Kadha Vs Steam For A Blocked Nose In Hindi: सर्दियों के मौसम में बहुत ज्यादा ठड पड़ने पर बहुत से लोगों को सर्दी-खांसी, नाक बंद होने या एलर्जी होने जैसी कई समस्या होती है। नाक बंद होने की समस्या के कारण लोगों को काम पर फोकस करने में परेशानी होने, सिर में दर्द होने, नींद ना आने और कई बार सांस लेने में भी परेशानी होती है। भारतीय परिवारों में अक्सर सर्दी-जुकाम या नाक बंद होने पर अक्सर दो घरेलू नुस्खे अपनाए जाते हैं- काढ़ा पीना या स्टीम लेना। लेकिन इन दोनों में से सबसे प्रभावी तरीका कौन सा है, यह सवाल हर व्यक्ति के मन में होता है? ऐसे में आइए आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानें बंद नाक के लिए काढ़ा पीना या स्टीम लेना क्या तरीका ज्यादा फायदेमंद होता है?
काढ़ा देता है अंदर से राहत
आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा के अनुसार, आमतौर पर काढ़े को अदरक, तुलसी, काली मिर्च, लौंग, दालचीनी और शहद डालकर बनाया जाता है। इसके सेवन से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और सर्दी-जुकाम या बंद नाक जैसी कई दिक्कतों से छुटकारा पाने में मदद मिलती हैं। इससे स्वास्थ्य को भी कई लाभ मिलते हैं।
काढ़ा पीने के फायदे
- इसका सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता या इम्यूनिटी बढ़ती है।
- गले में खराश या खांसी में है फायदेमंद
- सर्दी-जुकाम को जड़ से खत्म करता है
- किसी तरह के संक्रमण या एलर्जी में राहत पहुंचता है
इसे भी पढ़ें: फेफड़ों में कफ जम जाए तो पिएं काली मिर्च का काढ़ा, एक्सपर्ट ने बताया क्यों है फायदेमंद?
काढा का असर कब दिखता है?
आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा बताती है कि काढ़ा पीने के तुरंत बाद बंद नाक नहीं खुलती है बल्कि यह धीरे-धीरे आपके नाक की सूजन कम करता है और बंद नाक को थोड़ा समय लेकर खोलता है।
बंद नाक में स्टीम
आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा के अनुसार, अगर आपकी नाक बिल्कुल बंद हो चुकी है और आप इससे तुरंत राहत पाना चाहते हो तो स्टीम यानी भाप लेना सबसे असरदार उपाय हो सकता है। स्टीम लेने से गर्म भाप नाक के अंदर जाकर जमी हुई म्यूकस को ठीक करता है, जिससे आप आसानी से सांस ले पाते है।
स्टीम लेने के फायदे
- स्टीम लेने से आपकी बंद नाक तुरंत खुल जाती है
- साइनस के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है
- सिरदर्द में आराम दिलाता है
- नाक के अंदर या गले में किसी तरह का बलगम है तो उसे बाहर निकालता है
यह भी पढ़ें- अदरक-मुलेठी का काढ़ा: इस काढ़े को पीकर ठीक हो सकता है गले का इंफेक्शन, खुद एक्सपर्ट ने बताया
स्टीम अपना असर कब दिखाता है?
डॉक्टर चंचल शर्मा आगे बताती हैं कि स्टीम लेने के तुरंत बाद आपको इसका प्रभाव दिख जाएगा, लेकिन यह तरीका थोड़े समय के लिए ही कारगर होता है। इससे समस्या को जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता है।
बंद नाक में कौन सा ज्यादा प्रभावी?
डॉक्टर चंचल शर्मा आगे कहती हैं कि इसके बाद आप सबके मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर बंद नाक के लिए तुलनात्मक रूप से कौन सा तरीका ज्यादा प्रभावी है? अगर आपको बंद नाक से फौरन राहत चाहिए तो आपके लिए स्टीम लेना सबसे ज्यादा कारगर हो सकता है, लेकिन अगर आप इसे जड़ से समाप्त करके अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना चाहते हैं तो काढ़ा पीना फायदेमंद होता है।
सावधानियां
डॉक्टर चंचल शर्मा कहती हैं कि स्टीम लेते वक्त पानी का तापमान देख लें और कोशिश करें कि वह बहुत ज्यादा गर्म न हो। एक दिन में कई बार काढ़ा पीने से पेट में जलन हो सकता है क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है।
All Images Credit- Freepik
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 04, 2026 21:15 IST
Modified By : Priyanka Sharma Feb 04, 2026 21:15 IST
Published By : Priyanka Sharma