मुंह की बदबू दूर करने के ल‍िए आम के पत्तों से बनाएं नेचुरल माउथवॉश, जानें इस्‍तेमाल का तरीका

आम के पत्तों से बना माउथवॉश फायदेमंद होता है क्‍योंक‍ि इसमें मौजूद एंटीबैक्‍टीर‍ियल गुण, दांत और ओरल हेल्‍थ को बीमार होने से बचाते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
मुंह की बदबू दूर करने के ल‍िए आम के पत्तों से बनाएं नेचुरल माउथवॉश, जानें इस्‍तेमाल का तरीका


Homemade Mouthwash With Mango Leaves: आम के पत्तों में एंटीबैक्‍टीर‍ियल गुण होते हैं। इससे बनने वाले माउथवॉश का इस्‍तेमाल करने से मुंह में बैक्‍टीर‍िया के संक्रमण को रोकने में मदद म‍िलती है। इस गुण की मदद से दांत और मसूड़ों को स्‍वस्‍थ रखा जा सकता है। आम के पत्तों की मदद से मुंह की सफाई होती है और ताजगी बनी रहती है। आम के पत्तों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो मसूड़ों की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। आम के पत्तों से बना माउथवॉश मुंह की सफाई में मदद करता है। यह मुंह के बैक्टीरिया को खत्‍म करता है और दांतों पर प्लाक जमने से रोकता है। आम के पत्तों से बने माउथवॉश को करने से मुंह की बदबू से छुटकारा, तो म‍िलता ही है साथ ही दांत के दर्द में भी आराम म‍िलता है। आगे लेख में जानेंगे आम के पत्तों से माउथवॉश बनाने का तरीका और इसे इस्‍तेमाल करने का सही तरीका।

homemade mouthwash recipe

आम के पत्तों से माउथवॉश कैसे बनाएं?- How to Make Mango Leaves Mouthwash

आम के पत्तों से माउथवॉश बनाने का तरीका बेहद आसान है- 

सामग्री:

  • 15 से 20 ताजे आम के पत्ते
  • 2 कप पानी 

विधि:

  • सबसे पहले, ताजे आम के पत्तों को अच्छे से धो लें ताकि उन पर लगी धूल और गंदगी हट जाए।
  • एक बर्तन में 2 कप पानी लें और उसमें साफ किए हुए आम के पत्ते डालें।
  • इसे गैस पर रखें और पानी को उबालें। पत्तों को धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक उबालते रहें।
  • उबालने के बाद, मिश्रण को ठंडा होने दें। ठंडा होने पर इसे एक छलनी की मदद से छान लें ताकि केवल तरल बचा रहे और पत्ते अलग हो जाएं।
  • इस छाने हुए पानी को एक साफ बोतल या कंटेनर में स्टोर करें। इसे आप फ्रिज में रख सकते हैं ताकि यह ताजा बना रहे।

माउथवॉश का इस्‍तेमाल कैसे करें?- How to Use Mango Leaves Mouthwash

  • माउथवॉश का इस्‍तेमाल दिन में दो बार, सुबह और रात को ब्रश करने के बाद करें।
  • लगभग 30 सेकंड के लिए इस माउथवॉश को मुंह में रखें और गरारे करें।
  • फिर इसे थूक दें। माउथवॉश को निगलें नहीं।
  • अगर आप चाहें, तो इस माउथवॉश में थोड़ी सी मात्रा में पुदीना तेल म‍िलाएं ताकि इसका प्रभाव और अधिक बढ़ सके।
  • इस माउथवॉश का नियमित इस्‍तेमाल करने से मुंह की दुर्गंध, मसूड़ों की सूजन और अन्य ओरल समस्याओं से बचने में मदद म‍िलेगी। 

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

image credit: healthiersteps.com

Read Next

हार्मोन्स को बैलेंस करने में असरदार हैं ये 5 घरेलू नुस्खे, जानें किस हार्मोन के लिए क्या अपनाएं

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version