Sun Sep 27, 2026 | 11:55 PM IST

Medically Reviewed by Dr Puneet Ahuja , Director – Dental Surgery, Sri Balaji Action Medical Institute, New Delhi

मसूड़ों में अचानक सूजन आने का क्या कारण है? डेंटिस्ट से जानें

मसूड़ों में अचानक सूजन जिंजिवाइटिस, डेंटल एब्सेस, हार्मोनल बदलाव या दवाइयों के कारण हो सकती है, जिससे दर्द और खाने में परेशानी होती है। सही ओरल हाइजीन और नियमित डेंटिस्ट चेकअप से इस समस्या से बचा जा सकता है, गंभीर लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
मसूड़ों में अचानक सूजन आने का क्या कारण है? डेंटिस्ट से जानेंमसूड़ों में अचानक सूजन आने का क्या कारण है? डेंटिस्ट से जानें

कई बार लोगों को मसूड़ों में अचानक से सूजन आ जाती है, जो एक आम समस्या बन चुकी है। इसके कारण लोगों को खाना खाने में परेशानी और दर्द होने की समस्या बनी रहती है। अचानक से सूजन आने की स्थिति में कई लोगों के मन में आता है कि यह परेशानी होती क्यों है? आइए इस बारे में Dr. Puneet Ahuja, Senior Consultant - Dental Surgery, Sri Balaji Action Medical Institute, Delhi से जानें।

मसूड़ों में अचानक सूजन आने के कारण

डॉ. पुनीत आहूजा के अनुसार, मसूड़ों में अचानक सूजन आना परेशानी और चिंता की बात हो सकती है, खासकर तब जब इसका कोई साफ कारण न हो। हालांकि कभी-कभी थोड़ी-बहुत जलन से भी मसूड़ों में सूजन आ सकती है, लेकिन अचानक या लगातार रहने वाली सूजन दांत या मसूड़ों की किसी अंदरूनी समस्या का संकेत हो सकती है।

1. जिंजिवाइटिस के कारण

डेंटिस्ट के अनुसार, इसका एक आम कारण मसूड़ों में सूजन या 'जिंजिवाइटिस' है। मसूड़ों की लाइन के पास जमा होने वाला प्लाक मसूड़ों में जलन पैदा कर सकता है, जिससे वे लाल हो सकते हैं, उनमें सूजन आ सकती है और कभी-कभी उनसे खून भी निकल सकता है। मुंह की साफ-सफाई ठीक न रखना इसका एक बड़ा कारण है।

इसे भी पढ़ें: ब्रश करते समय मसूड़ों से खून क्यों आता है? डॉक्टर से जानें कारण और बचाव के तरीके

2. डेंटल एब्सेस के कारण

डेंटल एब्सेस (मवाद वाली गांठ) के कारण भी अचानक और किसी खास हिस्से में सूजन आ सकती है। एब्सेस का मतलब है मवाद का जमा होना, जो बैक्टीरिया के इंफेक्शन से होता है।

यह अक्सर दांतों की सड़न का इलाज न कराने, मसूड़ों की बीमारी या दांत के अंदर इंफेक्शन से जुड़ा होता है। इसके साथ दांत में कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं।

  • तेज दर्द
  • सेंसिटिविटी
  • मुंह का स्वाद खराब होना
  • बुखार

इसके लिए तुरंत डेंटिस्ट को दिखाना जरूरी है।

what causes sudden swelling in the gums 1what causes sudden swelling in the gums 1

3. दांतों में खाना फंसने के कारण

दांतों के बीच खाने के कण फंसने से भी मसूड़ों में जलन हो सकती है और सूजन आ सकती है। इसी तरह, सख्त खाना खाने, जोर से ब्रश करने या डेंटल अप्लायंसेज (जैसे ब्रेसेस) से भी टिश्यू में कुछ समय के लिए सूजन आ सकती है।

4. हार्मोन्स में बदलाव के कारण

हार्मोन में बदलाव के कारण भी व्यक्ति को मसूड़ों में सूजन आने और ओरल हेल्थ से जुड़ी कुछ समस्याएं हो सकती है।

5. दवाइयों के कारण

कुछ दवाइयों का सेवन करने पर साइड इफेक्ट के कारण व्यक्ति को मसूड़ों में सूजन आने और ओरल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

6. मेडिकल कंडीशन्स के कारण

डायबिटीज और फंगल इंफेक्शन जैसी बीमारियां भी मसूड़ों की सेहत पर असर डाल सकती हैं।

7. अक्ल दाढ़ के कारण

कुछ मामलों में, अक्ल दाढ़ (विजडम टूथ) के आंशिक रूप से निकलने पर उसके आस-पास सूजन आ सकती है, खासकर तब जब आस-पास के मसूड़ों में सूजन या इंफेक्शन हो जाए।

इसे भी पढ़ें: मसूड़ों को मजबूत बनाने के लिए नारियल तेल का उपयोग कैसे करें? एक्सपर्ट से जानें

क्या कहती है स्टडी?

