Fri Oct 23, 2026 | 01:03 PM IST

Medically Reviewed by Dr Lokesh Bahadur Singh , Sr. Consultant Dental Surgeon

मसूड़ों से खून आता है, लेकिन दर्द नहीं होता? डेंटिस्ट से जानें वजह

मसूड़ों से बिना दर्द खून आने की वजह अक्सर प्लाक जमना और मसूड़ों में सूजन हो सकती है। यहां डेंटिस्ट से जानिए, मसूड़ों से खून क्यों आता है और इस समस्या से बचाव कैसे करें।
मसूड़ों से खून आता है, लेकिन दर्द नहीं होता? डेंटिस्ट से जानें वजहमसूड़ों से खून आता है, लेकिन दर्द नहीं होता? डेंटिस्ट से जानें वजह

कई लोगों को ब्रश करते समय, दांतों के बीच फ्लॉस करने पर या कुछ खाते समय मसूड़ों से खून आने की समस्या होती है लेकिन अक्सर मसूड़ों से खून आने के बावजूद दर्द महसूस नहीं होता। ऐसे में लोग इसे सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन बिना दर्द के मसूड़ों से खून आना भी किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। देहरादून के कैलाश हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट, डेंटल सर्जन डॉ. लोकेश बहादुर सिंह के अनुसार, मसूड़ों से खून आने के पीछे मुंह की साफ-सफाई में कमी से लेकर मसूड़ों की बीमारियों तक कई कारण हो सकते हैं। अगर ब्रश करते समय बार-बार खून आता है या मसूड़े लाल और सूजे हुए दिखाई देते हैं, तो इस पर ध्यान देना जरूरी है।

मसूड़ों से बिना दर्द खून आने की क्या वजह है?

डेंटल सर्जन डॉ. लोकेश बहादुर सिंह के अनुसार, मसूड़ों से खून आने का सबसे आम कारण दांतों पर प्लाक जमा होना हो सकता है, प्लाक दांतों और मसूड़ों के आस-पास जमा हो जाता है जो कि बैक्टीरिया की एक चिपचिपी परत होती है। अगर नियमित रूप से ब्रश और दांतों के बीच सफाई न की जाए, तो इससे मसूड़ों में सूजन आ सकती है, इस समस्या को जिंजिवाइटिस कहा जाता है। इसमें मसूड़े लाल हो सकते हैं, उनमें सूजन आ सकती है और ब्रश करते समय खून निकल सकता है। शुरुआती स्टेज में अक्सर तेज दर्द नहीं होता, इसलिए लोग इस समस्या पर ध्यान नहीं देते।

  • मसूड़ों से बार-बार खून आना मसूड़ों की बीमारी का शुरुआती संकेत भी हो सकता है। अगर जिंजिवाइटिस का समय पर इलाज न किया जाए, तो यह पीरियोडोंटाइटिस जैसी गंभीर स्थिति में बदल सकता है।
  • पीरियोडोंटाइटिस में दांतों को सहारा देने वाले टिश्यू और हड्डी को नुकसान पहुंच सकता है। इससे मसूड़े पीछे हटने, दांत हिलने और कुछ मामलों में दांत गिरने का खतरा बढ़ सकता है।
  • ध्यान देने वाली बात यह है कि मसूड़ों की बीमारी हमेशा तेज दर्द के साथ शुरू नहीं होती। इसलिए अगर ब्रश करते समय बार-बार खून आता है, तो बिना दर्द मसूड़ों से खून (Bleeding gums without pain) पर डेंटिस्ट से जांच कराना जरूरी है।
  • कई बार लोग दांतों को अच्छी तरह साफ करने के लिए बहुत जोर से ब्रश करते हैं या टाइट ब्रश वाले टूथब्रश का इस्तेमाल करते हैं। इससे मसूड़ों पर चोट लग सकती है और खून निकल सकता है।
  • इसके अलावा, लंबे समय तक दांतों के बीच सफाई न करने के बाद अचानक फ्लॉस करने से भी शुरुआती दिनों में खून आ सकता है, खासकर जब मसूड़ों में पहले से सूजन हो।
  • ऐसे में मुलायम ब्रिसल वाले टूथब्रश का इस्तेमाल करें और दांतों को हल्के हाथों से साफ करें। अगर फ्लॉस करने पर लगातार खून आता है, तो इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज न करें।
  • मसूड़ों से खून आने के पीछे कुछ अन्य कारण भी हो सकते हैं। शरीर में विटामिन C की गंभीर कमी होने पर मसूड़ों से खून आने की समस्या हो सकती है।
  • इसके अलावा, खून पतला करने वाली कुछ दवाएं लेने वाले लोगों में भी खून आने का खतरा बढ़ सकता है।

