Sun Oct 18, 2026 | 08:30 AM IST

Medically Reviewed by Dr Lokesh Bahadur Singh , Sr. Consultant Dental Surgeon

ब्रश करने के बाद भी मुंह से दुर्गंध क्यों आती है? डेंटिस्ट से जानें इसके छिपे कारण और बचाव के उपाय

ब्रश करने के बाद भी मुंह में दुर्गंध लौटने की वजह जीभ पर बैक्टीरिया, डाई माउथ की समस्या, मसूड़ों की समस्या या दांतों के बीच जमा प्लाक हो सकता है। डेंटिस्ट से जानें सांसों की बदबू बार-बार क्यों वापस आ जाती है।
ब्रश करने के बाद भी मुंह से दुर्गंध क्यों आती है? डेंटिस्ट से जानें इसके छिपे कारण और बचाव के उपायब्रश करने के बाद भी मुंह से दुर्गंध क्यों आती है? डेंटिस्ट से जानें इसके छिपे कारण और बचाव के उपाय

क्या आप सुबह-शाम नियमित रूप से ब्रश करते हैं, फिर भी कुछ घंटे बाद सांसों से बदबू आने लगती है? कई लोगों को लगता है कि इसका कारण दांतों की ठीक से सफाई न करना है लेकिन अगर ब्रश करने के बाद भी बदबू बार-बार आने लगती है, तो इसके पीछे मुंह के अंदर छिपे कुछ ऐसे कारण हो सकते हैं जिन पर अक्सर ध्यान नहीं दिया जाता।

देहरादून के कैलाश हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट, डेंटल सर्जन डॉ. लोकेश बहादुर सिंह बताते हैं कि सांसों की बदबू को मेडिकल भाषा में Halitosis कहा जाता है। यह एक आम समस्या है, लेकिन लगातार बनी रहने वाली बदबू को सिर्फ माउथ फ्रेशनर या बार-बार ब्रश करके दबाना सही तरीका नहीं है। आइए जानते हैं ब्रश करने के बाद भी मुंह की दुर्गंध वापस आने के छिपे कारण क्या हैं और कब सांसों की बदबू किसी दांत या मसूड़ों की समस्या का संकेत हो सकती है।

ब्रश करने के बाद भी मुंह से दुर्गंध क्यों आती है?

डॉ. लोकेश बहादुर सिंह के अनुसार, ब्रश मुख्य रूप से दांतों की सतह को साफ करता है लेकिन मुंह में बैक्टीरिया सिर्फ दांतों पर ही नहीं होते। जीभ, मसूड़ों और दांतों के बीच भी बैक्टीरिया और भोजन के छोटे कण जमा हो सकते हैं। अगर इन हिस्सों की नियमित सफाई नहीं होती, तो बैक्टीरिया ऐसे यौगिक बना सकते हैं जिनसे सांसों की बदबू महसूस होती है। इसलिए सिर्फ दांतों पर ब्रश करना हमेशा पर्याप्त नहीं होता।

1. जीभ पर जमी परत

डॉ. लोकेश बहादुर सिंह का कहना है कि कई लोग ब्रश करते समय जीभ की सफाई पर ध्यान नहीं देते। जीभ की सतह पर भोजन के अवशेष, डेड सेल्स और बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं। यही परत कुछ लोगों में मुंह की दुर्गंध का कारण बन सकती है। इसलिए ओरल हाइजीन रूटीन में जीभ की सफाई को भी शामिल करना जरूरी है।

2. मसूड़ों की बीमारी

अगर ब्रश करने के बाद भी सांसों से लगातार बदबू आती है और साथ में मसूड़ों से खून, सूजन या लालिमा रहती है, तो इसकी वजह मसूड़ों की बीमारी हो सकती है। मसूड़ों में इंफेक्शन होने पर बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं और मुंह में दुर्गंध पैदा हो सकती है। ऐसी स्थिति में सिर्फ माउथवॉश या ज्यादा ब्रश करने से समस्या का कारण दूर नहीं होता है। मसूड़ों की समस्या में डेंटिस्ट से सलाह लेनी चाहिए।