साल 2020 में Malaysian Family Physician में प्रकाशित केस समरी के अनुसार, मसूड़ों की सूजन (जिंजिवाइटिस) की समस्या दांतों पर प्लाक जमने के कारण होती है। इसके अन्य कारणों में चोट, एलर्जी या वायरल इंफेक्शन (जैसे हर्पेटिक जिंजिवाइटिस) शामिल हो सकते हैं। इसके लक्षणों में मुंह से बदबू आना, ब्रश करते समय खून निकलना और मसूड़ों में रेडनेस, सूजन व दर्द होना शामिल है। यह समस्या हार्मोनल बदलाव, स्मोकिंग या डायबिटीज की वजह से भी बढ़ सकती है। इसका इलाज बहुत आसान है। डॉक्टर दांतों की अच्छी सफाई (स्केलिंग) करते हैं और ब्रश करने का सही तरीका समझाते हैं। साथ ही, हर 3 से 4 महीने में डॉक्टर के पास जाकर रूटीन चेकअप करवाते रहना चाहिए।

Cleveland Clinic के अनुसार, डायबिटीज, मसूड़ों में सूजन (जिंजिवोस्टोमेटाइटिस), फंगल इंफेक्शन (ओरल थ्रश) और वायरल इंफेक्शन (ओरल हर्पीस या एचआईवी) जैसी मेडिकल कंडीशन, विटामिन्स की कमी, हार्मोन्स के असंतुलित होने, मुंह में लगाई जाने वाली चीजें (ब्रेसेज) और दांतों से जुड़ी समस्याओं के कारण व्यक्ति को मसूड़ों में सूजन आने की समस्या हो सकती है।

मसूड़ों की सूजन का इलाज

डॉ. पुनीत का कहना है, इलाज इस बात पर निर्भर करता है कि समस्या की असली वजह क्या है। डेंटिस्ट प्लाक और टार्टर हटाने के लिए प्रोफेशनल क्लीनिंग, कैविटी या इंफेक्शन का इलाज या मसूड़ों की बीमारी के लिए सही देखभाल की सलाह दे सकते हैं। मरीजों को सूजी हुई जगह को खुद दबाने या उससे मवाद निकालने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें?

डॉ. पुनीत बताते हैं, कुछ आदतों को नियमित रूप से अपनाने से मसूड़ों की समस्याओं का खतरा कम हो सकता है। जैसे-

  • मुंह की अच्छी साफ-सफाई बनाए रखें।
  • फ्लोराइड वाले टूथपेस्ट से दिन में दो बार ब्रश करें।
  • नियमित रूप से फ्लॉस करें।
  • समय-समय पर डेंटिस्ट से जांच करवाएं।

डॉक्टर से सलाह कब लें?

डॉ. पुनीत का कहना है, अगर मसूड़ों में सूजन बनी रहती है, बार-बार वापस आती है या उसके साथ तेज दर्द, मवाद, बुखार, चेहरे पर सूजन या निगलने में परेशानी होती है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। डेंटिस्ट से तुरंत जांच करवाना जरूरी है, क्योंकि इलाज न कराने पर इंफेक्शन बढ़ सकता है और प्रभावित दांत या मसूड़ों से आगे भी फैल सकता है।

निष्कर्ष

जिंजिवाइटिस, डेंटल एब्सेस, दांतों में खाना फंसने, हार्मोन्स में बदलाव, दवाइयों, मेडिकल कंडीशन्स और अक्ल दाढ़ के कारण व्यक्ति को मसूड़ों में सूजन आने की समस्या हो सकती है। इस समस्या से बचने के लिए नियमित रूप से मुंह की सफाई का ध्यान रखें, फ्लोराइड वाले टूथपेस्ट से दिन में दो बार ब्रश करें, फ्लॉस करें और टाइम-टाइम पर डेंटिस्ट से जांच कराएं।

ध्यान रहे, दांतों या मसूड़ों से जुड़ी कोई भी परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, ताकि किसी भी गंभीर स्थिति से बचा जा सके।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • कमजोर मसूड़ों को मजबूत कैसे बनाएं?

    मसूड़ों को स्वस्थ और हेल्दी बनाए रखने के लिए ओरल हाइजीन बनाए रखें, सही खान-पान रखें, सॉफ्ट ब्रश का इस्तेमाल करें और ऑयल पुल्लिंग करें।
  • मसूड़े फूलने का क्या कारण है?

    मसूड़ों के फूलने की समस्या प्लाक, टार्टर, विटामिन की कमी, दांतों में इंफेक्शन और शरीर में हार्मोन्स के अंसतुलित होने के कारण होती है।

Read Next

→ क्या आप भी शेयर करते हैं ईयरफोन? डॉक्टर से जानें इसके नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 27, 2026 22:52 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Puneet Ahuja

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content