bleeding gums causes and preventionbleeding gums causes and prevention

साल 2022 में International Journal of Environmental Research and Public Health में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, हांगकांग में मसूढ़ों से खून आना और पायरिया जैसी समस्याएं आम हैं। इस स्टडी से पता चला है कि कामकाजी उम्र के लगभग आधे लोगों ने मसूड़ों से खून आने की समस्या का सामना किया है।

कम नींद लेना, ज्यादा गर्म खाना खाना, ठीक से ब्रश न करना और डेंटिस्ट के पास जाने से कतराना जैसी आदतें इस समस्या को बढ़ाती हैं। जिन लोगों को मसूड़ों से खून आता है, खासकर जिन्हें पायरिया की समस्या है, उन्हें सही जानकारी और जागरुकता की जरूरत है ताकि वे अपने मसूड़ों की सेहत सुधार सकें।

इसे भी पढ़ें: अक्ल दाढ़ का दर्द या मसूड़ों में इंफेक्शन? डेंटिस्ट से जानिए दोनों में कैसे पहचानें अंतर

मसूड़ों से खून आने पर बचाव के लिए क्या करें?

डेंटल सर्जन डॉ. लोकेश बहादुर सिंह सलाह देते हैं कि मसूड़ों को हेल्दी रखने के लिए दिन में दो बार सॉफ्ट ब्रिसल वाले टूथब्रश से ब्रश करें। दांतों के बीच फंसे भोजन और प्लाक को हटाने के लिए नियमित रूप से फ्लॉस का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही, बैलेंस डाइट लें, जिसमें फल और सब्जियां पर्याप्त मात्रा में शामिल हों। अगर दांतों पर प्लाक सख्त होकर टार्टर बन गया है, तो उसे घर पर ब्रश करने से पूरी तरह हटाना संभव नहीं होता। ऐसे में डेंटिस्ट से प्रोफेशनल क्लीनिंग की जरूरत पड़ सकती है। मसूड़ों से बार-बार खून आने पर खुद से दवाएं लेने या केवल माउथवॉश के सहारे समस्या को दबाने के बजाय इसके कारण का पता लगाना बेहतर है।

इसे भी पढ़ें: लौंग चबाने से मुंह से जुड़ी इन 5 समस्याओं से मिलती है राहत

निष्कर्ष

मसूड़ों से बिना दर्द खून आना नॉर्मल समस्या समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह प्लाक जमने, मसूड़ों में सूजन, गलत तरीके से ब्रश करने या कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है। अगर ब्रश करते समय या खाना खाते हुए बार-बार खून आता है, तो डेंटिस्ट से जांच कराएं। समय पर कारण का पता लगने और सही देखभाल से मसूड़ों को हेल्दी रखने और समस्या को गंभीर होने से रोकने में मदद मिल सकती है।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या मसूड़ों से खून आने पर टूथब्रश करना बंद कर देना चाहिए?

    ब्रश करना बंद नहीं करना चाहिए। मुलायम ब्रिसल वाले ब्रश से हल्के हाथों से दांत साफ करें। लगातार खून आने पर डेंटिस्ट से सलाह लें।
  • क्या मसूड़ों से खून आने पर नमक-पानी से कुल्ला करना चाहिए?

    हल्के गुनगुने नमक-पानी से कुल्ला करने पर कुछ लोगों को अस्थायी आराम मिल सकता है लेकिन डेंटिस्ट से चेकअप जरूर करवाएं।
  • क्या दांतों की सफाई करवाना सुरक्षित है?

    हां, डेंटिस्ट की सलाह पर प्रोफेशनल क्लीनिंग कराना आमतौर पर सुरक्षित होता है। इससे दांतों पर जमा टार्टर हटाने में मदद मिलती है।

Read Next

→ चोट लगने के बाद कितने समय तक लग जाना चाहिए टिटनेस का इंजेक्शन? जानें डॉक्टर की राय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 23, 2026 11:30 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Lokesh Bahadur Singh