Fri Sep 11, 2026 | 09:13 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

सर्दियों में जरूर करें ऑयल पुलिंग, मिलेंगे कई फायदे

सर्दियों में भी ऑयल पुलिंग करने से ओरल हेल्थ और स्वास्थ्य को कई तरह से फायदे मिल सकते हैं, आइए जानते हैं सर्दियों में ऑयल पुलिंग के फायदों के बारे में- 

Oil Pulling Benefits in Hindi: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही बीमारियों का जोखिम भी बढ़ जाता है। सर्दियों में हमारा शरीर कई तरह के बदलावों से गुजरता है। ठंड के कारण स्किन, होंठ, दांत-मसूड़ों और गाल सूखने की समस्या भी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। इतना ही नहीं, इस मौसम में इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो जाती है, जिसके कारण आप बार-बार बीमार पड़ने लगते हैं। ऐसे में आयुर्वेद में ऑयल पुलिंग को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ऑयल पुलिंग की तकनीक सदियों से भारत में इस्तेमाल की जा रही है, जो मुंह के स्वास्थ्य से लेकर शरीर को डिटॉक्स करने तक कई स्वास्थ्य फायदों के लिए जाना जाता है। ऐसे में आइए आज के इस लेख में हम हरियाणा के सिरसा में स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि सर्दियों में ऑयल पुलिंग करने के क्या फायदे हैं?

ऑयल पुलिंग क्या है? - What is Oil Pulling in Hindi?

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार ऑयल पुलिंग का मतलब है खाने वाले तेल जैसे नारियल तेल, तिल का तेल या सूरजमुखी के तेल को मुंह में लेकर 5 से मिनट तक मुंह में घुमाना है और फिर बाहर थूक देना है। ऐसा माना जाता है कि ऑयल पुलिंग की प्रक्रिया करने से मुंह में जमा हानिकारक बैक्टीरिया, टॉक्सिन्स और गंदगी को तेल के साथ खींचकर बाहर निकाल देती है।

सर्दियों में ऑयल पुलिंग के फायदे - Benefits Of Oil Pulling in Winter in Hindi

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि सर्दियों में ऑयल पुलिंग करने से सेहत को कई तरह के फायदे (thand me oil pulling ke fayde) मिल सकते हैं, जैसे-

1. सर्दियों में ड्राई माउथ की समस्या से राहत

ठंड के मौसम में कई लोगों को प्यास कम लगती है, जिससे शरीर में पानी की कमी के कारण मुंह सूखने की समस्या होने लगती है। ड्राई माउथ में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ने लगते हैं, जिससे बदबू और इंफेक्शन का जोखिम बढ़ जाता है। ऑयल पुलिंग करने से मुंह को नेचुरल तरीके से मॉइश्चराइज करने में मदद मिलती है, जिससे ड्राइनेस और उससे जुड़ी समस्याओं को कम किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: हल्दी और सरसों के तेल से ऑयल पुलिंग करने के फायदे, एक्सपर्ट से जानें

2. इम्यूनिटी बढ़ाता है

सर्दियों में बीमारियां बढ़ जाती है, सर्दी, खांसी, गले में खराश और वायरल इंफेक्शन का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में ऑयल पुलिंग करने से मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया और टॉक्सिन्स को कम करने में मदद मिल सकती है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। यह शरीर के डिटॉक्सिफिकेशन की प्रक्रिया को भी बढ़ाता है।

3. दांत और मसूड़ों की सुरक्षा

ठंड के मौसम में मसूड़े सिकुड़ने लगते हैं, जिससे उनमें सूजन, दर्द और खून आने जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऑयल पुलिंग करने से मसूड़ों को पोषण मिलता है, सूजन कम होती है, जिंजीवाइटिस और पायरिया से बचाव होता है, दांतों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इसका नियमित इस्तेमाल आपके मसूड़ों के ऊपर एक सुरक्षात्मक परत बनाकर उन्हें ठंड के प्रभाव से बचाने में मदद करता है।

4. सर्दियों में बदबूदार सांस की समस्या से राहत

सर्दियों में ड्राइनेस और बैक्टीरिया के बढ़ने के कारण मुंह से बदबू आने की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में ऑयल पुलिंग करने से तेल मुंह में जाकर बैक्टीरिया को खींचता है और बदबू पैदा करने वाले तत्वों को खत्म करता है। नियमित रूप से ब्रीदिंग फ्रेश बनाए रखने में मदद मिलती है।

01 (39)

5. स्किन के लिए फायदेमंद

सर्दियों में हवा में नमी के कारण स्किन रूखी, फटी और बेजान दिखने लगती है। आयुर्वेद के अनुसार, मुंह के अंदर जमे टॉक्सिन शरीर में घुसकर स्किन की स्थिति को प्रभावित करते हैं। ऑयल पुलिंग शरीर से टॉक्सिन्स निकालकर स्किन के निखार को बढ़ाने, पिंपल्स और एक्ने कम करने और ग्लो बढ़ाने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: क्या ऑयल पुलिंग आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद है? एक्सपर्ट से जानें

ऑयल पुलिंग कैसे करें? - How To Do Oil Pulling in Hindi?

ऑयल पुलिंग करना बहुत आसान है। इसे करने के लिए आप-

  • सुबह खाली पेट 1 चम्मच नारियल तेल या अपनी पसंद का कोई भी तेल लें।
  • तेल को मुंह में लेकर 5 से 10 मिनट तक धीरे-धीरे मुंह में घुमाएं।
  • ध्यान रहे आपको तेल को निगलना नहीं है।
  • समय पूरा होने के बाद सारा तेल बाहर थूक दें।
  • इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें।
  • इसके बाद अपने दांतों को ब्रश कर लें।

निष्कर्ष

सर्दियों में ऑयल पुलिंग करने से आपको कई तरह के फायदे मिल सकते हैं। इससे न सिर्फ दांत और मसूड़ों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है, बल्कि इम्यूनिटी भी मजबूत होती है और स्किन भी हेल्दी रहती है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • दांतों के लिए ऑयल पुलिंग कैसे करें?

    ऑयल पुलिंग के दौरान तेल को दांतों के बीच और पूरे मुंह में 10 से 20 मिनट तक यहां-वहां करें। पुलिंग करने के बाद जब तेल पतला हो जाए तो उसे थूक दें। खींचने के बाद तेल को कभी भी निगलें नहीं, क्योंकि वह बैक्टीरिया से भरपूर होता है।
  • नारियल तेल से ऑयल पुलिंग करने के क्या फायदे हैं?

    नारियल तेल से ऑयल पुलिंग करने से मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को कम करने में मदद मिलती है, जिससे सांस को ताजा बनाया जा सकता है। सांसों के साथ-साथ दांतों को भी बेहतर रखने में मदद मिलती है। नियमित रूप से नारियल तेल से ऑयल पुलिंग करने से दांत मजबूत होते हैं।
  • क्या रोज ऑयल पुलिंग करनी चाहिए?

    जी हां, आप रोजाना ऑयल पुलिंग कर सकते हैं, क्योंकि इससे आपको कई तरह के फायदे मिल सकते हैं, जिससे मुंह की बदबू को दूर करना, दांत साफ करना और मसूड़ों को मजबूत बनाना शामिल है। 

Read Next

जरूर पिएं ये 3 आयुर्वेदिक चाय, हार्मोनल असंतुलन को कंट्रोल करने में मिलेगी मदद

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 05, 2025 13:00 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Dec 05, 2025 13:00 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content