Homemade Mouthwash: ओरल हेल्थ को सही रखने के लिए माउथवॉश का इस्तेमाल जरूरी है। मुंह के रोगों को माउथवॉश से दूर किया जा सकता है। माउथवॉश की मदद से मुंह के उन बैक्टीरिया को कम करने में मदद मिलती है, जो ब्रश करने के बाद भी साफ नहीं होते। मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए माउथवॉश का इस्तेमाल फायदेमंद माना जाता है। माउथवॉश का इस्तेमाल करने से मुंह के छालों की समस्या को कम करने में भी मदद मिलती है। इस लेख में हम जानेंगे माउथवॉश को घर पर बनाने का तरीका। माउथवॉश को बनाने के लिए आपको केवल एक इंग्रीडिएंट की जरूरत होगी और वह है एप्पल साइडर विनेगर। सेब के सिरके में रोगाणुरोधी गुण और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। आगे जानेंगे एप्पल साइडर विनेगर से माउथवॉश बनाने का सही तरीका।
सेब के सिरके से ऐसे बनाएं माउथवॉश- How to Make Mouthwash With Apple Cider Vinegar
- एप्पल साइडर विनेगर बनाने के 1 से 2 टेबलस्पून एप्पल साइडर विनेगर को 1 कप पानी में मिलाएं।
- आप चाहें तो विनेगर के साथ पिपरमिंट ऑयल को भी मिक्स कर सकते हैं।
- माउथवॉश का इस्तेमाल अपनी सुविधा के मुताबिक कर सकते हैं।
- एप्पल साइडर विनेगर की सीमित मात्रा का प्रयोग करें। इसकी ज्यादा मात्रा दांतों को खराब कर सकती है।
सेब के सिरके से बने माउथवॉश के फायदे- Apple Cider Vinegar Mouthwash Benefits
- सेब के सिरके में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। इन्फेक्शन दूर करने के लिए आप सिरके से बना माउथवॉश इस्तेमाल कर सकते हैं।
- डेंटल प्लॉक की समस्या दूर करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- ओरल हेल्थ के लिए सेब के सिरके का माउथवॉश फायदेमंद माना जाता है। मुंह की बदबू का इलाज करने के लिए सेब के सिरके का माउथवॉश असरदार माना जाता है।
इसे भी पढ़ें- माउथवॉश इस्तेमाल करने के दौरान क्या करें और क्या नहीं? जानें डॉक्टर से
माउथवॉश को खाने का सही तरीका- How to Use Mouthwash
- माउथवॉश को इस्तेमाल करने से पहले दांतों को अच्छी तरह से ब्रश करें।
- फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट का इस्तेमाल करने के तुरंत बाद माउथवॉश का इस्तेमाल न करें।
- माउथवॉश को मेजरिंग कप की मदद से नापें और इस्तेमाल करें।
- माउथवॉश का इस्तेमाल करने के आधे घंटे बाद तक किसी चीज का सेवन न करें।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version