3. मुंह सूखना

डॉ. लोकेश बहादुर सिंह बताते हैं कि लार भोजन के छोटे कणों और बैक्टीरिया को हटाने में मदद करती है। जब मुंह में लार कम बनती है, तो बैक्टीरिया और दुर्गंध पैदा करने वाले पदार्थ बढ़ सकते हैं। कम पानी पीना, लंबे समय तक मुंह से सांस लेना, कुछ दवाएं और रात में मुंह खुला रखकर सोना कुछ लोगों में ड्राई माउथ यानी मुंह सूखने की समस्या से जुड़े हो सकते हैं।

साल 2021 में Journal of Oral Medicine and Pain में प्रकाशित स्टडी से पता चला कि डिहाइड्रेशन की स्थिति में मुंह की दुर्गंध और दुर्गंध पैदा करने वाले तत्व काफी बढ़ जाते हैं, जबकि लार का बनना कम हो जाता है। इसके विपरीत, सामान्य या ज्यादा पानी पीने की स्थिति में स्थिति बेहतर पाई गई। इससे निष्कर्ष यह निकलता है कि शरीर में पानी की कमी होना मुंह की दुर्गंध का एक प्रमुख कारण हो सकता है। इसलिए, ताजा सासों के लिए पर्याप्त पानी पीना बहुत जरूरी है।

4. दांतों के बीच सफाई न करना

ब्रश दांतों की हर सतह और उनके बीच की जगह को पूरी तरह साफ नहीं कर पाता। दांतों के बीच फंसे भोजन के कण लंबे समय तक रहने पर बैक्टीरिया की बढ़ोतरी और बदबू का कारण बन सकते हैं। इसलिए दांतों के बीच की सफाई के लिए डेंटिस्ट की सलाह के अनुसार फ्लॉस का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Bad Breath After Brushing CausesBad Breath After Brushing Causes

क्या माउथवॉश से मुंह की बदबू दूर हो जाती है?

डॉ. लोकेश बहादुर सिंह का कहना है कि माउथवॉश कुछ समय के लिए सांसों को फ्रेश महसूस करा सकता है, लेकिन अगर बदबू का कारण मसूड़ों की बीमारी, कैविटी, जीभ पर जमा परत या मुंह का सूखापन है, तो केवल माउथवॉश से समस्या खत्म नहीं होगी। लगातार माउथवॉश इस्तेमाल करने के बजाय पहले बदबू का कारण समझना ज्यादा जरूरी है।

कब डेंटिस्ट से जांच करवानी चाहिए?

डॉ. लोकेश बहादुर सिंह सलाह देते हैं कि अगर नियमित ब्रश करने, जीभ की सफाई और ओरल हाइजीन के बावजूद मुंह में दुर्गंध लगातार बनी रहती है, तो डेंटिस्ट से जांच करवाना बेहतर है। खासकर अगर साथ में दांत दर्द, कैविटी, मसूड़ों से खून, मसूड़ों में सूजन, मुंह में घाव या दांतों के आस-पास इंफेक्शन के संकेत दिखाई दें, तो जांच में देरी नहीं करनी चाहिए।

निष्कर्ष

ब्रश करने के बाद सांसों की बदबू वापस आने का मतलब हमेशा यह नहीं होता कि आप दांत ठीक से साफ नहीं कर रहे हैं। जीभ पर बैक्टीरिया की परत, मसूड़ों की बीमारी, दांतों के बीच फंसा भोजन और मुंह का सूखापन इसके सामान्य कारणों में शामिल हो सकते हैं। दांतों के साथ जीभ और दांतों के बीच की सफाई पर भी ध्यान दें और पर्याप्त पानी पिएं। अगर बदबू लंबे समय तक बनी रहती है, तो कारण पता करने के लिए डेंटिस्ट से जांच करवाना बेहतर है।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • खाली पेट मुंह से बदबू आने का क्या कारण है?

    लंबे समय तक कुछ न खाने पर मुंह सूख सकता है और कुछ लोगों में सांसों की गंध बदल सकती है। हालांकि, लगातार मुंह की बदबू का कारण केवल खाली पेट रहना नहीं होता।
  • सुबह उठने पर मुंह से बदबू क्यों आती है?

    रात के दौरान लार कम होने के कारण सुबह कुछ समय तक सांसों में बदबू महसूस होना आम हो सकता है। ब्रश और पानी पीने के बाद यह कम हो सकती है।

Read Next

→ एक जैसे नहीं होते महिलाओं और पुरुषों में दिल की बीमारी के लक्षण, डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 11, 2026 18:14 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Lokesh Bahadur Singh