Sat Sep 26, 2026 | 11:31 PM IST

Medically Reviewed by Dr Lokesh Bahadur Singh , Sr. Consultant Dental Surgeon

क्या मुंह से बदबू आने की वजह कम पानी पीना भी हो सकती है? जानें डिहाइड्रेशन और मुंह की दुर्गंध का कनेक्शन

पानी की कमी से मुंह में लार कम बन सकती है, जिससे मुंह सूखने और सांसों की बदबू की समस्या बढ़ सकती है। यहां जानिए, डिहाइड्रेशन सांसों की बदबू के बीच क्या संबंध है और इससे कैसे बचें।
क्या मुंह से बदबू आने की वजह कम पानी पीना भी हो सकती है? जानें डिहाइड्रेशन और मुंह की दुर्गंध का कनेक्शनक्या मुंह से बदबू आने की वजह कम पानी पीना भी हो सकती है? जानें डिहाइड्रेशन और मुंह की दुर्गंध का कनेक्शन

क्या आपको कभी ऐसा लगता है कि दांतों को अच्छी तरह साफ करने और ब्रश करने के बावजूद सांसों से बदबू आ रही है? अगर हां, तो इसकी वजह सिर्फ दांतों या मसूड़ों की समस्या नहीं हो सकती। कई बार एक बहुत सामान्य सी आदत जैसे कि कम पानी पीना भी मुंह की दुर्गंध को बढ़ा सकती है। देहरादून के कैलाश हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट, डेंटल सर्जन डॉ. लोकेश बहादुर सिंह का कहना है कि लंबे समय तक बाहर रहना, ज्यादा पसीना आना या दिनभर काम में बिजी रहने के कारण कई लोग पर्याप्त पानी नहीं पी पाते।

इसके कारण शरीर में पानी की कमी होने पर मुंह सूखने लगता है और लार का प्रोडक्शन कम हो सकता है। यही बदलाव सांसों की बदबू का कारण बन सकती है। हालांकि, हर बार मुंह से बदबू का कारण डिहाइड्रेशन नहीं होता। दांतों में कैविटी, मसूड़ों की समस्या, जीभ पर जमा बैक्टीरिया, मुंह में इंफेक्शन और कुछ अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी मुंह की बदबू का कारण बन सकती हैं।

क्या पानी की कमी से मुंह से दुर्गंध आ सकती है?

डेंटल सर्जन डॉ. लोकेश बहादुर सिंह के अनुसार, हमारी लार मुंह को नम रखने के साथ-साथ भोजन के छोटे कणों और बैक्टीरिया को साफ करने में मदद करती है। जब मुंह सूखने लगता है, तो बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं और सांसों में बदबू पैदा करने का कारण बन सकते हैं।

  • मुंह में लार नेचुरल सफाई की तरह काम करती है। यह भोजन के अवशेषों को हटाने और मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को कंट्रोल करने में मदद करती है।
  • जब शरीर में पानी कम होता है, तो लार का प्रोडक्शन घट सकता है। इससे ड्राई माउथ यानी मुंह सूखने की समस्या हो सकती है। ऐसे में बैक्टीरिया और भोजन के अवशेष जमा होने से सांसों की बदबू बढ़ सकती है।
  • अगर आपको बार-बार प्यास लगती है, मुंह चिपचिपा या सूखा महसूस होता है और पेशाब का रंग सामान्य से गहरा है, तो शरीर में पानी की कमी हो सकती है।
  • डिहाइड्रेशन के साथ थकान, सिरदर्द और कमजोरी भी महसूस हो सकती है। ऐसे में पर्याप्त मात्रा में लिक्विड लेना जरूरी है।

साल 2021 में Journal of Oral Medicine and Pain में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन और मुंह की दुर्गंध के बीच सीधा संबंध है।

  • जब शरीर में पानी कम होता है, तो मुंह में लार बनना कम हो जाती है। लार हमारे मुंह को साफ रखने में मदद करती है, इसलिए इसकी कमी से जीभ पर मैल जमा होने लगता है और दुर्गंध पैदा करने वाली गैसों की मात्रा बढ़ जाती है।
  • इस रिसर्च में यह भी पाया गया कि डिहाइड्रेशन की स्थिति में दुर्गंध का लेवल सामान्य या ज्यादा पानी पीने की स्थिति की तुलना में काफी ज्यादा होता है।
  • इसलिए, ताजा सांस और अच्छी ओरल हेल्थ के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहना बेहद जरूरी है।

क्या ज्यादा पानी पीने से सांसों की बदबू दूर हो सकती है?

