Fri Sep 11, 2026 | 08:43 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

सर्दियों में रात को सोने से पहले ड्राई स्किन पर क्या लगाएं? डॉक्टर से जानें

सर्दियों में ड्राई स्किन की देखभाल करना बहुत जरूरी होता है। इसलिए, रात को सोने से पहले स्किन को मॉइश्चराइज करना चाहिए। ऐसे में आप रात को सोने से पहले अपनी स्किन पर किन चीजों को लगा सकते हैं, आइए जानते हैं?

सर्दियों में ठंडी हवा, नमी की कमी और गर्म पानी से नहाने के कारण इस मौसम में ड्राई स्किन की समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है। सर्द हवाओं और मौसम में नमी की कमी के कारण हमारी स्किन का मॉइश्चारज भी कम हो जाता है। इस मौसम में ड्राई स्किन, खिंचाव, खुजली और कभी-कभी स्किन के फटने की समस्या काफी बढ़ जाती है। रात को सोने से पहले सही चीज स्किन पर लगाने से ड्राई स्किन की समस्या से राहत मिल सकती है। रात के समय आप जो भी अपनी स्किन पर लगाते हैं वो आपकी स्किन को रिपेयर होने में मदद करता है। ऐसे में सर्दियों में ड्राई स्किन से राहत पाने के लिए रात को सोने से पहले आप अपनी स्किन पर क्या लगा सकते हैं, आइए इस बारे में हरियाणा के सिरसा में स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं?

सर्दियों में रात में ड्राई स्किन पर क्या लगाना चाहिए?

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार अगर आप सर्दियों में सोने से पहले कुछ ऐसी चीजों को स्किन पर लगाने से स्किन को हेल्दी, ग्लोइंग और नमी युक्त रखने में मदद कर सकते हैं।

1. नारियल तेल

सर्दियों में नारियल तेल का इस्तेमाल बहुत ज्यादा किया जाता है। इस तेल में फैटी एसिड होते हैं, जो स्किन को गहराई तक नमी पहुंचाने में मदद करता है। स्किन पर इसका इस्तेमाल करने से त्वचा मुलायम और स्मूथ होती है, ड्राइनेस और खुजली कम होती है और यह हल्का एंटी-बैक्टीरियल प्रभाव होता है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में रूखी और ड्राई स्किन से हैं परेशान? इन 4 चीजों को नेचुरल मॉइश्चराइजर के रूप में करें इस्तेमाल

नारियल तेल कैसे लगाएं?

सर्दियों में आप नारियल तेल का इस्तेमाल रात को सोने से पहले कर सकते हैं। इसे अपनी स्किन पर लगाने के लिए नारियल तेल को हल्का सा गुनगुना करके हल्के हाथों से मसाज कर सकते हैं। बहुत ज्यादा तेल लगाने से बचें, क्योंकि इससे आपकी स्किन चिपचिपी हो सकती है।

2. शिया बटर

सर्दियों में रात को सोने से पहले शिया बटर त्वचा पर लगाना भी फायदेमंद माना जाता है। शिया बटर बहुत ही रिच और क्रीमी होता है, जो ड्राई स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। स्किन पर शिया बटर लगाने से त्वचा गहराई से हाइड्रेट होती है, फटी और रूखी स्किन को रिपेयर करने में मदद मिलती है और लंबे समय तक स्किन मॉइश्चराइज रहता है।

शिया बटर कैसे लगाएं?

सर्दियों में ड्राई स्किन की समस्या से राहत पाने के लिए आप थोड़ी-सी मात्रा में इसे अपनी हथेलियों में लेकर रगड़ लें, ताकि ये पिघल जाए और फिर ड्राई स्किन पर लगाकर रातभर के लिए स्किन को छोड़ दें।

3. विटामिन ई ऑयल

विटामिन ई ऑयल भी ड्राई स्किन के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है, जो स्किन को रिपेयर करने, ड्राई पैच और रफनेस को कम करने, स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

विटामिन ई ऑयल कैसे लगाएं?

