Tue Oct 6, 2026 | 08:15 AM IST

Medically Reviewed by Dr Lokesh Bahadur Singh , Sr. Consultant Dental Surgeon

रोज ब्रश करते हैं फिर भी क्या आपको माउथवॉश की जरूरत है? डेंटिस्ट से जानें

दांतों और मसूड़ों की सफाई के लिए ब्रश करना जरूरी है, जबकि माउथवॉश मुंह की सफाई में अतिरिक्त मदद कर सकता है। जानें डेंटिस्ट के अनुसार माउथवॉश और ब्रश की सफाई में क्या अंतर है और कौन बेहतर है।
रोज ब्रश करते हैं फिर भी क्या आपको माउथवॉश की जरूरत है? डेंटिस्ट से जानेंरोज ब्रश करते हैं फिर भी क्या आपको माउथवॉश की जरूरत है? डेंटिस्ट से जानें

आजकल कई लोग माउथवॉश को ओरल हाइजीन का जरूरी हिस्सा मानते हैं, जबकि कुछ लोगों का सवाल होता है कि अगर दिन में दो बार अच्छी तरह ब्रश कर लिया जाए तो क्या माउथवॉश की जरूरत भी है? आखिर माउथवॉश और ब्रश करने में कौन बेहतर है? देहरादून के कैलाश हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट, डेंटल सर्जन डॉ. लोकेश बहादुर सिंह बताते हैं कि ब्रश दांतों की सतह पर जमा प्लाक और खाने के कणों को हटाने का तरीका है, जबकि माउथवॉश ओरल हाइजीन मेंटेन करने में मदद कर सकता है। आइए डॉक्टर लोकेश बहादुर सिंह से जानते हैं कि दांतों और मसूड़ों को हेल्दी रखने के लिए सही तरीका क्या है।

माउथवॉश Vs ब्रश

डेंटल सर्जन डॉ. लोकेश बहादुर सिंह के अनुसार, ओरल हाइजीन के लिए सबसे जरूरी बात नियमित और सही तरीके से दांतों की सफाई करना है। आमतौर पर सुबह और रात में फ्लोराइड टूथपेस्ट से ब्रश करना जरूरी माना जाता है। ब्रश को बहुत जोर से रगड़ने के बजाय हल्के हाथों से इस्तेमाल करना चाहिए। अगर माउथवॉश इस्तेमाल करना है, तो उसके लेबल पर दिए निर्देशों का पालन करें। किसी खास दांत या मसूड़ों की समस्या में डेंटिस्ट से पूछकर ही माउथवॉश चुनना बेहतर रहता है।

विशेषताएं टूथब्रश (Brushing) माउथवॉश (Mouthwash)
मुख्य काम दांतों की बाहरी, अंदरूनी और चबाने वाली सतहों के साथ-साथ मसूड़ों की लाइन से भोजन के अवशेषों और बैक्टीरिया को बाहर निकालना। मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को कम करना, सांसों की दुर्गंध को दूर भगाना और ओरल हाइजीन को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करना।
प्लॉक हटाने की क्षमता यह दांतों पर जमी चिपचिपी और हानिकारक प्लाक की परत को पूरी तरह से साफ करने का सबसे प्रभावी तरीका है। यह ब्रश की तरह दांतों पर चिपकी जिद्दी प्लाक की परत को हटाने में सक्षम नहीं होता है।
विकल्प  यह ओरल हाइजीन का अनिवार्य और मुख्य आधार है, जिसकी जगह कोई अन्य प्रोडक्ट नहीं ले सकता। यह ब्रशिंग का विकल्प बिल्कुल नहीं है, बल्कि इसे केवल एक अतिरिक्त देखभाल यानी सप्लीमेंट के रूप में देखा जाना चाहिए।
रोजाना उपयोग दांतों और मसूड़ों को कैविटी व अन्य बीमारियों से बचाने के लिए दिन में दो बार फ्लोराइड टूथपेस्ट से ब्रश करना हर व्यक्ति के लिए बेहद जरूरी है। यदि आप सही तरीके से ब्रश करते हैं, तो इसके बिना भी काम चल सकता है।
उपयोग कब और क्यों करें सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले नियमित रूप से हर दिन करना जरूरी है। सांसों की दुर्गंध, मसूड़ों की विशेष समस्या या डेंटिस्ट द्वारा किसी खास जरूरत के सुझाव पर ही इसका उपयोग किया जाना फायदेमंद होता है।
सावधानियां और सलाह ब्रश करते समय हमेशा हल्के हाथों का इस्तेमाल करना चाहिए ताकि दांतों की इनेमल और मसूड़ों को कोई नुकसान न पहुंचे। बाजार में कई तरह के माउथवॉश मिलते हैं, इसलिए अपनी समस्या के अनुसार किसी अच्छे डेंटिस्ट से सलाह लेकर ही सही माउथवॉश का चुनाव करना चाहिए।

