आयुर्वेद में शरीर को हेल्दी रखने के लिए कई तरह के उपाय बताए गए हैं। इन्हीं में से एक है सुबह खाली पेट तेल से कुल्ला करना, जिसे ऑयल पुलिंग कहा जाता है। आयुर्वेद में इसे मुंह और दांतों की सफाई के लिए एक आयुर्वेदिक प्रक्रिया माना जाता है। सुबह उठकर ब्रश करने से पहले ऑयल पुलिंग करना पसंद करते हैं। ऑयल पुलिंग के लिए लोग कई तरह के तेल का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन सबसे बेहतर ऑयल कौन-सा है इसे लेकर कंफ्यूज रहते हैं। ऐसे में आइए इस लेख में हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि आयुर्वेद के अनुसार किस तेल से ऑयल पुलिंग करना चाहिए?
आयुर्वेद के अनुसार सुबह किस तेल से कुल्ला करना चाहिए?
डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, आयुर्वेद में तेल से कुल्ला करने के लिए मुख्य रूप से तिल के तेल का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, नारियल का तेल भी उपयोगी हो सकता है।
- तिल का तेल- आयुर्वेद में तिल ते तेल को दांतों और मसूड़ों की देखभाल के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है।
- नारियल तेल- नारियल तेल हल्का और स्वाद में हल्का मीठा होता है। कई लोग इसे ऑयल पुलिंग के लिए पसंद करते हैं। इसमें मौजूद लॉरिरक एसिड के कारण इसके एंटीमाइक्रोबियल गुण भी ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।
- सरसों का तेल- कुछ घरेलू नुस्खों में सरसों के तेल का इस्तेमाल मसूड़ों की देखभाल के लिए किया जाता है। हालांकि, ऑयल पुलिंग के लिए इसका इस्तेमाल करने से पहले डेंटिस्ट से कंसल्ट करना बेहतर होता है।
साल 2017 में International Journal of Health Sciences में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, ऑयल पुलिंग के लिए तिल के तेल का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। इसमें सेसामिन, सेसामोलिन और सेसामिनोल जैसे पोषक लिग्नन्स, विटामिन ई, और जरूरी फैटी एसिड होते हैं। इसके एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मसूड़ों के टिश्यू को नुकसान से बचाते हैं और यह सांसों की बदबू को दूर करने के साथ-साथ दांतों में कैविटी पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करने में ज्यादा प्रभावी।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में जरूर करें ऑयल पुलिंग, मिलेंगे कई फायदे
सुबह तेल से कुल्ला करने के फायदे
डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि सुबह ऑयल पुलिंग करने से आपको कुछ फायदे मिल सकते हैं, जिनमें शामिल हैं-
- मुंह की सफाई में फायदेमंद। तेल को मुंह में रखकर थोड़ी देर घुमाने से कुछ फूड्स के अवशेष और बैक्टीरिया हटाने में मदद मिल सकती है।
- ऑयल पुलिंग करवाने से सांस से आने वाली बदबू को कम करने में मदद मिल सकती है। मुंह में मौजूद बैक्टीरिया सांसों की बदबू का एक बड़ा कारण हो सकते हैं।
- ऑयल पुलिंग करने से मसूड़ों को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है। ऑयल पुलिंग करने से मसूड़ों की सूजन और प्लाक में कमी देखी गई है।
- तेल से कुल्ला करने के बाद कुछ लोगों को मुंह साफ और ताजा महसूस होता है।
best-oil-for-Oil-pulling-in-The-Morning
तेल से कुल्ला करने का सही तरीका
डॉ. श्रेय शर्मा ने बताया कि अगर आप सुबह तेल से कुल्ला करना चाहते हैं, तो इन आसान स्टेप्स को अपना सकते हैं।
- सुबह उठकर सबसे पहले मुंह को नॉर्मल पानी से साफ कर लें।
- इसके बाद एक छोटा चम्मच तिल का तेल या नारियल का तेल लें।
- तेल को मुंह में डालकर धीरे-धीरे दांतों के आस-पास घुमाएं।
- शुरुआत में 2 से 5 मिनट तक ऐसा करें। सही महसूस होने पर आप थोड़ा समय बढ़ा सकते हैं।
- तेल को निगलने से बचने की कोशिश करें और इसे कूड़ेदार या सिंक में थूक दें।
- इसके बाद पानी से अच्छी तरह कुल्ला कर लें।
- फिर फ्लोराइड से भरपूर टूथपेस्ट से ब्रश कर लें।
इसे भी पढ़ें: अगर कैविटी का इलाज न कराया जाए तो क्या होगा? ओरल हेल्थ एक्सपर्ट से जानें
ऑयल पुलिंग करते समय इन सावधानियों का रखें ध्यान
डॉ. श्रेय शर्मा के मुताबिक, तेल से ऑयल पुलिंग करना आमतौर पर हेल्दी माना जाता है, लेकिन इसे करने के दौरान कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी हैं।
- ऑयल पुलिंग के दौरान तेल को कभी भी निगलें नहीं।
- छोटे बच्चों को ऑयल पुलिंग न करवाएं, क्योंकि तेल सांस की नली में जाने का खतरा हो सकता है।
- तेल को मुंह में बहुत जोर से घुमाने से बचें।
- तेल से एलर्जी होने पर उसका इस्तेमाल करना बंद कर दें।
- मसूड़ों से खून आने, दांतों में दर्द या इंफेक्शन होने पर डेंटिस्ट से कंसल्ट करें।
- ब्रश और फ्लॉसिंग की जगह ऑयल पुलिंग का इस्तेमाल करने से बचें।
निष्कर्ष
आयुर्वेद के अनुसार सुबह तेल से कुल्ला करने के लिए तिल का तेल एक बेहतरीन विकल्प है। वहीं, नारियल तेल भी ऑयल पुलिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इस प्रक्रिया से मुंह की सफाई और सांसों की दुर्गंध कम करने में कुछ मदद मिल कती है। अगर आप सुबह के रूटीन में ऑयल पुलिंग करना चाहते हैं तो शुद्ध और खाने वाले तेल का ही इस्तेमाल करें। इसके साथ ही ओरल हेल्थ को बेहतर रखने के लिए नियमित ब्रशिंग, फ्लॉसिंग और दांतों की जांच करवाना जरूरी है।
Image Credit: Freepik
FAQ
ऑयल पुलिंग कितनी देर करनी चाहिए?
ऑयल पुलिंग रोजाना सुबह खाली पेट 10 से 15 मिनट करनी चाहिए। शुरुआत में आप इसे 5 मिनट से शुरू कर सकते हैं।ऑयल पुलिंग किसे नहीं करनी चाहिए?
5 साल से छोटे बच्चों को, मुंह में छाले, गंभीर मसूड़ों की समस्या या तेल से एलर्जी वाले लोगों को ऑयल पुलिंग नहीं करनी चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
