूड़ों से खून आने की स्थिति में तुरंत डेंटिस्ट से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • दांतों में सेंसिटिविटी क्यों होती है? 

    दांतों की प्रोटेक्टिव लेयर के घिसने, मसूड़ों के पीछे खिसकने जैसे कारणों से दांतों में दर्द या सेंसिटिविटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • कमजोर दांतों को मजबूत कैसे बनाएं?

    दांतों को मजबूत और स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से दिन में दो बार फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट से ब्रश करें, कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर फूड्स खाएं, मीठे और एसिडिक फूड्स को खाने से बचें, दांतों और मसूड़ों की सफाई का खास ध्यान रखें और नियमित रूप से डेंटल चेकअप कराएं। 

Read Next

टेस्टोस्टेरोन से जुड़े ये 5 बड़े मिथक जिन पर लोग आज भी करते हैं यकीन, डॉक्टर से जानें सच्चाई

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 17, 2026 15:03 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Lokesh Bahadur Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content