Fri Sep 11, 2026 | 08:23 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

मसूड़ों को मजबूत बनाने के लिए नारियल तेल का उपयोग कैसे करें? एक्सपर्ट से जानें

अक्सर लोगों को मसूड़ों से जुड़ी कई तरह की परेशानियां होती हैं। ऐसे में राहत पाने और मसूड़ों को मजबूती देने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जा सकता है। आइए लेख में जानें -

How Do I Use Coconut Oil For My Gums In Hindi: आज के समय में बहुत से लोग दांतों और मसूड़ों की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके कारण लोगों को दांतों में कैविटी, मसूड़ों में सड़न, मुंह में दर्द, मुंह से बदबू आने और मुंह में हानिकारक बैक्टीरिया के बनने की समस्या होती है। ऐसे में इनसे बचने और ओरल हेल्थ में सुधार करने के लिए लोगों को नियमित रूप से ब्रश करने, ऑयल पुलिंग करने और कई अन्य उपायों को अपनाने की सलाह दी जाती है, लेकिन मुंह से जुड़ी समस्याओं से राहत के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है, खासकर मसूड़ों को मजबूती देने के लिए। ऐसे में आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता (Dr. Kiran Gupta, Yoga, Naturopathy, Nutrition and Ayurveda Specialist, Professor at Mewar University and Senior Physician at Naturopathy Hospital, Bapunagar, Jaipur) से जानें मसूड़ों को मजबूत बनाने के लिए नारियल तेल का उपयोग कैसे करें?

मसूड़ों को मजबूती देने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल कैसे करें? How To Use Coconut Oil To Strengthen Gums?

आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, नारियल तेल में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल के गुण होते हैं। ऐसे में मसूड़ों पर इसका इस्तेमाल करने से मसूड़ों का बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाव करने, मुंह की बदबू को कम करने, सूजन को कम करने और ओरल हेल्थ में सुधार करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इससे ओरल हेल्थ में भी सुधार होता है।

इसे भी पढ़ें: क्या विटामिन सी की कमी से मसूड़ों से खून आ सकता है? जानें क्या है कनेक्शन

how to use coconut oil for stronger gums in hindi 01 (5)

ऑयल पुलिंग करें

मसूड़ों को मजबूती देने, सड़ने से बचाने और इनका बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाव करने के लिए ऑयल पुलिंग करना फायदेमंद होता है। इससे मसूड़ों के साथ-साथ मुंह की बदबू को कम करने, सूजन को कम करने और मसूड़ों का सड़ने से बचाव करने में भी मदद मिलती है।

ऑयल पुलिंग करने के लिए एक छोटी चम्मच वर्जिन नारियल तेल को मुंह में डाल लें। अब उसको मुंह में घुमाएं और 10 मिनट के लिए मुंह में रख लें, फिर कुल्ला कर लें। इसके बाद ब्रश कर लें। इससे ओरल हेल्थ में सुधार करने और हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: मसूड़ों की सूजन ने खाना-पीना कर दिया मुश्किल! इन 3 तरीकों से करें इस कड़वे पत्ते का इस्तेमाल, मिलेगा आराम

मसूड़ों की मसाज करें

मसूड़ों को मजबूत बनाने के लिए नारियल तेल को उंगली में लगाकर इससे मसूड़ों की मसाज करें। नारियल तेल में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण, मसूड़ों की सूजन को कम करने, सड़न से बचाने, दर्द को कम करने और मसूड़ों का सड़ने से बचाव करने में भी मदद मिलती है।

सावधानियां

दांतों या मसूड़ों से जुड़ी कोई भी परेशानी होने या मुंह में अधिक दर्द महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इसके अलावा, अच्छी ओरल हेल्थ के लिए दिन में 2 बार ब्रश करें, खूब पानी पिएं और हेल्दी डाइट लें।

निष्कर्ष

मसूड़ों को मजबूती देने के लिए नारियल तेल फायदेमंद होता है। नारियल तेल में बहुत से गुण होते हैं, जिससे मसूड़ों की सूजन को कम करने, इंफेक्शन से बचाव करने, सड़न से बचाव करने और दर्द को कम करने में मदद मिलती है, साथ ही इससे मसूड़ों को मजबूती देने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, ओरल हेल्थ से जुड़ी कोई भी समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • मसूड़ों को मजबूत करने के लिए क्या खाना चाहिए?

    मसूड़ों को मजबूती देने के लिए डाइट में कैल्शियम, फाइबर, विटामिन सी से युक्त दूध, दही, पनीर, संतरा, कीवी, नींबू, सेब और हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे फूड्स को डाइट में शामिल करें। इनसे मसूड़ों को मजबूती देने और स्वस्थ बनाने के साथ-साथ दांतों के स्वास्थ्य में सुधार करने में भी मदद मिलती है।
  • नारियल तेल से ऑयल पुलिंग करने के क्या फायदे हैं?

    नारियल तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। ऐसे में इससे ऑयल पुलिंग करने से मुंह की बदबू को कम करने, मसूड़ों को हेल्दी रखने, मुंह के बैक्टीरिया को कम करने, मसूड़ों की सूजन को कम करने, दांतों का कैविटीज से बचाव करने और हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
  • दांतों और मसूड़ों को सड़न से बचाने के लिए क्या करें?

    दांतों और मसूड़ों की सड़न को कम करने के लिए नियमित रूप से ब्रश करें, ऑयल पुलिंग करें, खूब पानी पिएं, हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त फूड्स खाएं और अनहेल्दी या जंक फूड को खाने से बचें। इससे व्यक्ति को परेशानियां हो सकती हैं।

Read Next

काढ़ा बनाम स्टीम: बंद नाक के लिए कौन सा तरीका ज्यादा प्रभावी है?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 05, 2026 12:34 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 05, 2026 12:34 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 05, 2026 12:34 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content