विटामिन ई ऑयल को सीधे अपनी स्किन पर लगाने के स्थान पर नारियल तेल या जोजोबा ऑयल के 1 या 2 बूंद मिलाकर अपनी स्किन पर रातभर के लिए लगाकर रख दें।

1 - 2025-12-21T110622.291

4. मलाई

ड्राई स्किन की समस्या दूर करने में मलाई काफी पुराना और हेल्दी घरेलू नुस्खा है, जो काफी असरदार होता है। मलाई स्किन को तुरंत साफ करने, नेचुरल फैट से पोषण देने और हेल्दी रखने में मदद करता है।

मलाई कैसे लगाएं?

रात को सोने से पहले अपनी स्किन को साफ कर लें और फिर मलाई की पतली परत लगाएं। अगर स्किन बहुत ज्यादा ऑयली या पिंपल वाली है तो चेहरे पर मलाई लगाने से बचें।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में चाहिए ड्राई स्किन से छुटकारा? इन 5 तरीकों से इस्तेमाल करें मूंगफली का तेल

5. ग्लिसरीन

सर्दियों में ड्राई स्किन पर ग्लिसरीन लगाना भी काफी फायदेमंद माना जाता है। ग्लिसरीन एक बेहतरीन हुमेक्टैंट है, जो हवा से नमी खींचकर स्किन में लॉक करने में मदद करता है। ग्लिसरीन स्किन को लंबे समय तक मॉइश्चराइज करने, ड्राई और फटी स्किन को आराम देने और स्किन को सॉफ्ट बनाने में मदद करता है।

ग्लिसरीन कैसे लगाएं?

ग्लिसरीन सीधे कभी भी अपनी स्किन पर लगाने से बचें। अगर आप ड्राई स्किन की समस्या से राहत पाने के लिए ग्लिसरीन लगा रहे हैं तो इसे गुलाब जल या पानी में मिलाकर अपनी स्किन पर लगाएं।

निष्कर्ष

सर्दियों में ड्राई स्किन की समस्या से बचने के लिए रात में सोने से पहले सही चीज त्वचा पर लगाना बहुत जरूरी है।  ड्राई स्किन के लोगों को रात को सोने से पहले अपनी स्किन पर नारियल तेल, शिया बटर, विटामिन ई ऑयल, मलाई और ग्लिसरीन लगाना चाहिए, जो न सिर्फ ड्राई स्किन की समस्या को कम करने में मदद करता है, बल्कि स्किन को नमी युक्त रखने, हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में काफी फायदेमंद होता है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • ड्राई स्किन की पहचान कैसे करें?

    ड्राई स्किन की पहचान करने के लिए आप देख सकते हैं कि आपकी स्किन खुरदरी, खिंची-खिंची, पपड़ीदार या खुजलीदार महसूस हो रही है या नहीं। खासकर नहाने के बाद स्किन पर रेडनेस, बारीक दरार या महीन रेखाएं नजर आ सकती हैं।
  • ड्राई स्किन को नार्मल कैसे करें?

    स्किन की ड्राईनेस दूर करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, गुनगुने पानी से नहाएं और नहाने के तुरंत बाद मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। इसके अलावा, संतुलित आहार लें और गर्म पानी से ज्यादा देर नहाने से बचें, ताकि ड्राई स्किन को ठीक करने में मदद मिल सके।
  • ड्राई स्किन किसकी कमी से होती है?

    ड्राई स्किन की समस्या मुख्य रूप से स्किन में नमी की कमी, विटामिन ए, डी, जिंक, सेलेनियम, पोटैशियम और जरूरी फैटी एसिड की कमी और पानी कमी के कारण होती है। इसके अलावा, मौसम, साबुन, गर्म पानी और कुछ बीमारियों के कारण भी ड्राई स्किन की समस्या हो सकती है। 

Read Next

फेस सीरम कब लगाएं? मॉइस्चराइजर लगाने से पहले या इसके बाद

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 21, 2025 11:16 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Dec 21, 2025 11:16 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Dec 21, 2025 11:16 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content