साल 2012 में Dentistry Today में प्रकाशित रिव्यू के अनुसार, थेराप्यूटिक माउथवॉश का उपयोग दांतों की सिर्फ ब्रश से होने वाली सफाई की कमियों को पूरा करने में मदद करता है। यह मुंह के हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट करके या उन्हें आपस में चिपकने से रोककर दांतों पर प्लाक और बायोफिल्म को जमने से रोकता है। इससे मसूड़ों की सूजन को रोकने और उसका इलाज करने में बहुत मदद मिलती है। इस प्रकार, माउथवॉश मसूड़ों की बीमारियों से बचाव करने और मुंह की हेल्थ को बनाए रखने में एक बेहद अहम भूमिका निभाता है।

इसे भी पढ़ें: केमिकल वाले माउथवॉश की जगह अपनाएं ये 4 नेचुरल मुख शुद्धि के तरीके, सांसों की बदबू भी होगी दूर

Mouthwash vs BrushingMouthwash vs Brushing

दांतों को ब्रश करने का सही तरीका क्या है?

National Institute of Dental and Craniofacial Research में प्रकाशित जानकारी के अनुसार, दांतों को हेल्दी रखने के लिए फ्लोराइडयुक्त टूथपेस्ट का उपयोग करें, क्योंकि यह इनेमल को मजबूत बनाकर कैविटी से बचाता है।

  • ब्रश करते समय मसूड़ों की तरफ ब्रश को झुकाएं और जोर से रगड़ने के बजाय हल्के हाथों से छोटे और गोल घेरे में घुमाते हुए साफ करें।
  • दांतों की सभी सतहों और अपनी जीभ को अच्छी तरह साफ करना न भूलें।
  • इसके अलावा, जैसे ही आपके टूथब्रश के बाल यानी ब्रिसल्स खराब या मुड़े हुए नजर आएं, तुरंत नया ब्रश इस्तेमाल करें।
  • सही और नियमित देखभाल से आपके दांत लंबे समय तक सुरक्षित और मजबूत बने रहेंगे।

निष्कर्ष

माउथवॉश और ब्रश में तुलना करें तो दांतों की रोजाना सफाई के लिए ब्रश करना ज्यादा जरूरी है। माउथवॉश इसका विकल्प नहीं बल्कि जरूरत के अनुसार अतिरिक्त मदद देने वाला उपाय है। हेल्दी दांतों और मसूड़ों के लिए नियमित ब्रशिंग के साथ दांतों के बीच की सफाई, जीभ की सफाई और समय-समय पर डेंटल चेकअप पर भी ध्यान देना चाहिए।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • सुबह ब्रश करना ज्यादा जरूरी है या रात में?

    दोनों समय ब्रश करना जरूरी होता है। रात में ब्रश करने से दिनभर जमा हुए भोजन के कण और प्लाक हटाने में मदद मिलती है, इसलिए इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
  • क्या जोर लगाकर ब्रश करने से दांत ज्यादा साफ होते हैं?

    बहुत ज्यादा दबाव डालकर ब्रश करने से दांतों और मसूड़ों को नुकसान पहुंच सकता है।
  • क्या बच्चों को माउथवॉश इस्तेमाल करना चाहिए?

    बच्चों के लिए माउथवॉश का इस्तेमाल उम्र और प्रोडक्ट के प्रकार पर निर्भर करता है। छोटे बच्चों को बिना डॉक्टर या डेंटिस्ट की सलाह के माउथवॉश देना सही नहीं है।

Read Next

→ सोरायसिस की पहचान कैसे करें? जानें त्वचा और नाखूनों पर दिखने वाले मुख्य संकेत

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 12, 2026 17:15 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Aug 12, 2026 17:15 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Lokesh Bahadur Singh