Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Edwina Raj , Nutritionist & Dietician

डायबिटीज के मरीज इन 5 टिप्स के साथ दूर करें अपनी कमजोरी, नहीं महसूस होगी हर समय सुस्ती

Weakness in Diabetes: डायबिटीज में कमजोरी की समस्या से अक्सर लोग परेशान रहते हैं और समझ नहीं आता कि इस स्थिति से कैसे निपटें? जानते हैं इस बारे में डाइट एक्सपर्ट से।  

Weakness in Diabetes: डायबिटीज के मरीजों में अक्सर कमजोरी की समस्या देखी जाती है और समझ नहीं आता कि इस स्थिति से कैसे बचें? दरअसल, डायबिटीज तब होती है जब आपका शरीर एनर्जी के लिए शुगर का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाता या जब आपके ब्लड शुगर का लेवल बहुत ज्यादा ऊपर-नीचे होता है। ऐसे में कई बार बॉडी कमजोरी महसूस करती है खासकर कि शुगर लेवल कम होने पर। ऐसे में डायबिटीज में कमजोरी दूर करने के लिए क्या खाना चाहिए? आइए जानते हैं Dr. Mahesh D M, Senior Consultant – Endocrinology, Aster CMI Hospital, Bangaluru और Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangaluru से।

डायबिटीज में कमजोरी क्यों हो जाती है?

Dr. Mahesh D M कहते हैं कि आपका शरीर खाने को ग्लूकोज में बदलता है। अगर शरीर में पर्याप्त इंसुलिन न हो तो इंसुलिन ठीक से काम न करे, तो शुगर आपकी सेल्स तक पहुंचने के बजाय आपके खून में ही रह जाती है। इससे आपकी कोशिकाओं को ऊर्जा नहीं मिल पाती और आप कमजोरी महसूस करते हैं। इतना ही नहीं, डॉ. महेश बताते हैं कि डायबिटीज वाले लोगों में कमजोरी तब हो सकती है

  • -जब ब्लड शुगर बहुत ज्यादा या बहुत कम हो
  • -दवाएं ठीक से एडजस्ट न की गई हो
  • -डिहाइड्रेशन के कारण
  • -ठीक से नींद न आना
  • -एनीमिया
  • -विटामिन की कमी
  • -इन्फेक्शन या दूसरी हेल्थ प्रॉब्लम के कारण।

डायबिटीज में कमजोरी दूर करने के लिए क्या खाना चाहिए?

डायबिटीज में कमजोरी दूर करने के लिए आप कुछ फूड्स का सेवन कर सकते हैं। एनर्जी बढ़ाने के लिए,

1. सब्जियों का सेवन ज्यादा करें

डाइट एक्सपर्ट एडविना बताती हैं कि डायबिटीज में आप बिना स्टार्च वाली सब्जियों को भी खा सकते हैं जो कि डायबिटीज में बेहद फायदेमंद है। जैसे पोषक तत्वों से भरपूर और बहुत कम कार्बोहाइड्रेट वाली ब्रोकली खा सकते हैं जो फाइबर से भरपूर है और शुगर बैलेंस करने में मददगार है। इसके अलावा आप पालक, केल, लेट्यूस और कोलार्ड्स, फूलगोभी, पत्तागोभी और ब्रसेल्स स्प्राउट्स खा सकते हैं। इतना ही नहीं, आप पानी से भरपूर सब्जियों को खा सकते हैं जैसे लौकी, खीरा और जुकिनी। इसके अलावा आप सेलरी, बैंगन, हरी बीन्स और मशरूम खा सकते हैं।

diabetes_food

2. साबुत अनाज खाएं

डायबिटीज के मरीजों के लिए साबुत अनाज बहुत फायदेमंद माना जाता है। ये रफेज और फाइबर से भरपूर होता है जो कि डायबिटीज में शुगर पचाने में मदद करता है। इसके अलावा साबुत अनाजों को खाना फास्टिंग शुगर को बैलेंस करने में मदद करता है जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है और शुगर बैलेंस करना आसान हो जाता है।

3. दाल खाएं

डायबिटीज के मरीजों के लिए दाल का सेवन फायदेमंद है। डायबिटीज में दाल की बात करें तो चना दाल का चुनाव करें जिसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है। इसके अलावा आप उड़द दाल और अरहर दाल खा सकते हैं। उड़द दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 43 होता है और अरहर दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 29 से 43 के बीच होता है।

4. प्रोटीन से भरपूर चीजें खाएं

डायबिटीज में प्रोटीन से भरपूर फूड्स का सेवन करें जैसे पनीर, मछली और अंडा। इसके अलावा American Diabetes Association ने एक लिस्ट शेयर की है जिसमें प्रोटीन से भरपूर सभी फूड्स हैं और ये शरीर को एनर्जी देने के साथ डायबिटीज में कमजोरी दूर करते हैं। अगर आप शाकाहारी हैं त कच्चे पनीर को नाश्ते में खा सकते हैं जो कि दिनभर एनर्जी बैलेंस रखने में मददगार है।

5. अंकुरित अनाज का सेवन करें

डायबिटीज में आप अंकुरित अनाजों का सेवन कर सकते हैं जो कि शुगर पचाने के साथ डायबिटीज मैनेज करने में मददगार है। अंकुरित अनाजों में अंकुरित मेथी, अंकुरित मूंग, माइक्रोग्रीन्स और अंकुरित चना खा सकते हैं। ये सभी फाइबर और रफेज से भरपूर होते हैं और शुगर बैलेंस करने में मददगार हैं।

निष्कर्ष:

अंत में डाइट एक्सपर्ट एडविना बताती हैं कि अगर कमजोरी के साथ पसीना आना, कांपना, चक्कर आना, कन्फ्यूजन, बहुत ज्यादा भूख लगना या दिल की धड़कन तेज होना जैसे लक्षण दिखें, तो अपना ब्लड शुगर चेक करें क्योंकि ये कम ब्लड ग्लूकोज के संकेत हो सकते हैं और इनका इलाज आपके डायबिटीज प्लान के अनुसार तुरंत किया जाना चाहिए।

वहीं, अगर कमजोरी के साथ उल्टी, सांस लेने में तकलीफ, बेहोशी, कन्फ्यूजन, बहुत ज्यादा या बहुत कम ब्लड शुगर, या लगातार लक्षण बने रहें तो तुरंत मेडिकल मदद की जरूरत होती है। अगर कमजोरी बनी रहती है, तो डॉक्टर एनीमिया, थायरायड की समस्या, किडनी की बीमारी, विटामिन की कमी, दवाओं के साइड इफेक्ट या डायबिटीज कंट्रोल ठीक न होने जैसी चीजों की भी जांच कर सकते हैं।

FAQ

  • शुगर के मरीज को रोजाना सुबह खाली पेट क्या पीना चाहिए?

    शुगर के मरीज को रोजाना सुबह खाली पेट मेथी का पानी या गुनगुना पानी पीना चाहिए जो कि शुगर मेटाबॉलिज्म में मदद करते हैं और दिनभर इसे बैलेंस करने में मददगार है।
  • क्या पैदल चलने से शुगर लेवल कम होता है?

    पैदल चलने से शुगर पचाने में मदद मिलती है जिससे डायबिटीज बैलेंस करने में मदद मिलती है। आप रोज 30 मिनट बस वॉक करें तो शुगर बैलेंस कर सकते हैं।

Read Next

हाई BP में किन फूड्स से बनाएं दूरी? डायटीश‍ियन से जानें पूरी ल‍िस्‍ट

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 03, 2026 18:17 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Edwina Raj

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content