भारतीय मसालों में से एक लौंग को आयुर्वेदिक औषधि के रूप में भी जाना जाता है। इसका सेवन करना कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत देने में सहायक है। इससे ओरल हेल्थ से जुड़ी कई समस्याओं से राहत देने में भी मदद मिलती है। आइए इस बारे में आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानें।
ओरल हेल्थ के लिए लौंग चबाने के फायदे
डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, औषधीय गुणों से भरपूर लौंग चबाना ओरल हेल्थ के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। लौंग में यूजेनॉल नामक तत्व, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं, जो मुंह के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
1. मुंह की बदबू से राहत दे
लौंग में एंटी-बैक्टीरियल के गुण और बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसको चबाने से मुंह में बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करने, मुंह की बदबू से राहत देने और लार को बढ़ावा देने में मदद मिलती है।
इसके अलावा, लौंग की तेज खुशबू भी मुंह की बदबू को दूर करती है, लेकिन ध्यान रहे, इससे मुंह से बदबू आने के असल कारण दूर नहीं होते हैं। ऐसे में नियमित रूप से ब्रश करें, मुंह की साफ-सफाई पर ध्यान दें और पर्याप्त पानी पिएं।
इसे भी पढ़ें: रोज सुबह एक लौंग चबाने से क्या होता है? आयुर्वेदाचार्य से जानें फायदे, नुकसान और सावधानियां
2. दांतों के दर्द और कैविटी से राहत दे
लौंग में यूजेनॉल (Eugenol) नामक नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है। ऐसे में लौंग को चबाने से दांतों के दर्द को कम करने और कैविटी के खतरे को कम करने में मदद मिलती है, लेकिन ध्यान रहे, कैविटी के कारण अगर दर्द और इंफेक्शन जैसी समस्या होती है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
health benefits of chewing cloves for your oral hygiene and teeth 1
3. मसूड़ों की सूजन से राहत दे
लौंग में अच्छी मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ऐसे में इसका चबाने से मसूड़ों की सूजन, रेडनेस और दर्द को कम करने में मदद मिलती है। यह मसूड़ों को हेल्दी बनाए रखने में सहायक है।
4. मुंह के बैक्टीरिया को कम करे
लौंग में एंटी-माइक्रोबियल के गुण होते हैं। इसको चबाने से मुंह के बैक्टीरिया को कम करने में मदद मिलती है, जिससे दांतों का कैविटीज से बचाव, मुंह की बदबू, बैक्टीरियल इंफेक्शन और प्लाक जमने की समस्या से बचाव हो सकता है।
5. गले की खराश और कफ से राहत दे
लौंग में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसका सेवन करने से गले की खराश कम करने और कफ की समस्या से राहत पाने में मदद मिलती है। इससे मुंह की सेंसिटिविटी को कम करने और स्वास्थ्य में सुधार करने में भी मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: डायबिटीज में रोज लौंग चबाना कितना फायदेमंद? आयुर्वेदाचार्य से समझें ब्लड शुगर पर इसका असर और सावधानियां
क्या कहती है स्टडी?
साल 2017 में Indian Journal of Pharmaceutical and Biological Research में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, लौंग के तेल का इस्तेमाल दांतों की देखभाल में किया जाता है। इस तेल के कीटाणुनाशक गुण दांतों के दर्द, मसूड़ों की सूजन और मुंह के छालों से राहत दिलाने में बहुत असरदार होते हैं। लौंग के तेल में यूजेनॉल नामक कंपाउंड होता है।
पतले (diluted) किए गए लौंग के तेल से गरारे करने पर गले की खराश दूर होती है। इसकी खास खुशबू मुंह की बदबू को दूर करने में मदद करती है। यही वजह है कि माउथवॉश और टूथपेस्ट जैसे कई डेंटल प्रोडक्ट्स और दवाइयों में लौंग का तेल मिलाया जाता है।
लौंग चबाते समय किन बातों का ध्यान रखें?
डॉ. चंचल के अनुसार, लौंग का अधिक मात्रा में सेवन करने से बचें। इसके कारण मसूड़ों या मुंह की अंदरूनी परत पर लगाने से जलन और टिश्यूज को नुकसान पहुंच सकते हैं। ऐसे में इसको चबाते समय कुछ बातों का ध्यान रखें।
- लौंग को लंबे समय तक दांतों में दबाकर न रखें।
- लौंग का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह के साथ करें।
- इससे किसी भी तरह की एलर्जी, जलन या कोई अन्य परेशानी होने पर इसका सेवन करने से बचें।
- प्रेग्नेंसी, ब्रेस्टफीडिंग या किसी अन्य मेडिकल कंडीशन में इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
डॉक्टर से सलाह कब लें?
दांतों में तेज दर्द, चेहरे पर सूजन, बुखार, पस होने या ओरल हाइजीन का ध्यान रखने के बाद भी ओरल हेल्थ से जुड़ी परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
निष्कर्ष
लौंग में बहुत से औषधीय गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से मुंह की बदबू दूर करने, कैविटी को कम करने, दांत दर्द, मसूड़ों की सूजन, गले की खराश, कफ, मसूड़ों में इंफेक्शन और मुंह में बैक्टीरियल इंफेक्शन की समस्या से राहत देने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, लौंग का इस्तेमाल सीमित मात्रा में करें। लौंग से कोई भी परेशानी महसूस होने पर इसके इस्तेमाल से बचें।
इसके अलावा, ओरल हेल्थ से जुड़ी कोई भी परेशानी ज्यादा महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
लौंग खाने के क्या फायदे हैं?
लौंग में बहुत से औषधीय गुण होते हैं। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट करने, पाचन तंत्र को दुरुस्त करने, ओरल हेल्थ में सुधार करने, जोड़ों के दर्द को कम करने, सूजन कम करने और इंफेक्शन से बचाव करने में मदद मिलती है।ओरल हेल्थ से जुड़ी समस्या के क्या लक्षण हैं?
ओरल हेल्थ से जुड़ी समस्या होने पर व्यक्ति को मसूड़ों से खून आने, सूजन आने, रेडनेस होने, मसूड़ों के पीछे हटने, दांतों के सेंसिटिव होने, दांतों में दर्द, कैविटी, मुंह से बदबू आने और मुंह में घाव होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 21, 2026 11:34 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Chanchal Sharma