डेंटल सर्जन डॉ. लोकेश बहादुर सिंह का कहना है कि अगर सांसों की बदबू का कारण डिहाइड्रेशन और मुंह का सूखापन है, तो पर्याप्त पानी पीने से स्थिति में सुधार हो सकता है लेकिन हर बार बदबू की वजह पानी की कमी नहीं होती। मसूड़ों की बीमारी, दांतों में कैविटी, जीभ पर बैक्टीरिया की परत, मुंह का इंफेक्शन या कुछ डाइजेशन संबंधी समस्याएं भी सांसों की बदबू का कारण हो सकती हैं। इसलिए लगातार समस्या रहने पर सिर्फ पानी पीने पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।

Can Dehydration Cause Bad BreathCan Dehydration Cause Bad Breath

इसे भी पढ़ें: मुंह की बदबू और ओरल हेल्थ में सुधार के लिए घर पर बना लौंग का माउथवॉश कैसे बनाएं?

सांसों की बदबू से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखें?

डॉ. लोकेश बहादुर सिंह सलाह देते हैं कि दिनभर नियमित रूप से पानी पीते रहें और बहुत ज्यादा देर तक प्यास लगने का इंतजार न करें। दांतों को दिन में दो बार ब्रश करें और जीभ की सफाई भी करें। अगर मुंह बहुत सूखता है, तो लंबे समय तक मुंह खुला रखने से बचें। चाय-कॉफी और अन्य कैफीन युक्त ड्रिंक का ज्यादा सेवन भी कुछ लोगों में मुंह की ड्राईनेस बढ़ा सकता है।

कब डॉक्टर या डेंटिस्ट से सलाह लें?

डेंटल सर्जन डॉ. लोकेश बहादुर सिंह सलाह देते हैं कि अगर पर्याप्त पानी पीने और ओरल हाइजीन का ध्यान रखने के बावजूद सांसों की बदबू लंबे समय तक बनी रहती है, तो डेंटिस्ट से जांच करवाना बेहतर है। मसूड़ों से खून आना, दांतों में दर्द, लगातार मुंह सूखना, निगलने में परेशानी या मुंह में घाव जैसे लक्षण हों तो डॉक्टर से जांच जरूरी है।

निष्कर्ष

डिहाइड्रेशन और सांसों की बदबू के बीच कनेक्शन हो सकता है। शरीर में पानी की कमी होने पर लार कम बन सकती है, जिससे मुंह सूखता है और बैक्टीरिया के कारण बदबू बढ़ सकती है। पर्याप्त पानी पीना और अच्छी ओरल हाइजीन बनाए रखना मददगार हो सकता है। हालांकि, अगर सांसों की बदबू लगातार बनी रहती है, तो इसे केवल पानी की कमी मानकर नजरअंदाज न करें, क्योंकि इसके पीछे दांत, मसूड़ों या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या सुबह उठते ही मुंह से बदबू आना सामान्य है?

    सुबह कुछ समय के लिए सांसों में बदबू आना आम हो सकता है। रात में लार कम होने से मुंह में बैक्टीरिया और दुर्गंध पैदा करने वाले पदार्थ बढ़ सकते हैं।
  • जीभ पर सफेद परत क्यों बनती है?

    मुंह सूखने पर जीभ पर बैक्टीरिया और डेड सेल्स की परत ज्यादा दिखाई दे सकती है। लगातार सफेद परत रहने पर डॉक्टर या डेंटिस्ट से सलाह लेनी चाहिए।

Read Next

→ क्या गलत पोश्चर से रीढ़ की हड्डी हमेशा के लिए खराब हो सकती है? डॉक्टर से जानें कितना है खतरा

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 10, 2026 19:16 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Lokesh Bahadur Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content