Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

क्या सर्दियों में मूंगफली का तेल शरीर पर लगा सकते हैं? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें सच्चाई

Is It Safe To Use Peanut Oil Good For Skin During Winter: सर्दियों में मूंगफली का तेल शरीर पर लगाना फायदेमंद होता है। इससे स्किन को कई तरह के लाभ मिलते हैं। जानें, इनके बारे में विस्तार से।

Can We Use Peanut Oil For Skin: दिनों दिन सर्दियां बढ़ रही हैं। इन दिनों हवा में नमी की कमी होती है, जिसकी वजह से हमारी त्वचा रूखी और बेजान नजर आने लगती है। ड्राई स्किन की प्रॉपर केयर न किया जाए, तो इचिंग, इर्रिटेशन जैसी कई समस्याएं हो जाती हैं। कई लोग ड्राइनेस से निपटने के लिए अपनी त्वचा पर मॉइस्चराइजर का यूज करते हैं। कुछ लोग सरसों का तेल लगाते हैं। ऐसे  लोगों की भी कमी नहीं है, सर्दियों में मूंगफली का तेल लगाना पसंद करते हैं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या वाकई सर्दियों में मूंगफली का तेल लगाना सही होता है? आइए, जानते हैं इस बारे में सिरसा के रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) क्या बताते हैं।

क्या सर्दियों में मूंगफली का तेल शरीर पर लगा सकते हैं?- Is Peanut Oil Good For Skin During Winter

is peanut oil good for skin during winter 01 (11)

निश्चित रूप से सर्दियों में मूंगफली का तेल लगाया जा सकता है। ऐसा इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इसमें मॉइस्चराइजर होता है, यह विटामिन-ई का अच्छा स्रोत है, फैटी एसिड से भरपूर है। ये सभी तत्व ड्राई स्किन के लिए लाभकारी होते हैं। यही नहीं, मूंगफी का तेल लगाने से स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर मजबूत होती है, जो कि स्किन को डैमेज होने से रोकती है। इसकी वजह से स्किन की इंफ्लेमेशन यानी सूजन दूर होती है, स्किन सॉफ्ट होती है और यह चिपचिपी भी नहीं है। इस तरह देखा जाए, तो सर्दियों में स्किन पर मूंगफली का तेल लगाना पूरी तरह सेफ होता है।  वहीं अगर हम आयुर्वेद की मानें, शीत ऋतु को वात ऋतु भी माना जाता है। मूंगफली का तेल प्राकृतिक रूप से तैलीय और उष्ण  (गर्म करने वाले) गुण सीधे स्किन को लाभ पहुंचाते हैं। इससे शरीर और त्वचा को बहुत जरूरी नमी और गर्मी मिलती है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में चाहिए ड्राई स्किन से छुटकारा? इन 5 तरीकों से इस्तेमाल करें मूंगफली का तेल

सर्दियों में मूंगफली का तेल लगाने के फायदे- Peanut Oil Benefits For Skin

vitamin b12 supplement benefits for skin 01 (9)

स्किन हाइड्रेट होती हैः मूंगफली के तेल में ओलिक एसिड और फैट होता है। नियमित रूप से इसका उपयोग करने से स्किन की ड्राइनेस दूर हो जाती है, जिससे स्किन सॉफ्ट होती है। मूंगफली के तेल में ऐसे तत्व भी होते हैं, जो स्किन को हाइड्रेट करने के लिए जाने जाते हैं।

मॉइस्चर ब्लॉक होती हैः मूंगफली के तेल में मौजूद पोषक तत्व हमारी स्किन के मॉइस्चर को ब्लॉक करने में मदद करते हैं। इससे स्किन का वॉटर लॉस नहीं होता है, जो कि स्किन को ड्राई होने से रोकती है।

इरिटेशन में कमीः सर्दियों में स्किन का ड्राई होना और उसमें इचिंग होना एक कॉमन समस्या होती है। ऐसे में अगर आप नियमित रूप से मूंगफली का तेल अपने शरीर में उपयोग करते हैं, तो इसकी वजह से स्किन इरिटेशन दूर होती है, रेडनसे और रैशेज में भी कमी आती है।

इलास्टिसिटी में सुधारः यह बात आप सभी जानते होंगे कि जैसे-जैसे सर्दियां बढ़ेंगी, ड्राइनेस बढ़ेगी। अगर स्किन की केयर न की जाए, तो स्किन अपनी नेचुरल इलास्टिसिटी को खो देता है। यह स्किन के लिए सही नहीं है। वहीं, मूंगफली के तेल से न सिर्फ स्किन का लचीलापन बना रहता है, बल्कि एक्जिमा जैसी स्किन कंडीशन में भी आराम मिलता है।

इसे भी पढ़ें: Winter Skin Care: ठंड में ड्राई स्किन का रामबाण इलाज है देसी घी, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए इसके फायदे

निष्कर्ष

मूंगफली के तेल का उपयोग आप निश्चित रूप से सर्दियों के दिनों में अपनी स्किन पर कर सकते हैं। इससे स्किन हाइड्रेट होती है, स्किन की इलास्टिसिटी बनी रहती है, जिससे कम उम्र में झुर्रियां और झाइयों की समस्या में कमी आती है। यहां तक कि स्किन को मॉइस्चराइज करने और हाइड्रेट रखने के लिए भी मूंगफली का तेल काफी कारगर तरीके से काम करता है। हां, अगर आपको मूंगफली से एलर्जी है, तो बेहतर है कि आप इसका उपयोग करने से बचें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • सर्दियों में शरीर पर कौन सा तेल लगाना चाहिए?

    सर्दियों में ऐसे तेल लगाएं, जिससे स्किन हाइड्रेट और मॉइस्चराइज रहती है। सरसों, नारियल और तिल का तेल इसके लिए सबसे अच्छे विकल्प हैं। इन तेलों से मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होती है, जो कि स्किन को नॉरिश करते हैं।
  • मूंगफली का तेल गर्म होता है या ठंडा?

    मूंगफली का तेल की तासीर गर्म होती है। इसका उपयोग करने से शरीर में गर्मी पैदा होती है। इसे न सिर्फ त्वचा पर लगाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, बल्कि खाने में भी किया जाता है।
  • मूंगफली के तेल से मालिश करने के फायदे क्या हैं?

    मूंगफली के तेल से शरीर की मालिश करने से कई तरह के लाभ होते हैं, जो स्किन ड्राइनेस दूर होती है, इचिंग में कमी आती है और इर्रिटेशन की समस्या भी दूर होती है।

Read Next

सर्दियों में त्रिफला का पानी पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें कैसे करना है डाइट में शामिल

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 08, 2025 13:34 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 08, 2025 13:34 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 08, 2025 13:34 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content