Moringa Powder DIY Mouthwash: मोरिंगा पाउडर, मोरिंगा ओलीफेरा पेड़ की पत्तियों से बनाया गया एक पौष्टिक पाउडर है। मोरिंगा पत्तियों को सुखाकर और पीसकर तैयार किया गया यह पाउडर प्रोटीन, विटामिन (ए, सी, और ई), खनिज (कैल्शियम, पोटैशियम और आयरन) और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो इसे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद बनाते हैं।मोरिंगा पाउडर से बने माउथवॉश में नेचुरल एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो मुंह में बैक्टीरिया और कीटाणुओं को खत्म करने में मदद करते हैं। यह दांतों की सफाई में मदद करता है, जिससे पीलापन कम होता है और कैविटी जैसी समस्याएं दूर रहती हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से गम सेहत में सुधार होता है, सूजन और ब्लीडिंग की समस्या कम होती है। साथ ही, इसमें मौजूद प्राकृतिक खुशबू, से मुंह की बदबू दूर होती है और आपको फ्रेश महसूस होता है। मोरिंगा पाउडर में कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिससे दांत मजबूत होते हैं और सेंसिटिविटी की समस्या में राहत मिलती है। इस लेख में हम जानेंगे मोरिंगा पाउडर से माउथवॉश बनाने का तरीका, इस्तेमाल का तरीका और फायदे।
मोरिंगा पाउडर से माउथवॉश बनाने का तरीका- How to Make Moringa Powder DIY Mouthwash
सामग्री:
- मोरिंगा पाउडर
- 1 कप गुनगुना पानी
बनाने का तरीका:
- नेचुरल माउथवॉश बनाने की प्रक्रिया में सबसे पहले, एक कप गुनगुना पानी लें।
- उसमें 1 चमच मोरिंगा पाउडर डालें और अच्छे से मिला लें।
- इसके बाद, अगर आप चाहें तो इसमें 1/2 चम्मच नमक मिला सकते हैं, जो दांतों की सफाई में मदद करता है।
- इसे अच्छे से मिलाकर माउथवॉश तैयार कर लें।
इस्तेमाल का तरीका:
- तैयार किए गए नेचुरल माउथवॉश को दिन में दो से तीन बार इस्तेमाल करें।
- सबसे पहले मुंह को पानी से अच्छी तरह से धो लें और फिर माउथवॉश को मुंह में लेकर लगभग 30 सेकंड तक घुमाएं।
- फिर इसे थूक दें और किसी भी तरह के गंदे बैक्टीरिया को बाहर निकालने के लिए मुंह को गुनगुने पानी से धो लें।
- यह तरीका खासतौर पर भोजन के बाद और सोने से पहले फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें- मुंह की बदबू दूर करने के लिए आम के पत्तों से बनाएं नेचुरल माउथवॉश, जानें इस्तेमाल का तरीका
ओरल हेल्थ के लिए मोरिंगा पाउडर के फायदे- Moringa Powder Benefits For Oral Health
- मोरिंगा पाउडर में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं, जिससे दांतों में पीलापन और कैविटी जैसी समस्याएं दूर होती हैं।
- मोरिंगा पाउडर मसूड़ों के लिए भी फायदेमंद है। यह मसूड़ों में सूजन और ब्लीडिंग को रोकता है, जिससे मसूड़े स्वस्थ रहते हैं।
- मोरिंगा पाउडर मुंह की बदबू को दूर करता है और इसे इस्तेमाल करने से फ्रेशनेस महसूस होती है।
- मोरिंगा में कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन जैसे तत्व होते हैं, जो दांतों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं और ओरल सेंसिटिविटी को कम करते हैं।
- मोरिंगा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मुंह में किसी भी प्रकार की सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
मोरिंगा पाउडर से बने माउथवॉश का इस्तेमाल आपके ओरल हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। इसके एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सिडेंट गुण इसे एक असरदार माउथवॉश बनाते हैं।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।