Homemade Clove Mouthwash For Fresh Breath And Oral Health In Hindi: आज के समय में ज्यादातर लोग ओरल हेल्दी से जुड़ी किसी न किसी समस्या से परेशान रहते हैं, खासकर मुंह में बदबू आने, मसूड़ों से जुड़ी और दांतों में दर्द होने जैसी समस्याएं। ऐसे में इन समस्याओं से राहत के लिए लोग लौंग का इस्तेमाल करते हैं या कई तरह के उपायों को अपनाते हैं। बता दें, आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक और औषधीय गुणों से भरपूर लौंग में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका इस्तेमाल करने से मुंह से जुड़ी कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। ऐसे में मुंह की समस्याओं से राहत के लिए घर पर लौंग से माउथवॉश बनाया जा सकता है। आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता (Dr. Kiran Gupta, Yoga, Naturopathy, Nutrition and Ayurveda Specialist, Professor at Mewar University and Senior Physician at Naturopathy Hospital, Bapunagar, Jaipur) से जानें मुंह की बदबू और ओरल हेल्थ में सुधार के लिए घर पर माउथवॉश कैसे बनाएं?
अच्छी ओरल हेल्थ के लिए माउथवॉश कैसे बनाएं? - How To Make Mouthwash For Good Oral Health?
आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, औषधीय गुणों से भरपूर लौंग में अच्छी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल के गुण होते हैं। इसका इस्तेमाल करने से दांतों और मसूड़ों के स्वास्थ्य में सुधार करने, मुंह की बदबू से राहत देने और ओरल हेल्थ से जुड़ी अन्य समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। इसके लिए लौंग से माउथवॉश बनाया जा सकता है। आइए जानें बनाने के तरीके -
इसे भी पढ़ें: अमरूद के पत्तों से घर पर बनाएं नेचुरल माउथ वॉश, मुंह और दांतों को मिलेंगे फायदे
- इसके लिए 1 पैन में 1 कप पानी में डालें।
- अब इस पानी में 5-6 लौंग, आधा चम्मच सौंफ और चुटकीभर सेंधा नमक को डालकर 5-7 मिनट के लिए धीमी आंच पर उबालें।
- अब इस पानी को छानकर साफ बोतल में डालें और स्टोर कर लें।
- अब इसका इस्तेमाल माउथवॉश के रूप में सुबह और रात को सोने से पहले करें।
लौंग का माउथवॉश इस्तेमाल करने का तरीका - How To Use Clove Mouthwash In Hindi
- 1-2 चम्मच माउथवॉश को मुंह में लें और 30 से 40 सेकंड तक अच्छे से कुल्ला करें और फिर इसको थूक दें। ध्यान रहे, इसको निगलें नहीं।
- माउथवॉश करने के 15 से 20 मिनट तक कुछ न खाएं।
यह भी पढ़ें- मोरिंगा पाउडर से घर पर बनाएं नेचुरल माउथवॉश, मुंह की बदबू से मिलेगी राहत
लौंग माउथवॉश के फायदे - Benefits Of Clove Mouthwash In Hindi
आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता बताती हैं कि औषधीय गुणों से भरपूर लौंग में यूजेनॉल (Eugenol) नामक तत्व, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। इसके माउथवॉश का इस्तेमाल करने से मुंह से जुड़ी कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।
- लौंग के माउथवॉश का इस्तेमाल करने से मुंह में ताजगी देने में मदद मिलती है, जिससे मुंह की बदबू को दूर करने और ओरल हेल्थ में सुधार करने में मदद मिलती है।
- लौंग माउथवॉश में अच्छी मात्रा में एंटी-बैक्टीरियल के गुण होते हैं। ऐसे में इसका इस्तेमाल करने से मुंह के हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने और ओरल हेल्थ में सुधार करने में मदद मिलती है।
- लौंग माउथवॉश से मसूड़ों को मजबूती देने, सूजन कम करने और खून आने की समस्या से राहत देने में मदद मिलती है।
- दांतों के दर्द और सूजन को कम करने में सहायक होता है, साथ ही, लौंग माउथवॉश से दांतों का कैविटीज से बचाव करने में भी मदद मिलती है।
सावधानियां
- लौंग के माउथवॉश का इस्तेमाल सीमित मात्रा में करें।
- मसूड़ों के सेंसिटिविटी होने इस माउथवॉश का इस्तेमाल करने के लिए माउथवॉश को पानी में मिलाकर इस्तेमाल करें।
- मुंह में जलन होने, एलर्जी होने या परेशानी होने पर इसका इस्तेमाल करने से बचें।
- अधिक समस्या महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
निष्कर्ष
औषधीय गुणों से भरपूर लौंग के माउथवॉश का इस्तेमाल करने से मुंह की बदबू को कम करने, मसूड़ों की सूजन को कम करने, दांतों के दर्द को कम करने, दांतों का कैविटीज से बचाव करने, मुंह का इंफेक्शन से बचाव करने और मुंह के हानिकारक बैक्टीरिया को कम करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका इस्तेमाल करने से कोई भी परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें। दांतों से जुड़ी कोई भी समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 02, 2026 11:03 IST
Modified By : Priyanka Sharma Feb 02, 2026 11:03 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Kiran Gupta